Trending News

एनसीयूआई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव 9 दिसंबर से, 10 दिसंबर को होगा मतदान रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम DU का 103वां दीक्षांत समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि PM मोदी आज पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का करेंगे उद्घाटन न्यूजीलैंड में IDF वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 का शुभारंभ, भारत सहित दुनियाभर के डेयरी क्षेत्र के प्रतिनिधि हुए शामिल UPTET शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी को एग्जाम: 25 नवंबर से आवेदन शुरू एनसीयूआई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव 9 दिसंबर से, 10 दिसंबर को होगा मतदान रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम DU का 103वां दीक्षांत समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि PM मोदी आज पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का करेंगे उद्घाटन न्यूजीलैंड में IDF वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 का शुभारंभ, भारत सहित दुनियाभर के डेयरी क्षेत्र के प्रतिनिधि हुए शामिल UPTET शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी को एग्जाम: 25 नवंबर से आवेदन शुरू

केएल राहुल का शतक, शुभमन गिल दो रन से शतक से चूके, भारत ने पहले टेस्ट पर कसा शिकंजा

भारत ने मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन में पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 486 रन बनाकर 118 रन की बढ़त के साथ मैच पर मजबूत शिकंजा कस लिया। भारत के पहली पारी में अभी छह विकेट बाकी हैं और पहले टेस्ट में दो दिन का खेल बाकी है। चौथे दिन बेशक ऋषभ पंत अपने चिर परिचित आक्रामक अंदाज में बल्लेबाज कर भारत को पहली पारी में और मजबूत बढ़त दिलाने की कोशिश करेंगे।

नई दिल्ली। उपकप्तान केएल राहुल के बेहतरीन शतक और कप्तान शुभमन गिल के दिन के आखिरी ओवर में जैकब डफी की गेंद पर बोल्ड हो मात्र दो रन से शतक से चूकने के बावजूद भारत ने मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन में पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 486 रन बनाकर 118 रन की बढ़त के साथ मैच पर मजबूत शिकंजा कस लिया। भारत के पहली पारी में अभी छह विकेट बाकी हैं और पहले टेस्ट में दो दिन का खेल बाकी है। चौथे दिन बेशक ऋषभ पंत अपने चिर परिचित आक्रामक अंदाज में बल्लेबाज कर भारत को पहली पारी में और मजबूत बढ़त दिलाने की कोशिश करेंगे।

भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में केएल राहुल के बतौर ओपनर 12वें और कुल 13वें टेस्ट शतक, कप्तान शुभमन गिल के 98, देवदत्त पड्डीकल के 80 और ऋषभ पंत के तेज अविजित शतक ने अहम भूमिका निभाई। भारत ने अपनी पहली पारी दूसरे दिन के एक विकेट पर 159 रन से शनिवार सुबह आगे खेलना शुरू किया और पड्डीकल, केएल राहुल और कप्तान गिल के रूप में तीन विकेट और खोकर 327 रन जोड़े। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 368 बनाए थे। केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी और ऑफ स्पिनरग्लेन फिलिप्स के खिलाफ खुल कर स्ट्रोक खेले।

शुभमन गिल (98 रन,146 गेंद, दो छक्के, 9 चौके) तीसरे दिन का खेल बंद होने और पारी के 125 वें और सबसे महंगे साबित हुए जैकब डफी के 29 ओवर की चौथी ऑफ स्टंप पर पड़ कर भीतर आती गेंद को ड्राइव करने गए गेंद उनके पैड से टकरा कर उनका ऑफ स्टंप ले उड़ी और भारत ने अपना चौथा विकेट 486 रन पर खोया। दरअसल अपना शतक तीसरे दिन ही पूरा करने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठे। तब ऋषभ पत 62 गेंद खेल कर दो छक्कों और पांच चौकों की मदद से 55 और रात्रिप्रहरी के रूप में भेजे गए अंशुल काम्बोज दो गेंद खेल कर बिना कोई रन बना क्रीज पर थे। खेल रहे थे। शुभमन गिल ने आउट होने से पहले ऋषभ पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 21.1 ओवर में तेज शतकीय भागीदारी की।

यह पहला मौका है जब न्यूजीलैंड में टेस्ट मैच में पहली पारी में भारत के यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पड्डीकल और शुभमन गिल के रूप में शुरू के चार बल्लेबाजों ने 80 या इससे अधिक रन बनाए। खासतौर पर केएल राहुल और देवदत्त पड्डीकल की तारीफ करनी होगी कि इन दोनों ने खासतौर पर न्यूजीलैंड के मैट हेनरी, काइल जेमिसन ,जैकब डफी और नाथन स्मिथ जैसे रफ्तार के सौदागरों के गेंद से हर सवाल का जवाब दिया। केएल राहुल और पड्डीकल के रूप में आउट होने के बाद शुभमन गिल और खासतौर पर विकेटकीपर ऋषभ पंत ने संभल कर आगाज करने के बाद जैकब डफी की गेंदबाजी की बखिया ही उधेड़ कर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को पस्त कर दिया। एक दिलचस्प बात यह है भारत के बाहर टेस्ट मैच में पहली बार उसके शुरू के सभी पांच बल्लेबाजों ने अर्द्धशतक जड़े।

केएल राहुल (136 रन, 290 गेंद, दो छक्के, 9 चौके) ने चायकाल के बाद के बाद तेज गेंदबाज नैथन स्मिथ की गेंद को शॉर्ट थर्डमैन के बीच से निकालने की कोशिश की और गेंद उनके बल्ले से टकरा कर उनके ऑफ स्टंप से टकराई और वह बोल्ड हो गए। भारत ने तीसरा विकेट 104 वें ओवर में 386 रन पर खोया। केएल राहुल ने आउट होने से पहले शुभमन गिल के साथ चौथे विकेट के लिए 91 रन जोड़े। ऋषभ पंत ने पारी के 123 वें और डफी के 28 वें ओवर की तीसरी गेंद पर मिड ऑन के बाएं से उड़ा कर 57 गेंद खेल कर दो छक्कों और पांच चौकों की मदद से अपने चिर परिचित अंदाज में अपना अर्द्धशतक पूरा किया।

सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने लंच के बाद पारी के 69वें और जैकब डफी के 17वें ओवर की कोण बनाती गेंद को कवर में खेल कर एक रन दौड़ कर 207 गेंद खेल कर एक छक्के व आठ चौकों की मदद से अपना 71वां टेस्ट खेल हुए अपने करियर का 13वां टेस्ट शतक पूरा किया। केएल राहुल ने जैसे ही यह शतक पूरा किया तो भारतीय ड्रेसिंग में कप्तान शुभमन गिल और चीफ कोच गौतम गंभीर सभी ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में अपना पहला ही टेस्ट मैच खेलते हुए शतक जड़ा।  केएल राहुल के अपना शतक पूरा करने के बाद देवदत्त पड्डीकल (54) ने जैकब डबी के ओवर की आखिरी गेंद को कट करने गए लेकिन हेनरी निकल्स ने गली में उनका एक मुश्किल कैच छोड़ दिया और तब भारत का स्कोर एक विकेट पर 255 रन था। भारत के शुरू के तीनों ही बल्लेबाजों को पहले टेस्ट में अब तक एक एक जीवनदान मिल चुका है। भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में  केएल राहुल से  ज्यादा शतक केवल 11 बल्लेबाजों ने लगाए हैं। शनिवार को जड़े शतक के साथ केएल राहुल ने 12 टेस्ट शतक जड़ने वाले अजिंक्य रहाणे को पीछे छोड़ दिया। केएल राहुल ने इसके साथ ही भारत के लिए बतौर ओपनर टेस्ट में 12 शतक जड़ने के मुरली विजय के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अब बतौर ओपनर केएल राहुल भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक जड़ने में केवल वीरेन्द्र सहवाग और सचिन तेंडुलकर से ही पीछे हैं।

भारत ने लंच और चायकाल के बीच देवदत्त पड्डीकल (80 रन, 175 गेंद, दस चौके) का विकेट खोकर चायकाल तक अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 344 रन बनाए। तब केएल राहुल 124 और कप्तान शुभमन गिल 40 गेंदों में चार चौकों की मदद से 36 रन बनाकर क्रीज पर थे। भारत ने लंच और चायकाल के बीच 105 रन जोड़े और पड्डीकल का विकेट खोया। भारत तब पहली पारी में न्यूजीलैंड से मात्र 24 रन पीछे था। भारत का स्कोर जब एक विकेट पर 288 रन तो 80 ओवर बाद दूसरी नई गेंद ले ली तब केएल राहुल 110 और पड्डीकल 78 रन पर थे और काइल जेमिसन ने दूसरी नई गेंद से गेंदबाजी का आगाज किया। जेमिसन ने पारी के 83 वें दूसरी नई गेंद से अपने दूसरे ओवर की आखिरी ऑफ स्टंप के बाहर कोण बनाने के बाद सीधी रही गेंद पर  देवदत्त पड्डीकल( 80 रन, 175 गेंद, दस चौके) को बोल्ड कर भारत का स्कोर दो विकेट पर 295 कर दिया। पड्डीकल ने आउट होने से पहले केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के 165 रन की भागीदारी की।

सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और देवदत्त पड्डीकल ने शनिवार को सुबह तीसरे दिन भारत की पहली पारी एक विकेट पर 159 रन से आगे शुरू की और बिना कोई विकेट गंवाए बिना लंच तक 27 ओवर में 80 रन और जोड़ कर उस 239 रन तक पहुंचाया। तब केएल राहुल 197 गेंद खेल कर एक छक्के और आठ चौकों की मदद से 97 और पड्डीकल 118 गेंद खेल कर सात चौकों की मदद से 53 रन बनाकर क्रीज पर है। लंच के समय न्यूजीलैंड की पहली पारी से भारत महज 129 पीछे था और उसके नौ विकेट बाकी थे। भारत की पहली पारी और इस टेस्ट मैच का पहला छक्का पारी के 63 वें व ऑफ स्पिनर ग्लेन फिलिप्स के चौथी ओवर की तीसरी गेंद को उन्होंने कदमताल करते हुए उनके सिर के उपर से उड़ा कर लगाया और तब एक गेंद एक छोटे बच्चे को लगने से बस किसी तरह बच गई और इसके बाद उन्होंने फिलिप्स की हाफ वॉली को ड्राइव कर एक रन लेकर दूसरे विकेट के लिए पड्डीकल के साथ भी शतकीय भागीदारी पूरी की। यह टेस्ट क्रिकेट में महज तीसरा मौका है जब पहले और दूसरे विकेट के लिए न्यूजीलैंड मे शतकीय भागीदारी हुई।

इससे पहला न्यूजीलैंड में दक्षिण अफ्रीका ने 1999 में और खुद न्यूजीलैंड ने 2002 में बांग्लादेश के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट में किया था। देवदत्त पड्डीकल ने पारी के 60 वें और जैकब डफी के 15 वें ओवर की तीसरी गेंद को कवर पॉइंट पर खेल कर 98 गेंद में सात चौकों की मदद से अपना अर्द्धशतक पूरा किया। पड्डीकल ने बहुत धैर्य से बल्लेबाजी लेकिन ढीली गेंदों पर प्रहार कर उन पर चौके जड़ने का मौका नहीं चूका। जब पड्डीकल ने अपना अर्द्धशतक पूरा किया तब न्यूजीलैंड की पहली पारी से भारत150 रन पीछे था।

YuvaSahakar Team