इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने ईस्टर्न रीजन (ER) अप्रेंटिस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस भर्ती अभियान के तहत ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस, ग्रेजुएट अप्रेंटिस और डाटा एंट्री ऑपरेटर के कुल 409 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
यह अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम एक वर्ष की अवधि का होगा। चयनित उम्मीदवारों को ईस्टर्न रीजन के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात किया जाएगा। इनमें मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड, असम, सिक्किम, त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता
अलग-अलग पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यताएं इस प्रकार हैं:
- ट्रेड अप्रेंटिस: उम्मीदवार का 10वीं पास होना आवश्यक है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से फुल टाइम दो वर्षीय ITI कोर्स पूरा होना चाहिए।
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस: उम्मीदवार के पास BA, B.Com, B.Sc या BBA में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
- टेक्नीशियन अप्रेंटिस: संबंधित इंजीनियरिंग विषय में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना आवश्यक है।
- डाटा एंट्री ऑपरेटर: उम्मीदवार का 12वीं पास होने के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 30 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले अप्रेंटिस कैटेगरी के अनुसार NAPS या NATS पोर्टल पर जाएं।
- वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपनी लॉगिन डिटेल्स से पोर्टल पर लॉगिन करें।
- एस्टैब्लिशमेंट आईडी का उपयोग करके अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करें।
- आवेदन फॉर्म भरकर सबमिट करने के बाद दिए गए Microsoft Form लिंक पर क्लिक करें।
- Microsoft Form भरकर सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी कॉपी सुरक्षित रखें।
इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों के चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा। चयन प्रक्रिया 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के अनुसार होगी।
मेरिट के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को सीधे दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल फिटनेस प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।


