फाइनल में कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के साथ अर्द्ध शतक जड़ने वाले कुल सबसे ज्यादा 361 रन बना मैन ऑफ द सीरीज रहे भारत के सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग ने कहा,`मुझे अब अपने हाथ में कोई दर्द नहीं महसूस हो रहा। मैंने अभी भी मैदान पर जो देखा मुझे उस पर यकीन ही नहीं हो रहा। अभी भी मेरे रोंगटे खड़े हैं। जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होता है तो भावनाओं पर काबू रखना बहुत मुश्किल हो जाता है। मै ग्रुप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ सस्ते में आउट हो गया था और इसीलिए मैं शनिवार को फाइनल में उसके खिलाफ हाथ में चोट लगने के बावजूद रन बनाने को बेताब था। मुझे चोट के चलते दर्द तो जरूर हो रहा था लेकिन मैं जानता था कि मैं यदि मैदान पर टिका रहा तो पाकिस्तान पर दबाव बना रहेगा।’
मुझे फाइनल में बढ़िया प्रदर्शन का भरोसा था: मोहित अल्वा
मात्र 26 गेंद खेल 49 रन बना अविजित रह फाइनल में मैन ऑफ द मैच रहे भारत के मोहित अल्वा ने कहा, ‘मुझे आखिरी ओवर में खुद और भगवान पर भरोसा था। मैं खुद को खुद को हरफनमौला मानता हूं। मेरे लिए यह अंडर 19 एशिया कप टूर्नामेंट बतौर गेंदबाज पहले कुछ खास नहीं रह था। बावजूद इसके मुझे फाइनल में बढ़िया प्रदर्शन का भरोसा था।मुझे मनल के साथ की जरूरत जरूर थी और उन्होंने मेरा साथ दिया भी। मैं जानता था कि आज का दिन मेरा है और मैं अपनी भारतीय टीम कसे फाइनल जिताउंगा भी। मेरे लिए नंबर 10 बहुत लकी रहा है क्योंकि मैंने अपने सभी रन दसवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए ही बनाए हैं।हमें अपनी बल्लेबाजी पर भरोसा था कि हम पाकिस्तान द्वारा दिए जीत के लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। पिच काफी सपाट थी। हम खुद से बराबर यह कह रहे थे कि यदि पाकिस्तान की टीम इतने रन बना सकती है तो बेशक हम भी बना सकते हैं। जहां तक रोमांचक आखिरी ओवर की बात है तो मैं बस एक गेंद का इंतजार कर रहा था। मैं जानता था कि मैं बाउंड्री जड़ भारत को फाइनल जिता सकता हूं।
बल्लेबाजी के लिए उतरने पर पूरी तरह फोकस था : मनल


