Trending News

देव दीपावली पर 2100 ड्रोन से जगमगाएगा काशी का आसमान, 24 नवंबर को आयोजन भारत ICC क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा 2029 में, पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 9 से 28 अक्टूबर तक होगी KRIBHCO की PM-PRANAM संगोष्ठी के तहत देशभर में किसान जागरूकता कार्यक्रम, संतुलित उर्वरक उपयोग और टिकाऊ खेती को दिया जा रहा बढ़ावा NAFSCOB चुनाव में हरियाणा के भारत भूषण जुयाल अध्यक्ष और गुजरात के अजयभाई पटेल उपाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार, निर्विरोध चुने जाने की संभावना अमित शाह ने मल्टी-स्टेट सहकारी समितियों की निगरानी मजबूत करने के लिए लखनऊ, चेन्नई और कोलकाता में CRCS के नए क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की पहल की देव दीपावली पर 2100 ड्रोन से जगमगाएगा काशी का आसमान, 24 नवंबर को आयोजन भारत ICC क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा 2029 में, पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 9 से 28 अक्टूबर तक होगी KRIBHCO की PM-PRANAM संगोष्ठी के तहत देशभर में किसान जागरूकता कार्यक्रम, संतुलित उर्वरक उपयोग और टिकाऊ खेती को दिया जा रहा बढ़ावा NAFSCOB चुनाव में हरियाणा के भारत भूषण जुयाल अध्यक्ष और गुजरात के अजयभाई पटेल उपाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार, निर्विरोध चुने जाने की संभावना अमित शाह ने मल्टी-स्टेट सहकारी समितियों की निगरानी मजबूत करने के लिए लखनऊ, चेन्नई और कोलकाता में CRCS के नए क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की पहल की

उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बड़ी चुनौती, आधे विश्वविद्यालयों को ही नैक मान्यता

देश में उच्च शिक्षा के विस्तार के बावजूद शैक्षणिक गुणवत्ता और संस्थागत मूल्यांकन की चुनौती बरकरार है, राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के अध्यक्ष नागेश्वर राव ने खुलासा किया है कि देश के केवल 50 प्रतिशत विश्वविद्यालयों को ही नैक की मान्यता प्राप्त है

Published: 11:27am, 16 Nov 2026

देश में उच्च शिक्षा के विस्तार के बावजूद शैक्षणिक गुणवत्ता और संस्थागत मूल्यांकन की चुनौती बरकरार है। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के अध्यक्ष नागेश्वर राव ने खुलासा किया है कि देश के केवल 50 प्रतिशत विश्वविद्यालयों को ही नैक की मान्यता प्राप्त है। शेष आधे विश्वविद्यालय अब तक इस गुणवत्ता मूल्यांकन प्रणाली के दायरे से बाहर हैं। यह स्थिति उच्च शिक्षा संस्थानों में शैक्षणिक मानकों, अनुसंधान और जवाबदेही को मजबूत करने की आवश्यकता को रेखांकित करती है।

ओडिशा के रेवेंशॉ विश्वविद्यालय के 20वें स्थापना स्मृति समारोह को संबोधित करते हुए राव ने कहा कि उच्च नैक ग्रेड हासिल करने के लिए उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, बेहतर संस्थागत प्रबंधन और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान आवश्यक है। हालांकि, मान्यता प्राप्त करने से बड़ी चुनौती इन मानकों को लगातार बनाए रखना है।

उन्होंने रेवेंशॉ विश्वविद्यालय को सर्वोच्च ए++ ग्रेड प्राप्त करने पर बधाई देते हुए कहा कि संस्थान ने शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवाचार के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई है।

राव ने छात्रों से शिक्षा को केवल नौकरी या आर्थिक लाभ का माध्यम नहीं, बल्कि ज्ञान, नवाचार और सामाजिक परिवर्तन का आधार बनाने की अपील की। उन्होंने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। एसएनएम उद्योग समूह के प्रबंध निदेशक प्रबोध मोहंती ने छात्रों को रोजगार तलाशने के बजाय रोजगार सृजन करने वाला बनने की सलाह दी।

कुलपति प्रो. अर्क कुमार दास महापात्र ने बताया कि रेवेंशॉ विश्वविद्यालय ओडिशा के उन तीन विश्वविद्यालयों में शामिल है, जिन्हें विश्वस्तरीय संस्थान के रूप में विकसित करने की योजना है। विशेषज्ञों के लिए महत्वपूर्ण सवाल यह है कि उच्च शिक्षा में बढ़ते नामांकन और संस्थानों की संख्या के बीच गुणवत्ता मूल्यांकन का दायरा कितनी तेजी से बढ़ाया जा सकेगा।

Jitendra