15 बरस के वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड मात्र 52 गेंदों में 28 छक्कों और सात चौकों की मदद से लिस्ट ए क्रिकेट में वन डे क्रिकेट के सबसे तेज रिकॉर्ड तूफानी दोहरे शतक की बदौलत भारत ए ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को दोहा में वन डे एशिया कप राइजिंग स्टार्स क्रिकेट टूर्नामेंट में ग्रुप बी मे मंगलवार को सात विकेट से हरा कर तीन मैचों में दो जीत के साथ चार अंकों के साथ सेमीफाइनल में स्थान बना लिया। वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट ए क्रिकेट में यूएई के खिलाफ खेलते हुए में सबसे तेज मात्र 52 गेंदों में दोहरा शतक, सबसे तेज 40 गेंदों में 150 रन, सबसे तेज मात्र 28 गेंदों में 100 रन पूरेकिए। अपनी 204 की पारी में वैभव सूर्यवंशी में 196 रन छक्कों और चौकों की मदद से पूरे किए। यह एक दिलचस्प बात यह है कि वैभव के नाम ही लिस्ट ए में श्रीलंका ए के खिलाफ मात्र 11 गेंदो में सबसे तेज 50 रन का रिकॉर्ड है। भारत इकलौता मैच बस पाकिस्तान से हारा है और उसके भी भारत की तरह दो मैच से चार अंक रहे लेकिन नेट रन रेट में भारत से पीछे है।
मध्यप्रदेश में जन्में और उसके लिए रणजी ट्रॉफी में खेलने के साथ भारत की अंडर 19 विश्व कप में खेल चुके मध्यक्रम के 35 वर्षीय बल्लेबाज हरप्रीत सिंह भाटिया के शानदार शतक की बद़ौलत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 249 रन का स्कोर बनाए। यूएई को 249 के करीब पहुंचने में भारतीय क्षेत्ररक्षकों द्वारा टपकाए कैच का पूरा सहारा मिला।
मैन ऑफ द‘ मैच वैभव सूर्यवंशी ( 204 रन, 53 गेंदों में 28 छक्कों और सात चौकों) के वन डे में लिस्ट ए क्रिकेट के सबसे तेज दोहरे शतक की बदौ़लत भारत ए ने मात्र 14.2 ओवर में मात्र तीन विकेट खोकर 254 रन बनाकर मैच जीत लिया।भारत की पारी में कुल 31 छक्के लगे और इनमें से 28 अकेले वैभव सूर्यवंशी ने लगाए।
भारत के कुल 254 रन में अकेले 204 वैभव सूर्यवंशी ने बनाए
15 बरस के वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 28 गेंदों में 14 छक्कों और चार चौकों की मदद से भारत ए के लिए खेलते हुए शतक पूरा कर लिस्ट ए क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर मैकगर्क के 29 गेंद में सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ 40 गेंदों में 20 छक्के और छह चौकों की मदद से अपने 150 रन पूरे कर 59 गेंदों अरुणाचल के खिलाफ 150 रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वैभव ने पहले विकेट के लिए अपने सलामी जोड़ीदार अभिषेक शर्मा (12 रन, 5 गेंद, एक छक्का, एक चौका) के साथ 3.3 ओवर में 68 , प्रभसिमरन सिंह (3 रन, 4गेंद) के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 और खुद तीसरे बल्लेबाज के रूप में ऑफ स्पिनर बासिल हमीद की गेंद को लॉन्ग ऑफ पर आर्यंश शर्मा को कैच थमा आउट होने से पहले रिंकू सिंह (अविजित 27 रन, 19 गेंद, 2 छक्के, 2 चौके) के साथ 137 रन की भागीदारी की। वैभव के रूप में भारत ने अपना तीसरा विकेट 254 रन पर खोया। दरअसल वैभव छक्के के साथ भारत को मैच जिताना चाहते थे और इसीलिए वह बड़ी पारी खेलने की कोशिश में आउट हुए। रिंकू सिंह ने ऑफ स्पिनर बासिल हमीद की गेंद को डीप मिड विकेट से उपर से उड़ा कर भारत ए को सात विकेट के बाकी रहते जीत दिल दी।
इससे पहले हरप्रीत सिंह भाटिया ( 130 रन, 144 गेंद , 4 छक्के, 12 चौक) ने मुहम्मद शहजाद (28 रन, 46 गेंद, 2 चौके) के साथ तीसरे विकेट के लिए 71 , एथन डिसूजा (25 रन, 37 गेंद, 2 चौके) के साथ 60 और खुद पारी के 47 वें ओवर में भारत के सबसे कामयाब तेज गेंदबाज अरशद खान (4/43) की भीतर आती गेंद को फ्लिक करने से चूक बोल्ड होने से पहले कप्तान बासिल हमीद (36 रन, 36 गेंद, एक छक्का, एक चौका) के साथ छठे विकेट के लिए 66 रन की भागीदारी कर यूएई को 250 रन के करीब पहुंचाया। अरशद खान ने हरप्रीत को बोल्ड करने के बाद साथ अंश टंडन (8 रन, 15 गेंद, एक चौका) को अभिषेक शर्मा के हाथों पहली स्लिप में , ऑफताब आलम (2 रन,7 गंद) को मथडन ऑन पर येडगे के हािों और इबरार अहमद (0 रन, 2 गेंद) के विकेट चटकाए।


