Trending News

एनसीयूआई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव 9 दिसंबर से, 10 दिसंबर को होगा मतदान रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम DU का 103वां दीक्षांत समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि PM मोदी आज पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का करेंगे उद्घाटन न्यूजीलैंड में IDF वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 का शुभारंभ, भारत सहित दुनियाभर के डेयरी क्षेत्र के प्रतिनिधि हुए शामिल UPTET शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी को एग्जाम: 25 नवंबर से आवेदन शुरू एनसीयूआई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव 9 दिसंबर से, 10 दिसंबर को होगा मतदान रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम DU का 103वां दीक्षांत समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि PM मोदी आज पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का करेंगे उद्घाटन न्यूजीलैंड में IDF वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 का शुभारंभ, भारत सहित दुनियाभर के डेयरी क्षेत्र के प्रतिनिधि हुए शामिल UPTET शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी को एग्जाम: 25 नवंबर से आवेदन शुरू

1,221 किसानों के नाम पर 4.67 करोड़ का कथित ऋण घोटाला

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में किसानों के नाम पर करोड़ों रुपये के कथित ऋण घोटाले का मामला सामने आया है, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) भोपाल ने जांच के बाद जिला सहकारी बैंक की घट्टिया शाखा और निपानिया गोयल सहकारी संस्था से जुड़े मामले में प्रकरण दर्ज किया है, जांच में 1,221 किसानों के नाम पर करीब 4.67 करोड़ रुपये के ऋण में वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं।

Published: 12:13pm, 20 Nov 2026

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में किसानों के नाम पर करोड़ों रुपये के कथित ऋण घोटाले का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) भोपाल ने जांच के बाद जिला सहकारी बैंक की घट्टिया शाखा और निपानिया गोयल सहकारी संस्था से जुड़े मामले में प्रकरण दर्ज किया है। जांच में 1,221 किसानों के नाम पर करीब 4.67 करोड़ रुपये के ऋण में वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं।

किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए ऋण में गड़बड़ी

ईओडब्ल्यू की जांच के अनुसार, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) और अन्य ऋण योजनाओं के तहत 1,221 किसानों के नाम पर करीब 4 करोड़ 67 लाख रुपये के ऋण स्वीकृत और वितरित दिखाए गए। आरोप है कि संबंधित राशि नियमानुसार बैंक खातों में जमा कराने के बजाय उसका दुरुपयोग किया गया। जांच में ऋण वितरण और बैंक रिकॉर्ड से जुड़ी कई अनियमितताएं सामने आई हैं। अधिकारियों और सहकारी संस्था के पदाधिकारियों की कथित मिलीभगत की भी जांच की गई।

चार अधिकारियों की भूमिका सामने आई

जांच के दौरान निपानिया गोयल सहकारी संस्था के तत्कालीन प्रबंधक सुमेरसिंह सिसोदिया, प्रशासक चंद्रेश जोशी तथा जिला सहकारी बैंक की घट्टिया शाखा के तत्कालीन प्रबंधक शिव हरदेविया और महेशचंद्र राठौर की भूमिका सामने आई। इनमें महेशचंद्र राठौर को छोड़कर अन्य तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ईओडब्ल्यू ने राठौर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। यह मामला सहकारी संस्थाओं में ऋण वितरण, वित्तीय निगरानी और किसानों के खातों से जुड़े रिकॉर्ड की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। हालांकि, आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

Jitendra