Trending News

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने UP PCS प्री परीक्षा 2025 रद्द की, अब दोबारा आयोजित होगी केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाई ,लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी भारत थॉमस कप और उबेर कप फाइनल्स 2028 की मेजबानी करेगा KRIBHCO की फिल्म ‘बदला मौसम, बदले हम’ को FAI से जलवायु अनुकूल कृषि जागरूकता के लिए मिला प्रथम पुरस्कार कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित वॉट्सएप में अब 14 दिन आगे तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे भारत को बिएनाले आर्टे 2026 का अवार्ड मिला इलाहाबाद हाई कोर्ट ने UP PCS प्री परीक्षा 2025 रद्द की, अब दोबारा आयोजित होगी केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाई ,लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी भारत थॉमस कप और उबेर कप फाइनल्स 2028 की मेजबानी करेगा KRIBHCO की फिल्म ‘बदला मौसम, बदले हम’ को FAI से जलवायु अनुकूल कृषि जागरूकता के लिए मिला प्रथम पुरस्कार कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित वॉट्सएप में अब 14 दिन आगे तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे भारत को बिएनाले आर्टे 2026 का अवार्ड मिला

हमारी कोशिश शुरू से आखिरी तक तेज रफ्तार हॉकी खेलने की : नेहा

नेहा कहती हैं, ‘ मलयेशिया के खिलाफ शुक्रवार को पहले हाफ में हमारी भारतीय हॉकी टीम बहुत अच्छा खेली, लेकिन हम आखिरी :कवॉर्टर में जरूर कुछ शिथिल पड गए

नेहा गोयल भारतीय टीम की सबसे अनुभवी, उपयोगी और कारगर महिला हॉकी सेंटर हाफ में से एक हैं। अब नेहा की निगाहें 2028 में लॉस एंजिल्स ओलंपिक में होने वाली ओलंपिक खेलों में अपनी और भारतीय महिला हॉकी टीम को पदक जिताने अधूरी हसरत पूरी करने की तैयारी पर लगी हैं। नेहा गोयल भारत के लिए 200 या इससे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैच खेल चुकी गिनी चुनी खिलाड़ियों से एक हैं। नेहा यहां मध्यप्रदेश महिला एशियन ट्रॉफी हॉकी भोपाल, 2026 में सेमीफाइनल और फाइनल सहित चार मैच खेलने वाली नेहा गोयल ने कलाई की चोट से उबर कर दिखाया कि वह अभी भी भारत की मध्यपंक्ति की 2028 ओलंपिक के लिए एक बड़ी कड़ी साबित हींगी।

नेहा कहती हैं, ‘ मलयेशिया के खिलाफ शुक्रवार को पहले हाफ में हमारी भारतीय हॉकी टीम बहुत अच्छा खेली, लेकिन हम आखिरी :कवॉर्टर में जरूर कुछ शिथिल पड गए।  इस बाबत मैं बस यही कहूंगी कि  जब आप शुरू में बड़ी बढ़त हासिल कर लेते हैं तो ऐसा अक्सर हो जाता है। हमारे हॉकी उस्तादों की सलाह और हमारी कोशिश भी यही रही है कि मैच चाहे सेमीफाइनल और फाइनल हो, इनमें शुरू से आखिरी तक एक ही तेज रफ्तार हॉकी खेलने की है । सेमीफाइनल में मलयेशिया के खिलाफ भी हमारी टीम में थकान नहीं थी। हमारी स्ट्राइकर ब्यूटी डुंगडुंग के हाथ में चोट के चलते महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के  सेमीफाइनल और फाइनल से बाहर हो गई हैं। अब मेरी जिम्मेदारी अपनी स्ट्राइकर के लिए बराबर ज्यादा से ज्यादा गेंद बढ़ाने की होगी, जिससे कि वे ज्यादा से ज्यादा गोल करने के साथ ज्यादा से ज्यादा पेनल्टी कॉर्नर भी बना सकें। साथ ही मेरी कोशिश पीछे आकर अपनी रक्षापंक्ति की भी प्रतिद्वंद्वी टीम के हमलों को बराबर नाकाम करने की रहती है। मेरी कलाई की चोट अब काफी बेहतर है। मैं इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में खेलने उतरने से पहले कलाई की चोट के चलते बस दो मैच हीं खेल पाई थी। अब मेरी चोट बराबर बेहतर हो रही है। मुझे पहले इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेलने उतरने में जरूर कुछ दिक्कत आई। हमारे सभी हॉकी उस्तादों ने मुझसे बराबर यही कह कर मेरा हौसला बढ़ाया कि मैं बेहतर और बढ़िया खेल सकती हूं।‘

नेहा बताती हैं, ‘ महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में शुरू के मैचों में जरूर हमारी टीम पेनल्टी कॉर्नरों का बेहतर इस्तेमाल नहीं कर पा रही थी। दरअसल शुरू में हमारी टीम के चीफ कोच शुएर्ड मराइन ने बाकी टीमों की रणनीति को समझने में कुछ वक्त किया। हमारे ड्रैग फ्लिकिंग कोच नीदरलैंड के ताके ताकेमा ने हमें बराबर यही बताया कि मसलन सेमीफाइनल में मलयेशिया की जो दो रशर हैं वे किस ओर मूव करेंगी और ऐसे में वे कहां दौड़ेंगी और तब हमें उनके किस ओर से गेद को गोल में डालना है। हमारे लिए एक अच्छी बात है कि पेनल्टी कॉर्नर पर दीपिका के ड्रैग  फ्लिक लगाने पर गोलरक्षक के पैड से लग कर लौटती गेंद पर रिबाउंड पर हमने मलयेशिया ही नहीं बाकी टीमों के खिलाफ भी कई बेहतरीन अच्छे गोल किए। हमने सेमीफाइनल में  पेनल्टी कॉर्नर पर रिबाउंड पर तीन गोल किए। मैंने मलयेशिया के खिलाफ सेमीफाइनल से भी पहले भी अपनी भारतीय टीम की साथियों से यही कहा था कि भले ही हमने उससे राउंड रॉबिन लीग मैच जीता है लेकिन हम उसे सेमीफाइनल में हल्के लेने की भूल नहीं कर सकते है। हमारी टीम की सभी लड़कियां सेमीफाइनल में मलयेशिया के खिलाफ पूरी शिद्दत से खेलीं और हम उसके खिलाफ शुरू में ही मजबूत और बड़ी बढ़त बनाने में कामयाब रहे। मैंने अपनी टीम की साथियों से फाइनल से पहले भी यही कहा कि भले ही हमने उसे राउंड रॉबिन लीग मैच में आसानी से बड़े अतर से हराया था लेकिन आज की नई जमाने की बदलती तेज रफ्तार हॉकी में आप किसी भी दिन किसी भी  टीम को हल्के नहीं ले सकती हैं। बीत दो बरस से में हमारी महिला हॉकी टीम ने खासी निराशा झेली। हम एफआइएचप्रो महिला हॉकी लीग से भी बाहर हो गए। बीते एक बरस से शुएर्ड मराइन के फिर से भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान संभालने के बाद से वर्ष 2026 में हमारी भारतीय महिला हॉकी टीम ने महज एशिया ही नई बल्कि विश्व मंच पर खासा बढ़िया किया। हमने महिला नेशंस कप जीता, महिला हॉकी विश्व कप 2026 में पांचवां स्थान पाने के बाद नगोया(जापान) में एशियाई खेलें में महिला हॉकी का स्वर्ण जीतने के बाद हम पांचों राउंड लीग मैच जीत कर महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी  के फाइनल में पहुंचे। हम अब पूरा तरह अपना ध्यान खुद को 2028 ओलंपिक के लिए फिट रख इसमें बढ़िया खेलने के लिए तैयार करने  पर लगा रहे हैं।

YuvaSahakar Desk