Trending News

वैभव ने लिस्ट A में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, 52 गेंदों में लगाई डबल सेंचुरी IFFCO के एमडी के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य नियुक्त मुंबई के सिटिजनक्रेडिट सहकारी बैंक के बोर्ड में बड़ा बदलाव, चुनाव में सभी निवर्तमान निदेशक हारे; नई टीम संभालेगी कमान महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर रेलवे मई 2027 तक सूरत-बिलिमोरा के 50 किलोमीटर के हिस्से पर बुलेट ट्रेन का करेगा ट्रायल रन स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीता वैभव ने लिस्ट A में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, 52 गेंदों में लगाई डबल सेंचुरी IFFCO के एमडी के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य नियुक्त मुंबई के सिटिजनक्रेडिट सहकारी बैंक के बोर्ड में बड़ा बदलाव, चुनाव में सभी निवर्तमान निदेशक हारे; नई टीम संभालेगी कमान महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर रेलवे मई 2027 तक सूरत-बिलिमोरा के 50 किलोमीटर के हिस्से पर बुलेट ट्रेन का करेगा ट्रायल रन स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीता

प्रियांश आर्य की 181 रन की रिकॉर्ड पारी से दिल्ली ने तमिलनाडु को दी करारी शिकस्त

दिल्ली, सौराष्ट्र और पंजाब तीनों के अब छह छह मैचों में चार चार जीत और दो दो हार के साथ इलीट ग्रुप बी में  समान रूप से 16- 16 अंक हैं लेकिन दिल्ली अपनी बेहतर नेट रन रेट के चलते शीर्ष पर है

बाएं हाथ के 25 वर्षीय विस्फोटक सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने इंदौर में तमिलनाडु के खिलाफ टी 20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इलीट ग्रुप बी क्रिकेट मैच में मात्र 68 गेंदों पर 19 छक्कों और सात चौकों की मदद से 181 रन की रिकॉर्ड पारी खेली। प्रियांश की यह पारी  पुरुष टी 20  क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के लुआन ड्री प्निटोरियस के बाद  दूसरी सबसे बड़ी और किसी भी भारतीय क्रिकेटर द्वारा खेली सबसे बड़ी पारी है। प्रियांश ने तमिलनाडु  के बाएं हाथ के  स्पिनर एम सिद्धार्थ की लगातार दो गेंदों पर पहले चौका और फिर छक्का जड़ कर क्रिस गेल के अविजित 175 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा और अंतत: उन्हीं की गेंद पर ऋतिक ईश्वरन को कैच थमा कर पारी के अंतिम पूर्व ओवर में आउट हए।  प्रियांश के विस्फोटक शतक और लेग स्पिनर दिग्वेश राठी (4/37) की घातक गेंदबाजी की बदौलत दिल्ली की टीम तमिलनाडु को 116 रन से हरा छह मैचों में चौथी  दर्ज की। दिल्ली, सौराष्ट्र और पंजाब तीनों के अब छह छह मैचों में चार चार जीत और दो दो हार के साथ इलीट ग्रुप बी में  समान रूप से 16- 16 अंक हैं लेकिन दिल्ली अपनी बेहतर नेट रन रेट के चलते शीर्ष पर है।

मैन ऑफ द’ मैच प्रियांश आर्य (181) की नीतिश राणा (18 रन, 17 गेंद, 2 छक्के) के साथ दूसरे विकेट की 118 रन और खुद चौथे बल्लेबाज के रूप में आउट होने से पहले अनुज रावत (29 रन, 22 गेंद, तीन छक्के, एक चौका) के साथ चौथे विकेट की 84 रन की भागीदारी की बदौलत पहले बल्लेबाजी की दावत पाकर दिल्ली ने20 ओवर मे पांच विकेट पर 275 रन का पहाड़ का सा स्कोर बनाया। लेग स्पिनर दिग्वेश राठी(4/37) व सुयश शर्मा (3/21) और रफ्तार के सौदागर मयंक यादव(2/21) ने कहर बरपाते हुए तमिलनाडु को 18.3ओवर में मात्र  159 रन पर समेट दिल्ली को मैच जिता दिया। तुषार रहेजा (31 रन,  21 गेंद, तीन छक्के, 2 चौके) और शाहरुख खान (30 रन, 19 गेंद, 4 चौके) को छोड़ कर तमिलनाडु का कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया।

इमानजोत के गेंद से ‘चौके’ से पंजाब जीता
 बाएं हाथ के स्पिनर इमानजोत सिंह चहल (4/29) के स्पिन के जादू और  नमन धीर की मात्र 16 गेंदों पर छह छक्के और एक चौके की मदद से 42 रन और अनमोलप्रीत सिंह (अविजित 52, 35 गेंद, एक छक्का, सात चौके) और कप्तान रमणदीप सिंह ( अविजित 32 रन, 12 गेंद, तीन छक्के, 2 चौके) की चौथे विकेट की  42 रन की अटूट भागीदारी की बदौलत पंजाब  ( 12.4 ओवर में तीन विकेट पर 145 रन) ने हार्विक देसाई (51 रन, 31 गेंद, 2 छक्के व सात चौके) के अर्द्बशतक के बावजूद (18 ओेवर में 141 रन) को  इलीट ग्रुप बी मैच में सात विकेट से हरा कर छह मैचों में चौथी जीत दर्ज की।

खरे के शतक से छत्तीसगढ़ की गोवा पर रोमांचक जीत
अमनदीप खरे (116 रन, 62 गेंद, 7 छक्के , नौ चौके) के शतक और विजय यादव (2/22) की घातक गेंदबाजी की बदौलत कोलकाता में इलीट ग्रुप डी मैच में छत्तीसगढ़(19.5ओवर में छह विकेट पर 197 रन) ने गोवा (20 ओवर में छह विकेट पर 196रन) को एक गेंद के बाकी रहते बेहद रोमांचक मैच में चार विकेट से हराया। कप्तान अभिनव तरनेजा(62 रन, 33 गेद,चार छक्के, पांच चौके) और ललित यादव (57 रन, 36 गेंद, दो छक्के, छह चौके) भी गोवा के काम नहीं आए।

आयुष व वैभव के अर्द्धशतकों से हिमाचल की आसान जीत
सलामी बल्लेबाज आयुष जामवाल (अविजित 58, 27 गेंद, तीन छक्के, सात चौके) और वैभव शर्मा (अविजित 58 रन, 23 गेंद, 6 छक्के, 4 चौके) की 7.3 ओवर में 109 रन की भागीदारी से हिमाचल प्रदेश (9.2 ओवर में एक विकेट पर 127 रन) ने मध्य प्रदेश (15.5 ओवर में 126) को मोहाली में इलीट ग्रुप सी मैच में नौ विकेट से हराया।

YuvaSahakar Desk

Recent Post