Trending News

अक्टूबर में थोक महंगाई बढ़कर 12.29 फीसदी, ईंधन की कीमतों ने बढ़ाया दबाव बदरीनाथ धाम में आज दर्शन का आखिरी दिन, रात 9:37 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट पंजाब में पराली जलाने के 5972 मामले दर्ज, अब तक 40.55 लाख का जुर्माना PM मोदी आज से दो दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ASEAN-ईस्ट एशिया समिट में लेंगे हिस्सा RBI से मंजूरी के बाद कोकण मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक जल्द RTGS और NEFT सेवाएं शुरू करेगा IITF 2026 में NCOL ने भारत ऑर्गेनिक्स के उत्पादों का विशेष स्टॉल लगाया, 14 से 27 नवंबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में कर सकेंगे खरीदारी अक्टूबर में थोक महंगाई बढ़कर 12.29 फीसदी, ईंधन की कीमतों ने बढ़ाया दबाव बदरीनाथ धाम में आज दर्शन का आखिरी दिन, रात 9:37 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट पंजाब में पराली जलाने के 5972 मामले दर्ज, अब तक 40.55 लाख का जुर्माना PM मोदी आज से दो दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ASEAN-ईस्ट एशिया समिट में लेंगे हिस्सा RBI से मंजूरी के बाद कोकण मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक जल्द RTGS और NEFT सेवाएं शुरू करेगा IITF 2026 में NCOL ने भारत ऑर्गेनिक्स के उत्पादों का विशेष स्टॉल लगाया, 14 से 27 नवंबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में कर सकेंगे खरीदारी

हमारी टीम महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी खिताब बरकरार रखने को बेताब : सलीमा टेटे

बोली महिला हॉकी कप्तान, टीम बराबर अपने खेल का स्तर और उंचा करने में जुटी रहेगी। हमारी टीम का ध्यान अपने खेल पर और अपने ढांचे पर है। हमारा ध्यान अपनी पॉजिशन के अलावा अलग अलग पॉजिशन पर खेलने के कौशल विकसित करने पर है।

नई दिल्ली। कप्तान आक्रामक सेंटर हाफ सलीमा टेटे ने कहा है कि पहले एफआईएच महिला नेशंस कप जीतने, एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप 2026 में पांचवां स्थान और उसके बाद जापान में एशियाई खेलों में 2026 में महिला हॉकी का स्वर्ण जीतने से आत्मविश्वास से सराबोर मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम अब भोपाल में 19 से 28 नवंबर तक होने वाली मध्य प्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में अपना खिताब बरकरार रखने की तैयारियों में जुटी है। सलीमा टेटे ने महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की अपनी तैयारियों, टीम के खुद को हालात के मुताबिक ढालने, नौजवान हॉकी खिलाड़ियों के उदय और अपने घर में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खेलने की बाबत बात की।

सलीमा टेटे ने कहा, ‘हमारी टीम बराबर अपने खेल का स्तर और उंचा करने में जुटी रहेंगी। जहां तक भोपाल में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में भारतीय टीम के हॉकी टीम की तैयारियों की बात है, तो बेशक हमारी टीम इसमें खिताब बरकरार रखने को बेताब है। हमारी महिला हॉकी टीम ने 2026 के एशियाई खेलों में चीन को फाइनल में हरा कर स्वर्ण जीता। चीन की टीम अब तक कभी भी महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी खिताब नहीं जीत पाई। वह बेशक इसके लिए पूरी तरह तैयार होकर आएगी। हम अपना ध्यान इस पर नहीं कि हमारी प्रतिद्वंद्वी टीमें क्या कर रही हैं, हमारी टीम का ध्यान अपने खेल पर, अपने ढांचे और अपने हॉकी उस्ताद शुएर्ड मराइन के निर्देशों पर है। कुल मिलाकर हम अपना खेल खेलना चाहते हैं। हम लगातार तीसरी बार इसमें अपने घर में ही खेलेंगे और इसके लिए पूरी तरह तैयार है।’

उन्होंने कहा कि जापान में एशियाई खेलों में 2026 में खिताब जीतने से हमारी हॉकी टीम को बहुत आत्मविश्वास मिला है और निरंतर बढ़िया प्रदर्शन कर जीत की लय बनाए रखना चाहते हैं। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई टीम में कुछ नौजवान खिलाड़ियों को सहयोग करने को तैयार हैं। हमारी टीम ने नेशंस कप जीत कर महिला हॉकी विश्व कप 2026  के लिए क्वॉलिफाई कर उसमें पांचवां स्थान हासिल कर 1974 के बाद उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। हमने हर टूर्नामेंट के साथ अपने खेल का स्तर उंचा कर जापान में एशियाई खेलों में महिला हॉकी का स्वर्ण पदक जीता। हमारा टीम ने इस साल बराबर सधा और बढ़िया प्रदर्शन किया। हम अपने खेल का स्तर और उंचा उठाने को प्रतिबद्ध हैं। महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हमारे लिए साल 2026 का आखिरी टूर्नामेंट है और हम इसका पूरा लुत्फ उठा कर एक दूसरे पर भरोसे को बनाए रखने उतरेंगे।

उन्होंने कहा, ‘जहां तक हमारे चीफ कोच शुएर्ड मराइन के बड़े टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के चोट के चलते बाहर हो जाने को जेहन में रखते हुए उन्हें अलग अलग पॉजिशन पर खेलने के लिए तैयार करने की बात है तो मैं भगवान की आभारी हूं कि हमारी एक भी खिलाड़ी चोटिल नहीं, बल्कि सभी पूरी तरह फिट हैं। बावजूद इसके हम अपनी पॉजिशन के अलावा अलग अलग पॉजिशन पर खेलने के कौशल को विकसित करने पर ध्यान लगा रहे हैं। हमारी टीम के खिलाड़ियों को खुद को अलग अलग हालात के मुताबिक ढाल कर बढ़िया प्रदर्शन करने की क्षमता है। यही सही सोच है और इससे हम जरूरत पड़ने पर खुद को किसी भी पॉजिशन पर खेलने के लिए तैयार कर सकते हैं। हमारी हर खिलाड़ी इस चुनौती के लिए तैयार है और इससे टीम में माहौल सकारात्मक बनाए रखने में मदद मिलती है। अनुभवी गोलरक्षक सविता बेशक टीम के लिए लिए प्रेरणादाई खिलाड़ी हैं लेकिन उन्हें महिला एशियन चेंपियन हॉकी भोपाल, 2026 के लिए आराम दिया गया है और उनकी जगह बंसरी सोलंकी को टीम में शामिल किया गया।

उन्होंने कहा कि हमारी टीम के लिए अच्छी बात यह है कि हमारे पास बिच्छू देवी खरीबम के रूप में एक ऐसी अनुभवी गोलरक्षक है जिन्होंने इस साल बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बतौर गोलरक्षक बंसरी सोलंकी बहुत मेहनती है जो हर समय सीखने को बेताब रहती है। यह बहुत सकारात्मक संदेश है। हमें अपनी टीम की हर खिलाड़ी पर पूरा विश्वास है और गोलरक्षकों पर यह बात लागू होती है।  हमारी टीम भोपाल में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी 2026 में खेलने को लेकर रोमांचित है। जब भी आप अपने घर में खेलते हैं और घरेलू दर्शक बराबर आपकी हौसलाअफजाई करते हैं तो वह वाकई खास होता है।

YuvaSahakar Team