Trending News

एनसीयूआई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव 9 दिसंबर से, 10 दिसंबर को होगा मतदान रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम DU का 103वां दीक्षांत समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि PM मोदी आज पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का करेंगे उद्घाटन न्यूजीलैंड में IDF वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 का शुभारंभ, भारत सहित दुनियाभर के डेयरी क्षेत्र के प्रतिनिधि हुए शामिल UPTET शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी को एग्जाम: 25 नवंबर से आवेदन शुरू एनसीयूआई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव 9 दिसंबर से, 10 दिसंबर को होगा मतदान रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम DU का 103वां दीक्षांत समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि PM मोदी आज पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का करेंगे उद्घाटन न्यूजीलैंड में IDF वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 का शुभारंभ, भारत सहित दुनियाभर के डेयरी क्षेत्र के प्रतिनिधि हुए शामिल UPTET शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी को एग्जाम: 25 नवंबर से आवेदन शुरू

बंगाल में सहकारी संस्थाओं के 15 साल के वित्तीय लेनदेन की जांच की मांग

पश्चिम बंगाल के सहकारिता क्षेत्र में कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सहकार भारती ने व्यापक जांच की मांग की है, संगठन ने राज्य की सहकारी संस्थाओं के पिछले 15 वर्षों के वित्तीय लेनदेन, प्रबंधन और कामकाज की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की है

Sahakar Bharati Seeks Transparency and Accountability Amid Corruption Allegations in Bengal Cooperatives


Published: 17:12pm, 19 Nov 2026

पश्चिम बंगाल के सहकारिता क्षेत्र में कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सहकार भारती ने व्यापक जांच की मांग की है। संगठन ने राज्य की सहकारी संस्थाओं के पिछले 15 वर्षों के वित्तीय लेनदेन, प्रबंधन और कामकाज की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की है।

सहकार भारती ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। संगठन का आरोप है कि पिछले डेढ़ दशक में सहकारी संस्थाओं पर कुछ विशेष समूहों का प्रभाव रहा, जिसके चलते वित्तीय अनियमितताएं हुईं।

संगठन ने कहा कि जांच में भ्रष्टाचार प्रमाणित होने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। दोषी पाए जाने वालों को सहकारी संस्थाओं के पदों से हटाने और भविष्य में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देने पर रोक लगाने की भी मांग की गई।

सहकारी संस्थाओं में नियमित ऑडिट और पारदर्शिता पर जोर

सहकार भारती ने वित्तीय लेनदेन का नियमित ऑडिट, प्रभावी निगरानी और जवाबदेही सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई। हाल ही में बांकुड़ा जिले के कोतुलपुर में एक सहकारी समिति के प्रबंधक को लाखों रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 1979 में स्थापित सहकार भारती कृषि, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन, लघु ऋण, आवास और महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी सहकारी संस्थाओं के बीच कार्य करता है।

संगठन का कहना है कि पारदर्शी जांच और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था से सहकारी संस्थाओं में सदस्यों का विश्वास मजबूत किया जा सकता है। हालांकि, भ्रष्टाचार के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Jitendra