Trending News

दिल्ली में हवा 'बहुत खराब', अक्षरधाम मंदिर के आसपास 327 AQI पहला निजी PSLV लॉन्च के लिए तैयार: PSLV-N1 अगले साल मार्च तक उड़ान भरेगा FIFA महिला फुटबॉल विश्व कप 2031 की मेजबानी पहली बार करेंगे अमेरिका , मेक्सिको, कोस्टा रिका और जमैका महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर इफको के प्रबंध निदेशक के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन (IFA) के बोर्ड सदस्य नियुक्त दिल्ली में हवा 'बहुत खराब', अक्षरधाम मंदिर के आसपास 327 AQI पहला निजी PSLV लॉन्च के लिए तैयार: PSLV-N1 अगले साल मार्च तक उड़ान भरेगा FIFA महिला फुटबॉल विश्व कप 2031 की मेजबानी पहली बार करेंगे अमेरिका , मेक्सिको, कोस्टा रिका और जमैका महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर इफको के प्रबंध निदेशक के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन (IFA) के बोर्ड सदस्य नियुक्त

दीपिका सहरावत की हैट्रिक से भारत ने चीन को हरा लगातार चौथी जीत दर्ज की

ऋतुजा और नवनीत के बढ़िया अभियान पर ललरेमसियामी ने डी के भीतर पहुंच मैच के 19 वें मिनट में गोल कर भारत को 4-1से आगे कर दिया

ऑलराउंडर दीपिका सहरावत की पहले क्वॉर्टर जमाई दूसरी शानदार हैट्रिक, स्ट्राइकर ललरेमसियामी, नेहा गोयल  व साक्षी राणा के एक गोल की बदौलत मौजूदा और तीन बार के चैंपियन भारत की टीम   चीन को मध्य प्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी भोपाल 2026 में मंगलवार रात 6 -2 से हराकर लगातार चौथी जीत के साथ कु़ल 12 अंक ले शीर्ष पर बरकरार रही। भारत की चीन पर महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक की सबसे बड़ी जीत है।  भारतीय महिला हॉकी टीम ने  मगलवार की जीत के साथ एफआईएच महिला हॉकी रैंकिंग में 2003 के बाद अपनी सर्वश्रेष्ठ पांचवीं रैंकिग हासिल कर ली। भारत अपने पांचवें व आखिरी राउंड राबिन लीग मैच में चीनसे बुधवारको भिड़ेगा।

दीपिका सहरावत(पहले, छठे और 14 वे)ने पहले क्वॉर्टर में दागी हैट्रिक , ललरेसियामी के छठे मिनट, नेहा गायल के 22 वें,साक्षी राणा ने 39वे मिनट में एक गोल किया। पराजित 11 नवोदित खिलाड़ियों के साथ उतरी टीम चीन की ओर से तोंग चेन और किंगमियाओ फेंग एक एक गोल किया। दीपिका सहरावत ने पहले ही मिनट में तेज फर्राटा लगा रिवर्स हिट जमा गोल कर भारत का खाता खोला। दीपिका ने यह गोल ऋतुजा डडासो पिसल अर कप्तान सलीमा टेटे के बढ़िया अभियान पर डी के भीतर गेंद संभालकर तीन चीनी खिला़डियों को छका कर दागा। नेहा द्वारा छठे मिनट में दिलाए पेनल्टी कॉर्नर पर दीपिका सहरावत ने बढ़िया ड्रैग फ्लिक पर मैच का अपना दूसरा गोल कर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। भारत ने छोटे छोटे पासों से खेल कर बराबर चीन के गोल पर हमले बोला। साक्षी राणा ने भारत को एक अैर पनल्टी कॉर्नर दिलाया और पहला क्वॉर्टर खत्म होने से पहले दीपिका ने इसे भी गोल में बदल कर अपनी हैट्रिक पूरी कर भारत को 3-0से आगे कर दिया। अगले ही मिनट चीन की फेंग किंगमियाओ ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल का स्कोर 1-3 कर दिया।

ऋतुजा और नवनीत के बढ़िया अभियान पर ललरेमसियामी ने डी के भीतर पहुंच मैच के 19 वें मिनट में गोल कर भारत को 4-1से आगे कर दिया। नेहा ने तीन मिनट बाद पेनल्टी कॉर्नर पर डी में मची भगदड़ के बीच रिवर्स स्टिक से गोल कर भारत की बढ़त 5-1कर दी। चीन की टीम तीसरे क्वॉर्टर में ज्यादा आक्रामक नजर आई लेकिन भारत की गोलरक्षक बिच्छू देवी ने कई बेहतरीन बचव किए। चीन की तोंग चेंग ने मैच के 34वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल कर स्कोर 2-5 कर दिया।  साक्षी राणा ने लंबे एरियल पास पर तीसरे क्वॉर्टर के नौवें मिनट में डी के भीतर गेंद संभाल गोल कर भारत की बढ़त 6-1 कर उसकी जीत पक्की कर दी।

इससे पहले  पार्क सियुंग जी के इकलौते गोल से दक्षिण कोरिया ने थाईलैंड को हरा पहली जीत र्ज की। जापान ने निकी मारुयामा, हिरोका मुरयामा और अआई  हिरामत्सू के एक एक गोल से मलयेशिया को 3-1  से हराया। पराजित मलयेशिया की ओर से इकलौता और मैच का पहला गोल अजयरा अजहैरी ने दागा।

YuvaSahakar Desk