Trending News

असम बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 25 फरवरी से हाईस्कूल तो 12 मार्च से हायर सेकेंडरी परीक्षा छठे आतंकवाद-विरोधी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, 19 और 20 नवंबर को DRDO भवन में होगा आयोजन भारत की ओलिंपिक विजेता शूटर मनु भाकर को इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन की एथलीट कमेटी में चुना गया ICAR और RIS के बीच कृषि सहयोग और तकनीकी आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए MoU, ग्लोबल साउथ के देशों को मिलेगा लाभ पंजाब को PM-RKVY के तहत 254.20 करोड़ रुपये, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोहाली में की घोषणा रियाद में खतरे का अलर्ट, सऊदी अरब ने जारी की गाइडलाइंस असम बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 25 फरवरी से हाईस्कूल तो 12 मार्च से हायर सेकेंडरी परीक्षा छठे आतंकवाद-विरोधी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, 19 और 20 नवंबर को DRDO भवन में होगा आयोजन भारत की ओलिंपिक विजेता शूटर मनु भाकर को इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन की एथलीट कमेटी में चुना गया ICAR और RIS के बीच कृषि सहयोग और तकनीकी आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए MoU, ग्लोबल साउथ के देशों को मिलेगा लाभ पंजाब को PM-RKVY के तहत 254.20 करोड़ रुपये, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोहाली में की घोषणा रियाद में खतरे का अलर्ट, सऊदी अरब ने जारी की गाइडलाइंस

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कंफर्ट जोन से बाहर निकलना होगा: मॉर्ने मॉर्केल

कुछ टेस्ट मैचों नतीजे हमारे हक में नहीं रहने से ड्रेसिंग रूम में दुख और निराशा। टेस्ट क्रिकेट में भारत की तकदीर बदलने का मौजूदा क्रिकेटरों पर है। हमारे पास टेस्ट में 20 विकेट चटकाने वाले पर्याप्त गेंदबाज हैं।

नई दिल्ली। भारत की अब तक दो बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) क्रिकेट के फाइनल में पहुंचने के बावजूद खिताब जीतने की साध अधूरी ही है। भारत मौजूदा चौथी 2025-2027 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) और तीसरी बार फाइनल में स्थान बनाने की हसरत लिए फिलहाल मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ बृहस्पतिवार से वेलिंगटन में शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में खेलने उतरेगा। भारत के लिए मौजूदा 2025-27 की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल खासी मु्श्किल रही है क्योंकि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के टेस्ट को अलविदा कह चुके हैं। बदलाव के दौर से गुजर रही शुभमन गिल की अगुआई वाली कई युवा तुर्कों से सज्जित भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में फिर पैर जमाने की कोशिश में जुटी है।

भारतीय क्रिकेट टीम के बॉलिंग कोच मॉर्ने मॉर्केल का मानना है कि टीम इंडिया यदि फाइनल में पहुंचने के लिए तगड़ी चुनौती पेश करना चाहती है तो उसे क्रिकेट के इस फॉर्मेट में फिर से निरंतरता हासिल करनी होगी और अपने ‘कंफर्ट जोन’ से बाहर निकल कड़ी मेहनत के लिए मुस्तैद रहना होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीरीज की पूर्व संध्या पर भारत के बॉलिंग कोच मॉर्ने मॉर्केल ने कहा,‘  क्योंकि टेस्ट मैचों में हमने जिस तरह की क्रिकेट खेली वह उम्मीद के मुताबिक नही थी। जिस तरह कुछ टेस्ट मैचों नतीजे हमारे हक में नहीं रहे उससे हमारे ड्रेसिंग रूम में दुख और निराशा है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम जानते हैं कि हमारी टीम टेस्ट की एक कहीं बेहतर टीम है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा दो टेस्ट मैचों की सीरीज की बाबत हमारे बीच चर्चा और बातचीत बेहतरीन रही। मैं निजी तौर कहूंगा कि मैं इस बात को लेकर निराश हूं कि मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ यह टेस्ट सीरीज मात्र दो टेस्ट की ही है। मैं चाहता था कि थोड़ी और रेड-बॉल और ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेलने को मिले। खैर छोड़े, जो है सो है।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य आने वाले कुछ दिनों में बढ़िया क्रिकेट खेलने का है। मेरा मानना है कि भारतीय क्रिकेट टीम अपने कुछ अनुभवी धुरंधर क्रिकेटरों के टेस्ट को अलविदा कहने के बाद खुद को टेस्ट के मुताबिक ढालने में जुटी है। अब टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की तकदीर बदलने का जिम्मा उसके मौजूदा क्रिकेटरों पर है। ऐसा इसलिए चूंकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में हर एक अंक बेहद अहम हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि धीमी ओवर रेट की वजह से अंक कटने से बचना भी जरूरी है। इसके लिए भारत की पूरी क्षेत्ररक्षण इकाई को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। गेंदबाजी करते हुए आपको अपने मार्क तक जल्द पहुंचना हो या फिर टीम को पेनल्टी से बचाने के लिए जो कुछ भी करना पड़े तो मेरी नजर से यह गेंदबाज, कप्तान और पूरी क्षेत्ररक्षण इकाई की साझी जिम्मेदारी है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत के हक यह बात जाती है उसके अब सभी सात टेस्ट मैच उन टीमों के खिलाफ खेलने हैं जो कि फाइनल की होड़ में हैं और ऐसे में उसकी हर जीत के साथ प्रतिद्वंद्वी टीम के अंक कम होते चले जाएंगे। वेलिगटन में तेज बहती हवाओं के बीच गेंदबाजी करना तेज गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगा। भारत के बॉलिंग कोच मॉर्ने मॉर्केल ने कहा,‘ हमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए खुद को ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित करना। हमें अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकल कर संभवत: वहां पहुंचना हो जहां हम इससे पहले कभी नहीं पहुंचे। यदि ऐसा मौका और स्थिति बने जहां किसी गेंदबाज को दो-तीन अतिरिक्त ओवर फेंक कर दबाव बनाना पड़े या फिर हवा के रुख के विपरीत गेंदबाजी करनी पड़े तो तब वाकई ऐसा करना होगा। मैं बस यही उम्मीद है कि हम यदा कदा उस गेंदबाज की भी अहमियत को भी समझें जो हवा के रुख के खिलाफ गेंदबाजी करने का मुश्किल काम करता है और वह गेंदबाज जो शायद हवा के रुख के साथ गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट न चटका पाए। यही संभवत: सबसे अहम होगा।

फाइनल जीतने की कोशिश में कभी कभी सब कुछ उलट पलट हो सकता है। फिर सवाल यह फिर क्रिकेट मैच जीतने का सबसे बढ़िया तरीका क्या है? सबसे बढ़िया यही होगा कि हम पहले सत्र से ही अपनी पकड़ बनाना चाहेंगे, लेकिन आपको पहले ही सत्र में टेस्ट मैच जीतने की जरूरत नहीं है। ऐसे में हम क्या कुछ समय बाद लगातार बढ़िया ओवर फेंक सकते और फिर चौथे या पांचवें दिन कोई गेंदबाज आकर चमत्कारिक स्पेल डाल सके? कई बार पिच का रंग,घास, हवा और आंकड़ों को देखने के फेर में उलझ कर लगातार सही जगह पर गेंद डालना भूल जाते हैं। अब यदि यहां के आंकड़े देखें तो पाएंगे जो गेंदबाजी सही लेंग्थ पर गेंद डालने में सफल रहते हैं वे पहले और दूसरे दिन सफल रहते हैं। मैच के आगे बढ़ने के साथ पिच पर जब निशान बनने लगते हैं तो वे भी मैच में अहम भूमिका निभाने लगते हैं।’

भारत के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाज के रूप में चुनने के लिए अनुभवी जसप्रीत बुमराह के साथ मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, अंशुल काम्बोज,गुरनूर बराड़ और नीतिश रेड्डी के रूप में करीब आधा दर्जन विकल्प हैं। मॉर्ने मॉर्केल ने कहा, ‘मेरा चीफ कोच गौतम गंभीर को यही फीडबैक है हम इस न्यूजीलैंड दौरे पर  टेस्ट में जिस भी गेंदबाजी आक्रमण के साथ उतरे हमारे पास 20 विकेट चटकाने वाले पर्याप्त  गेंदबाज हैं। मेरा मानना है कि हमारे उत्कृष्ट गेंदबाज हैं। इसलिए मेरे हिसाब से ऐसा नहीं है कि कोई एक गेंदबाजी दूसरे से बेहतर है। गेंदबाजी आक्रमण में हर गेंदबाज कुछ अलग लेकर आता है। मेरा विश्वास है कि हमारा हर गेंदबाज टेस्ट में गेदबाजी करने को तैयार है। बतौर गेंदबाज किसे चुना जाएगा, यह कप्तान यह शुभमन गिल और आखिरी लेने वाले लोगों पर निर्भर है।

उन्होंने कहा कि मैच से एक दिन पहले, हम आमतौर पर गेंदबाजों को आराम देते हैं ताकि वे खुद को मानसिक रूप से तैयार कर सकें। इसलिए, मैच से दो दिन पहले, यह आपकी अपनी पसंद पर निर्भर करता है कि आप खुद को कैसे तैयार करना चाहते हैं। मैं इस बात से थोड़ा असहमत हूँ। मुझे लगा कि जसप्रीत बुमराह ने नेट्स में काफी ओवर गेंदबाजी की है। उसने इस टेस्ट मैच के लिए खुद को तैयार करने में काफी मेहनत की है।  मैं यह नहीं कहूंगा कि बुमराह ने कम गेंदबाजी की है। मेरा मानना है कि बुमराह ने लगातार दो दिन बल्लेबाजों को नेटस में गेंदबाजी की और काफी लंबे स्पेल भी फेंके। टेस्ट मैच से एक दिन पहले अमूमन हम गेंदबाजों को आराम देते हैं जिससे कि खुद के जेहनी तौर पर तैयार कर सके। मैच से दो दिन यह आप निर्भर करता हे कि आप खुद को कैसे तैयार करना चाहते हैं। बुमराह ने खुद को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले तैयार करने के लिए बहुत मेहनत की है। आप यदि न्यूजीलैंड के निचले क्रम पर निगाह डालेंगे तसे पाएंगे सभी छोटी छोटी भागीदारियां करने में सक्षम हैं। हमें यह समझना और मानना बेहद जरूरी है कि हमें वैसी गेंदबाजी आखिर तक जारी रखनी होगी जिससे हमें शीर्ष क्रम के विकेट मिले।

YuvaSahakar Team

Recent Post