Trending News

एनसीयूआई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव 9 दिसंबर से, 10 दिसंबर को होगा मतदान रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम DU का 103वां दीक्षांत समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि PM मोदी आज पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का करेंगे उद्घाटन न्यूजीलैंड में IDF वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 का शुभारंभ, भारत सहित दुनियाभर के डेयरी क्षेत्र के प्रतिनिधि हुए शामिल UPTET शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी को एग्जाम: 25 नवंबर से आवेदन शुरू एनसीयूआई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव 9 दिसंबर से, 10 दिसंबर को होगा मतदान रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम DU का 103वां दीक्षांत समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि PM मोदी आज पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का करेंगे उद्घाटन न्यूजीलैंड में IDF वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 का शुभारंभ, भारत सहित दुनियाभर के डेयरी क्षेत्र के प्रतिनिधि हुए शामिल UPTET शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी को एग्जाम: 25 नवंबर से आवेदन शुरू

कप्तान संजय के गोल से न्यूजीलैंड से दूसरा हॉकी मैच ड्रॉ करा भारत की पुरुष टीम सीरीज में 1-0 से आगे

तीन मैचों की यह हॉकी सीरीज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों के सौ बरस का जश्न मनाने के लिए आयोजित की जा रही है। 1926 में हॉकी के जादूगर दद्दा ध्यानचंद की अगुआई में भारतीय सेना की हॉकी टीम न्यूजीलैंड  में उसके खिलाफ हॉकी मैच खेलने आई थी।  

नई दिल्ली। कप्तान फुलबैक व ड्रैग फ्लिकर संजय की अगुआई में भारत की नौजवान खिलाड़ियों से सज्जित पुरुष हॉकी टीम ने दो बार पिछड़ने के बाद गजब का जीवट दिखा कर वापसी करते हुए शनिवार को ऑकलैंड में भारत-न्यूज़ीलैंड खेल एकता शताब्दी कार्यक्रम के मौके पर आयोजित तीन मैचों की हॉकी सीरीज का दूसरा मैच दो दो गोल से ड्रॉ खेला।

डायलन थॉमस ने दूसरे क्वॉर्टर खत्म होने से पांच मिनट पहले गोल कर न्यूजीलैंड की हॉकी टीम का खाता खोला। अंगद बीर सिंह ने तीसरे क्वॉर्टर के पांचवें मिनट में गोल कर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एक एक की बराबरी दिला दी। सैम हीना ने खेल खत्म होने से चार मिनट पहले गोल कर मेजबान न्यूजीलैंड को फिर 2-1 से आगे कर दिया। कप्तान  ड्रैग फ्लिकर संजय ने अगले ही मिनट पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से गोल कर भारत को दो दो गोल की बराबरी दिला दी। भारत सीरीज का पहला मैच 3-2 से जीत कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। भारत को यह हॉकी सीरीज जीतने के लिए अब रविवार को मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाने वाला सीरीज का तीसरा आखिरी मैच ड्रॉ कराना ही काफी होगा। वहीं न्यूजीलैंड की कोशिश सीरीज का तीसरा और आखिरी हॉकी मैच जीत कर एक एक की बराबरी पर समाप्त कराने की होगी।

तीन मैचों की यह हॉकी सीरीज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों के सौ बरस का जश्न मनाने के लिए आयोजित की जा रही है। 1926 में हॉकी के जादूगर दद्दा ध्यानचंद की अगुआई में भारतीय सेना की हॉकी टीम न्यूजीलैंड  में उसके खिलाफ हॉकी मैच खेलने आई थी।

YuvaSahakar Team