Trending News

दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं! आनंद विहार में AQI 266, कनॉट प्लेस में 259 दर्ज छठे आतंकवाद-विरोधी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, 19 और 20 नवंबर को DRDO भवन में होगा आयोजन भारत की ओलिंपिक विजेता शूटर मनु भाकर को इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन की एथलीट कमेटी में चुना गया ICAR और RIS के बीच कृषि सहयोग और तकनीकी आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए MoU, ग्लोबल साउथ के देशों को मिलेगा लाभ पंजाब को PM-RKVY के तहत 254.20 करोड़ रुपये, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोहाली में की घोषणा रियाद में खतरे का अलर्ट, सऊदी अरब ने जारी की गाइडलाइंस दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं! आनंद विहार में AQI 266, कनॉट प्लेस में 259 दर्ज छठे आतंकवाद-विरोधी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, 19 और 20 नवंबर को DRDO भवन में होगा आयोजन भारत की ओलिंपिक विजेता शूटर मनु भाकर को इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन की एथलीट कमेटी में चुना गया ICAR और RIS के बीच कृषि सहयोग और तकनीकी आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए MoU, ग्लोबल साउथ के देशों को मिलेगा लाभ पंजाब को PM-RKVY के तहत 254.20 करोड़ रुपये, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोहाली में की घोषणा रियाद में खतरे का अलर्ट, सऊदी अरब ने जारी की गाइडलाइंस

PNB में वित्त वर्ष 2027-28 के लिए 8,254 पदों पर भर्ती और पदोन्नति को मंजूरी

सीधी भर्ती के तहत तकनीकी स्ट्रीम में 145 पद, लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 750 पद और प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी (PO/MT) के 1,046 पद शामिल हैं

Published: 10:44am, 19 Nov 2026

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने वित्त वर्ष 2027-28 के लिए आंतरिक पदोन्नति और सीधी भर्ती के माध्यम से कुल 8,254 रिक्त पदों को भरने की मंजूरी दी है। इनमें जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I (JMG Scale-I) के 4,380 पद और क्लेरिकल कैडर के 3,874 पद शामिल हैं।

JMG Scale-I में रिक्तियां

  • आंतरिक पदोन्नति के माध्यम से भरे जाने वाले पद: 2,439
  • सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाने वाले पद: 1,941

क्लेरिकल कैडर में रिक्तियां

  • आंतरिक पदोन्नति के माध्यम से भरे जाने वाले पद: 968
  • सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाने वाले पद: 2,906

सीधी भर्ती के तहत तकनीकी स्ट्रीम में 145 पद, लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 750 पद और प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी (PO/MT) के 1,046 पद शामिल हैं।

JMG Scale-I और क्लेरिकल कैडर में आंतरिक पदोन्नति के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों का सर्किलवार विवरण बाद में सूचित किया जाएगा।

ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन के महासचिव पीआर मेहता के आधिकारिक ईमेल के अनुसार, उक्त रिक्तियों के लिए पात्र कर्मचारियों से पदोन्नति हेतु आवेदन आमंत्रित करने वाला सर्कुलर जल्द जारी किया जाएगा।

YuvaSahakar Desk