Trending News

देव दीपावली पर 2100 ड्रोन से जगमगाएगा काशी का आसमान, 24 नवंबर को आयोजन भारत ICC क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा 2029 में, पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 9 से 28 अक्टूबर तक होगी KRIBHCO की PM-PRANAM संगोष्ठी के तहत देशभर में किसान जागरूकता कार्यक्रम, संतुलित उर्वरक उपयोग और टिकाऊ खेती को दिया जा रहा बढ़ावा NAFSCOB चुनाव में हरियाणा के भारत भूषण जुयाल अध्यक्ष और गुजरात के अजयभाई पटेल उपाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार, निर्विरोध चुने जाने की संभावना अमित शाह ने मल्टी-स्टेट सहकारी समितियों की निगरानी मजबूत करने के लिए लखनऊ, चेन्नई और कोलकाता में CRCS के नए क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की पहल की देव दीपावली पर 2100 ड्रोन से जगमगाएगा काशी का आसमान, 24 नवंबर को आयोजन भारत ICC क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा 2029 में, पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 9 से 28 अक्टूबर तक होगी KRIBHCO की PM-PRANAM संगोष्ठी के तहत देशभर में किसान जागरूकता कार्यक्रम, संतुलित उर्वरक उपयोग और टिकाऊ खेती को दिया जा रहा बढ़ावा NAFSCOB चुनाव में हरियाणा के भारत भूषण जुयाल अध्यक्ष और गुजरात के अजयभाई पटेल उपाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार, निर्विरोध चुने जाने की संभावना अमित शाह ने मल्टी-स्टेट सहकारी समितियों की निगरानी मजबूत करने के लिए लखनऊ, चेन्नई और कोलकाता में CRCS के नए क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की पहल की

देश की श्रम बल भागीदारी 55.7 फीसदी पहुंची, ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक सुधार

देश के श्रम बाजार में अक्टूबर के दौरान सुधार दर्ज किया गया है, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के अनुसार, अक्टूबर 2026 में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु की आबादी में बेरोजगारी दर घटकर 4.9 प्रतिशत रह गई

Published: 09:30am, 17 Nov 2026

देश के श्रम बाजार में अक्टूबर के दौरान सुधार दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के अनुसार, अक्टूबर 2026 में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु की आबादी में बेरोजगारी दर घटकर 4.9 प्रतिशत रह गई, जबकि सितंबर में यह 5.0 प्रतिशत और अक्टूबर 2025 में 5.2 प्रतिशत थी। रोजगार में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी इस रिपोर्ट का महत्वपूर्ण संकेतक है।

महिलाओं की श्रम भागीदारी में सुधार

अक्टूबर में देश की कुल श्रम बल भागीदारी दर (एलएफपीआर) बढ़कर 55.7 प्रतिशत पहुंच गई, जो सितंबर में 55.5 प्रतिशत थी। ग्रामीण क्षेत्रों में यह दर 58.0 प्रतिशत से बढ़कर 58.4 प्रतिशत हुई, जबकि शहरी क्षेत्रों में 50.5 प्रतिशत रही। महिलाओं की श्रम बल भागीदारी दर सितंबर के 34.6 प्रतिशत से बढ़कर 35.0 प्रतिशत पहुंच गई। ग्रामीण महिलाओं में यह दर 39.5 प्रतिशत और शहरी महिलाओं में 25.9 प्रतिशत दर्ज हुई।

रोजगार अनुपात बढ़ा, शहरी बेरोजगारी घटी

कार्यरत जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर) सितंबर के 52.7 प्रतिशत से बढ़कर अक्टूबर में 53.0 प्रतिशत हो गया। महिलाओं का रोजगार अनुपात 32.8 प्रतिशत से बढ़कर 33.3 प्रतिशत पहुंचा। ग्रामीण महिलाओं में यह 38.0 प्रतिशत और शहरी महिलाओं में 23.7 प्रतिशत रहा। ग्रामीण बेरोजगारी दर 4.2 प्रतिशत पर स्थिर रही, जबकि शहरी बेरोजगारी 6.9 प्रतिशत से घटकर 6.7 प्रतिशत हो गई।

महिलाओं की कुल बेरोजगारी दर 5.2 प्रतिशत से घटकर 5.0 प्रतिशत रही। ग्रामीण महिलाओं में यह 3.8 प्रतिशत पर पहुंची, जो वर्ष 2026 का न्यूनतम स्तर है। हालांकि, शहरी महिलाओं की बेरोजगारी दर 8.7 प्रतिशत रहने से रोजगार अवसरों में असमानता स्पष्ट है। आंकड़े श्रम बाजार में सुधार का संकेत देते हैं, लेकिन शहरी महिलाओं की कम श्रम भागीदारी और अपेक्षाकृत अधिक बेरोजगारी रोजगार नीति के लिए महत्वपूर्ण चुनौती बनी हुई है।

Jitendra