Trending News

दिल्ली में हवा 'बहुत खराब', अक्षरधाम मंदिर के आसपास 327 AQI पहला निजी PSLV लॉन्च के लिए तैयार: PSLV-N1 अगले साल मार्च तक उड़ान भरेगा FIFA महिला फुटबॉल विश्व कप 2031 की मेजबानी पहली बार करेंगे अमेरिका , मेक्सिको, कोस्टा रिका और जमैका महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर इफको के प्रबंध निदेशक के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन (IFA) के बोर्ड सदस्य नियुक्त दिल्ली में हवा 'बहुत खराब', अक्षरधाम मंदिर के आसपास 327 AQI पहला निजी PSLV लॉन्च के लिए तैयार: PSLV-N1 अगले साल मार्च तक उड़ान भरेगा FIFA महिला फुटबॉल विश्व कप 2031 की मेजबानी पहली बार करेंगे अमेरिका , मेक्सिको, कोस्टा रिका और जमैका महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर इफको के प्रबंध निदेशक के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन (IFA) के बोर्ड सदस्य नियुक्त

BHEL में 415 पदों पर निकली भर्ती, इंजीनियरिंग से लेकर HR और फाइनेंस तक के उम्मीदवारों को मौका

एचआर पदों के लिए फुल-टाइम बैचलर डिग्री के साथ संबंधित विषय में दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा अथवा निर्धारित विशेषज्ञता के साथ एमबीए होना आवश्यक है

Published: 13:02pm, 25 Nov 2026

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। BHEL ने इंजीनियर/एग्जीक्यूटिव ट्रेनी और सुपरवाइजर ट्रेनी के कुल 415 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत इंजीनियरिंग, एचआर और फाइनेंस सहित विभिन्न क्षेत्रों में नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

इस भर्ती अभियान के तहत इंजीनियर/एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 200 पद भरे जाएंगे। इनमें मैकेनिकल के 80, इलेक्ट्रिकल के 30, इलेक्ट्रॉनिक्स के 25, सिविल के 15, एचआर के 20, फाइनेंस के 20 और आईटी/सीएस के 10 पद शामिल हैं। वहीं, सुपरवाइजर ट्रेनी के 215 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इनमें मैकेनिकल के 103, इलेक्ट्रिकल के 30, इलेक्ट्रॉनिक्स के 11, सिविल के 26, एचआर के 20 और फाइनेंस के 25 पद रखे गए हैं।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो इंजीनियर/एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के इंजीनियरिंग पदों के लिए संबंधित विषय में फुल-टाइम बैचलर डिग्री, पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड मास्टर डिग्री या डुअल डिग्री प्रोग्राम की योग्यता जरूरी है। फाइनेंस पदों के लिए उम्मीदवारों के पास चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) या कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA) की योग्यता होनी चाहिए।

एचआर पदों के लिए फुल-टाइम बैचलर डिग्री के साथ संबंधित विषय में दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा अथवा निर्धारित विशेषज्ञता के साथ एमबीए होना आवश्यक है।

सुपरवाइजर ट्रेनी के इंजीनियरिंग पदों के लिए संबंधित विषय में फुल-टाइम रेगुलर डिप्लोमा मांगा गया है। एचआर पदों के लिए बीबीए, सोशल वर्क, बिजनेस मैनेजमेंट, बीबीएस या बीएमएस में बैचलर डिग्री और फाइनेंस पदों के लिए कॉमर्स में बैचलर डिग्री जरूरी है।

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले BHEL की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत भर्ती अधिसूचना जरूर पढ़ लें, ताकि आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी मिल सके।

YuvaSahakar Desk