Trending News

दिल्ली में हवा 'बहुत खराब', अक्षरधाम मंदिर के आसपास 327 AQI पहला निजी PSLV लॉन्च के लिए तैयार: PSLV-N1 अगले साल मार्च तक उड़ान भरेगा FIFA महिला फुटबॉल विश्व कप 2031 की मेजबानी पहली बार करेंगे अमेरिका , मेक्सिको, कोस्टा रिका और जमैका महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर इफको के प्रबंध निदेशक के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन (IFA) के बोर्ड सदस्य नियुक्त दिल्ली में हवा 'बहुत खराब', अक्षरधाम मंदिर के आसपास 327 AQI पहला निजी PSLV लॉन्च के लिए तैयार: PSLV-N1 अगले साल मार्च तक उड़ान भरेगा FIFA महिला फुटबॉल विश्व कप 2031 की मेजबानी पहली बार करेंगे अमेरिका , मेक्सिको, कोस्टा रिका और जमैका महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर इफको के प्रबंध निदेशक के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन (IFA) के बोर्ड सदस्य नियुक्त

NTA की परीक्षाओं में अधिक भूमिका चाहता है महाराष्ट्र

केंद्र सरकार राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और सुलभ बनाने के लिए व्यापक सुधारों पर विचार कर रही है, इस बीच विभिन्न राज्यों ने मौजूदा प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव के सुझाव दिए हैं। इनमें मेडिकल प्रवेश में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के अंकों को वेटेज देने, NEET-UG में एक से अधिक प्रयासों की अनुमति और परीक्षा संबंधी बुनियादी ढांचे के विस्तार की मांग शामिल है

Published: 13:54pm, 25 Nov 2026

केंद्र सरकार राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और सुलभ बनाने के लिए व्यापक सुधारों पर विचार कर रही है। इस बीच विभिन्न राज्यों ने मौजूदा प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव के सुझाव दिए हैं। इनमें मेडिकल प्रवेश में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के अंकों को वेटेज देने, NEET-UG में एक से अधिक प्रयासों की अनुमति और परीक्षा संबंधी बुनियादी ढांचे के विस्तार की मांग शामिल है। केंद्र सरकार द्वारा गठित नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय टास्क फोर्स प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्था में सुधार के लिए राज्यों के साथ विचार-विमर्श कर रही है।

राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं में राज्यों की भूमिका बढ़ाने की मांग

महाराष्ट्र सरकार ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के संचालन में राज्यों की अधिक भागीदारी की मांग की है।  मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और टास्क फोर्स के सदस्यों के बीच हुई बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गई।

NEET-UG में एक से अधिक अवसर देने का सुझाव

मेडिकल प्रवेश परीक्षा में विद्यार्थियों को एक से अधिक प्रयासों का अवसर देने का सुझाव भी सामने आया है। इससे विद्यार्थियों पर एक ही परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव कम हो सकता है। वहीं, बोर्ड परीक्षा के अंकों को वेटेज देने से स्कूली शिक्षा में विद्यार्थियों के प्रदर्शन को भी महत्व मिलने की संभावना है। परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता बढ़ाने और परीक्षा संचालन व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है। फिलहाल ये सुझाव विचाराधीन हैं और इन्हें लागू करने को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

Jitendra