Trending News

दिल्ली में हवा 'बहुत खराब', अक्षरधाम मंदिर के आसपास 327 AQI पहला निजी PSLV लॉन्च के लिए तैयार: PSLV-N1 अगले साल मार्च तक उड़ान भरेगा FIFA महिला फुटबॉल विश्व कप 2031 की मेजबानी पहली बार करेंगे अमेरिका , मेक्सिको, कोस्टा रिका और जमैका महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर इफको के प्रबंध निदेशक के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन (IFA) के बोर्ड सदस्य नियुक्त दिल्ली में हवा 'बहुत खराब', अक्षरधाम मंदिर के आसपास 327 AQI पहला निजी PSLV लॉन्च के लिए तैयार: PSLV-N1 अगले साल मार्च तक उड़ान भरेगा FIFA महिला फुटबॉल विश्व कप 2031 की मेजबानी पहली बार करेंगे अमेरिका , मेक्सिको, कोस्टा रिका और जमैका महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर इफको के प्रबंध निदेशक के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन (IFA) के बोर्ड सदस्य नियुक्त

IITs में रोबोटिक्स, फिजिकल AI और स्पेस इंजीनियरिंग की बढ़ेंगी 6,000 सीटें

देश के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में उभरती तकनीकों की शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए करीब 6,000 नई सीटें जोड़ने की योजना है, ये सीटें रोबोटिक्स, फिजिकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और स्पेस इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी पाठ्यक्रमों में उपलब्ध होंगी

Published: 13:05pm, 25 Nov 2026

देश के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में उभरती तकनीकों की शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए करीब 6,000 नई सीटें जोड़ने की योजना है। ये सीटें रोबोटिक्स, फिजिकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और स्पेस इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी पाठ्यक्रमों में उपलब्ध होंगी।

भूपत एंड ज्योति मेहता फैमिली फाउंडेशन (MFF) वर्ष 2027 से विभिन्न IITs के साथ साझेदारी में इन विशेष पाठ्यक्रमों के विकास में सहयोग करने की योजना बना रहा है। फाउंडेशन इससे पहले छह IITs में कई केंद्रों की स्थापना में सहयोग कर चुका है।

रोबोटिक्स और फिजिकल AI में 5,000 सीटें

फाउंडेशन के अनुसार, प्रस्तावित 6,000 सीटों में से 5,000 सीटें रोबोटिक्स और फिजिकल AI के लिए निर्धारित की गई हैं। इनमें बीटेक की 2,500, मास्टर्स की 1,200 और पीएचडी की 1,300 सीटें शामिल हैं।

स्पेस इंजीनियरिंग में 1,000 नई सीटें

स्पेस इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के लिए 1,000 सीटें प्रस्तावित हैं। इनमें बीटेक की 500, मास्टर्स की 300 और पीएचडी की 200 सीटें शामिल होंगी।

उभरती तकनीकों में बढ़ेंगे करियर के अवसर

इस पहल से विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी जैसे तेजी से विकसित होते क्षेत्रों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अधिक अवसर मिलने की उम्मीद है। प्रस्तावित पाठ्यक्रमों से तकनीकी विशेषज्ञता, नवाचार और अनुसंधान क्षमताओं को बढ़ावा मिल सकता है। साथ ही, उद्योगों की बदलती तकनीकी जरूरतों के अनुरूप कुशल मानव संसाधन तैयार करने में मदद मिलेगी। यह पहल भारत में उन्नत प्रौद्योगिकी शिक्षा और अनुसंधान के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

Jitendra