Trending News

महेंद्र सिंह धोनी का IPL से संन्यास NCERT 10वीं किताबें अगले साल के लिए अभी से जारी: 60 हजार टीचर्स को ट्रेनिंग मणिपुर में महिला डेयरी सहकारिताओं को सशक्त बनाने की पहल के लिए NDDB को अंतरराष्ट्रीय डेयरी नवाचार पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया मणिपुर की महिला डेयरी सहकारिता पर बनी शॉर्ट फिल्म को IDF डेयरी इनोवेशन अवॉर्ड 2026 मिला IFFCO-TOKIO ने केरल में डायमंड क्लब के दक्षिण क्षेत्र के चैनल पार्टनर्स के लिए तीन दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया देवेश चतुर्वेदी नेशनल स्पोर्ट्स बोर्ड के चेयरमैन बने महेंद्र सिंह धोनी का IPL से संन्यास NCERT 10वीं किताबें अगले साल के लिए अभी से जारी: 60 हजार टीचर्स को ट्रेनिंग मणिपुर में महिला डेयरी सहकारिताओं को सशक्त बनाने की पहल के लिए NDDB को अंतरराष्ट्रीय डेयरी नवाचार पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया मणिपुर की महिला डेयरी सहकारिता पर बनी शॉर्ट फिल्म को IDF डेयरी इनोवेशन अवॉर्ड 2026 मिला IFFCO-TOKIO ने केरल में डायमंड क्लब के दक्षिण क्षेत्र के चैनल पार्टनर्स के लिए तीन दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया देवेश चतुर्वेदी नेशनल स्पोर्ट्स बोर्ड के चेयरमैन बने

बागवानी उत्पादन 4.36 प्रतिशत बढ़कर 3869 लाख टन पहुंचने का अनुमान

देश में बागवानी फसलों का उत्पादन वर्ष 2025-26 में 4.36 प्रतिशत बढ़कर 3869.15 लाख टन पहुंचने का अनुमान है, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  बागवानी फसलों के तृतीय अग्रिम अनुमान जारी किए

Published: 12:45pm, 17 Nov 2026

देश में बागवानी फसलों का उत्पादन वर्ष 2025-26 में 4.36 प्रतिशत बढ़कर 3869.15 लाख टन पहुंचने का अनुमान है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  बागवानी फसलों के तृतीय अग्रिम अनुमान जारी किए। वर्ष 2024-25 में कुल उत्पादन 3707.38 लाख टन था। इस प्रकार उत्पादन में 161.77 लाख टन की वृद्धि होने की संभावना है।

आंकड़ों के अनुसार, बागवानी फसलों का कुल क्षेत्रफल 301.36 लाख हेक्टेयर से घटकर 297.21 लाख हेक्टेयर रहने का अनुमान है। इसके बावजूद उत्पादन में वृद्धि बेहतर उत्पादकता का संकेत देती है।

फलों का उत्पादन 4.60 प्रतिशत बढ़कर 1230.66 लाख टन और सब्जियों का उत्पादन 4.35 प्रतिशत बढ़कर 2272.68 लाख टन रहने की संभावना है। केला, आम, पपीता, सेब और अनार के उत्पादन में बढ़ोतरी का अनुमान है।

सब्जियों में आलू का उत्पादन 11.95 प्रतिशत बढ़कर 655.70 लाख टन पहुंच सकता है, जबकि टमाटर का उत्पादन 214.11 लाख टन और प्याज का उत्पादन 288.96 लाख टन रहने का अनुमान है।

फूलों का उत्पादन 14.45 प्रतिशत बढ़कर 48.82 लाख टन और नारियल, काजू तथा सुपारी जैसी रोपण फसलों का उत्पादन 7.56 प्रतिशत बढ़कर 182.64 लाख टन होने की संभावना है। मसालों का उत्पादन 123.54 लाख टन अनुमानित है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बागवानी क्षेत्र में बढ़ता उत्पादन किसानों की मेहनत और सरकार की नीतियों का परिणाम है। इससे पोषण सुरक्षा मजबूत होने और किसानों की आय बढ़ाने के नए अवसर विकसित होने की उम्मीद है।

Jitendra

Recent Post