Trending News

काशी में मनाई जाएगी देव दीपावली, गंगा घाट 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे IFFCO के एमडी के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य नियुक्त मुंबई के सिटिजनक्रेडिट सहकारी बैंक के बोर्ड में बड़ा बदलाव, चुनाव में सभी निवर्तमान निदेशक हारे; नई टीम संभालेगी कमान महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर रेलवे मई 2027 तक सूरत-बिलिमोरा के 50 किलोमीटर के हिस्से पर बुलेट ट्रेन का करेगा ट्रायल रन स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीता काशी में मनाई जाएगी देव दीपावली, गंगा घाट 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे IFFCO के एमडी के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य नियुक्त मुंबई के सिटिजनक्रेडिट सहकारी बैंक के बोर्ड में बड़ा बदलाव, चुनाव में सभी निवर्तमान निदेशक हारे; नई टीम संभालेगी कमान महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर रेलवे मई 2027 तक सूरत-बिलिमोरा के 50 किलोमीटर के हिस्से पर बुलेट ट्रेन का करेगा ट्रायल रन स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीता

वित्तीय क्षेत्र में कारोबार की नई संभावनाएं तलाशेंगे IFFCO और NH Capital

इफको (IFFCO) के अध्यक्ष दिलीप संघाणी ने दक्षिण कोरिया की वित्तीय संस्था एनएच कैपिटल (NH Capital) के प्रतिनिधिमंडल के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एनएच कैपिटल के सीईओ जोंगह्वान जांग और प्रबंध निदेशक एवं सीएफओ जैसुन किम ने किया

Published: 11:48am, 24 Nov 2026

इफको (IFFCO) के अध्यक्ष दिलीप संघाणी ने दक्षिण कोरिया की वित्तीय संस्था एनएच कैपिटल (NH Capital) के प्रतिनिधिमंडल के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एनएच कैपिटल के सीईओ जोंगह्वान जांग और प्रबंध निदेशक एवं सीएफओ जैसुन किम ने किया।  बैठक में इफको किसान फाइनेंस के माध्यम से दोनों संस्थाओं की रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने, ग्रामीण वित्तीय सेवाओं का विस्तार करने और कारोबार की नई संभावनाएं तलाशने पर चर्चा हुई।

इफको किसान फाइनेंस लिमिटेड (IKFL) एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) है, जो किसानों और ग्रामीण उद्यमियों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करती है। कंपनी नए और पुराने ट्रैक्टरों, कृषि उपकरणों, कंबाइन हार्वेस्टर, पुराने वाणिज्यिक वाहनों, एमएसएमई और आपूर्ति शृंखला के लिए वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराती है। वर्ष 1967 में 57 सहकारी समितियों के साथ स्थापित इफको आज 36 हजार से अधिक सहकारी समितियों के नेटवर्क से जुड़ा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी व्यापक पहुंच वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

वहीं, वर्ष 2007 में स्थापित एनएच कैपिटल दक्षिण कोरिया के नोंगह्युप कृषि सहकारी नेटवर्क से जुड़ी वित्तीय संस्था है। दोनों संस्थाओं की साझेदारी से ग्रामीण ऋण वितरण, जोखिम प्रबंधन, तकनीकी नवाचार और कृषि मशीनीकरण को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

इफको अध्यक्ष दिलीप संघाणी ने विश्वास जताया कि यह साझेदारी आपसी सहयोग के नए अवसर पैदा करने के साथ भारत के ग्रामीण और सहकारी वित्तीय क्षेत्र को नई गति देगी। इससे किसानों और ग्रामीण उद्यमियों की संस्थागत ऋण तक पहुंच बेहतर बनाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिल सकती है।

Jitendra

Recent Post