शिक्षा मंत्रालय (MoE) ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के अगले कुलपति (Vice-Chancellor) पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार मंत्रालय के SAMARTH भर्ती पोर्टल vcrec.samarth.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार उम्मीदवारों में उच्च स्तर की दक्षता, ईमानदारी, अच्छे नैतिक मूल्य और संस्थान के प्रति प्रतिबद्धता होनी चाहिए। इस पद पर चयनित उम्मीदवार को 2,10,000 रुपये का निश्चित मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा 11,250 रुपये का विशेष भत्ता और अन्य लागू भत्ते भी दिए जाएंगे।
JNU कुलपति भर्ती 2026: पात्रता मानदंड
- इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार प्रतिष्ठित शिक्षाविद होने चाहिए और उनके पास किसी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में कम से कम 10 साल का अनुभव होना चाहिए।
- किसी प्रतिष्ठित शोध एवं शैक्षणिक प्रशासनिक संगठन में 10 साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि तक उम्मीदवार की आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
भर्ती का नोटिस शिक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट education.gov.in और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल jnu.ac.in पर जारी किया गया है।


