Trending News

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने UP PCS प्री परीक्षा 2025 रद्द की, अब दोबारा आयोजित होगी केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाई ,लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी भारत थॉमस कप और उबेर कप फाइनल्स 2028 की मेजबानी करेगा KRIBHCO की फिल्म ‘बदला मौसम, बदले हम’ को FAI से जलवायु अनुकूल कृषि जागरूकता के लिए मिला प्रथम पुरस्कार कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित वॉट्सएप में अब 14 दिन आगे तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे भारत को बिएनाले आर्टे 2026 का अवार्ड मिला इलाहाबाद हाई कोर्ट ने UP PCS प्री परीक्षा 2025 रद्द की, अब दोबारा आयोजित होगी केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाई ,लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी भारत थॉमस कप और उबेर कप फाइनल्स 2028 की मेजबानी करेगा KRIBHCO की फिल्म ‘बदला मौसम, बदले हम’ को FAI से जलवायु अनुकूल कृषि जागरूकता के लिए मिला प्रथम पुरस्कार कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित वॉट्सएप में अब 14 दिन आगे तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे भारत को बिएनाले आर्टे 2026 का अवार्ड मिला

Women’s Asian Champions Trophy: दीपिका सहरावत के दो गोल से भारत लगातार छठी जीत के साथ छठी बार फाइनल में पहुंचा, चीन से आज मुकाबला

भारतीय महिला टीम ने मलेशिया को सेमीफाइनल में दी 6-2 से शिकस्त। भारत लगातार दूसरी बार फाइनल में चीन से भिड़ेगा। जापान व मलेशिया कांसे के लिए भिड़ेंगे।

भोपाल। स्ट्राइकर नवनीत कौर, ललरेमसियामी, मुमताज खान, दीपिका सहरावत व इशिका के आक्रामक मिडफील्डर मैच की सर्वश्रष्ठ खिलाड़ी सुनीलिता टोपो और अनुभवी नेहा गोयल द्वारा बराबर आगे बढ़ाई गेंद पर भारत के लहरों के से हमलों के सामने मलेशिया की गोलरक्षक नूर जैनुल बेबस दिखी। खतरनाक ड्रैग फ्लिकर दीपिका सहरावत के दो और मुमताज खान, नवनीत कौर, सुनीलिता टोपो व इशिका के एक-एक गोल की बदौलत तीन बार के चैंपियन भारत ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रख मलेशिया को शुक्रवार रात यहां 6-2 से हरा कर जीत के ‘छक्के’ के साथ मध्य प्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी भोपाल 2026 के फाइनल में स्थान बना लिया।

भारत ने इससे पहले अपने सभी पांचों राउंड रॉबिन लीग मैच जीते थे।  भारत की महिला हॉकी टीम लगातार तीसरी और कुल छठी बार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची है। दीपिका सहरावत अब भारत के लिए इस टूर्नामेंट में दो हैट्रिक सहित सबसे ज्यादा दस गोल कर चुकी हैं।

नाथू बरखेड़ा अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर में शुक्रवार को दूसरे सेमीफाइनल में अनुभवी दीपिका सहरावत ने पेनल्टी कॉर्नर पर खुद दो गोल किए ही, उनके तेज ड्रैग फ्लिक पर गोलरक्षक नूर जैनुल के पैड को लगकर लौटती गेंद का मुमताज खान और सुनीलिता टोपो ने और नवनीत कौर के शॉट पर रिबाउंड पर इशिका ने एक-एक गोल किया। भारत को मैच में 11 पेनल्टी कॉर्नर मिले और उसने इसमें से पांच को गोल में बदला। मलेशिया की ओर से नूर अजहर ने दूसरे और नूरामिराह जुल्कफली ने आखिरी क्वॉर्टर में एक-एक गोल दागा।

भारत ने राउंड रॉबिन लीग में अपने अभियान का आगाज ही एक गोल से पिछड़ने के बाद लगातार चार गोल कर मलेशिया पर 4-1 की जीत के साथ किया था। भारत की टीम अब चीन से लगातार दूसरी बार फाइनल में शनिवार को भिड़ेगी। चीन की कोशिश अब भारत से फाइनल जीत कर राउंड रॉबिन लीग में मिली 2-6 की बड़ी हार के साथ 2024 के राजगीर में खेले गए पिछले और आठवें संस्करण के फाइनल में 0-1 की हार का हिसाब चुका कर पहली बार खिताब जीतने की होगी। वहीं जापान की टीम अब कांसे के लिए मलेशिया से शनिवार को भिड़ेगी।

चीन की टीम इससे पहले अब तक तीन बार 2011, 2016 और 2024 में उपविजेता रही है। भारत की महिला टीम ने 2016, 2023 और 2024 में दक्षिण कोरिया की तरह सबसे ज्यादा तीन बार यह खिताब जीता है। भारत की टीम 2013 और 2018 में उपविजेता और 2010 में तीसरे और 2011 में चौथे स्थान पर रही। भारत की कोशिश चीन को लगातार दूसरी बार फाइनल में हरा कुल सबसे ज्यादा रिकॉर्ड चार बार खिताब जीत कर नया इतिहास रचने की होगी।

स्ट्राइकर नवनीत कौर ने तीसरे मिनट में फुलबैक खैरुनिसा मोहम्मद से गेंद छीन कर तेज वॉली लगा गेंद को गोल में डाला लेकिन मलेशिया की गोलरक्षक नूर जेनुल ने रिव्यू लिया और भारत का यह गोल नकार दिया गया।  नेहा गोयल ने मलयेशिया के हाफ में उसकी डिफेंडर से गेंद छीन तेज शॉट जमाया और इस पर सुनीलिता टोपो के शॉट को गोलरक्षक जैनुल ने रोक कर अपनी टीम  पर आया खतरा टाला। सुनीलिता टोपो को गलत ढंग से रोकने को भारत को मैच के दसवें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला। दीपिका सहरावत के तेज ड्रैग फ्लिक को मलेशिया की गोलरक्षक नूर जैनुल ने रोकने की कोशिश और लौटती गेंद सुनीलिता टोपो ने गोल में डालने की कोशिश लेकिन गेंद फिर गोलरक्षक के पैड से लगकर झिटकी वहीं खड़ी मुमताज खान ने लपक कर गेंद को गोल में डाल कर भारत को दसवें मिनट में 1-0 से आगे कर दिया।

मलेशिया को अगले ही मिनट मैच का पहला पेनल्टी  कॉर्नर मिला लेकिन गोलरक्षक बंसरी ने अच्छा बचाव किया और मलेशिया को बराबरी पाने से रोका। दीपिका सहरावत का गलत ढंग से रोकने पर मिले मैच के दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर उनके ड्रैग फ्लिक को मलेशिया की गोलरक्षक नूर जैनुल ने रोक भारत की अपनी बढ़त दोगुनी करने से रोक दिया। नवनीत कौर ने एक बार फिर मलेशिया की फुलबैक  खैरुनिसा मोहम्मद से बाएं गेंद छीनी और डी में पहुंच कर तेज शॉट जमा गोल कर भारत को दूसरे क्वॉर्टर के तीसरे मिनट में 2-0 से आगे कर दिया। नवनीत कौर का यह इस टूर्नामेंट में पहला मैदानी गोल था। हालांकि उन्होंने इससे पहले पेनल्टी  स्ट्रोक पर दो गोल जरूर दागे थे। दीपिका सहरावत ने मैच के 25 वें मिनट में चौथे पेनल्टी कॉर्नर पर सीधे ड्रैग ड्रैग फ्लिक से गोलरक्षक जैनुल के बाएं से गेद को गोल में डाल कर भारत करे 3-0 से आगे कर दिया।

मलेशिया की नूर अजहर ने नूरमिराह जुल्किफली द्वारा मैच के 27वें मिनट में मिले दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर बढ़ाई गेंद पर गोलरक्षक बिच्छू देवी खरीबम को छका गोल कर स्कोर कर दिया। दीपिका सहरावत ने दूसरा क्वॉर्टर खत्म होने से ठीक पहले मिले मैच के पांचवें पेनल्टी कॉर्नर पर उंचे ड्रैग फ्लिक से गोलरक्षक जैनुल को छका मैच कर अपना लगातार दूसरा और टूर्नामेंट का दसवां गोल कर हाफ टाइम तक भारत को 4-1 को आगे कर दिया। भारत को मिले छठे पेनल्टी कॉर्नर पर पर दीपिका सहरावत ने तेज जमीनी फ्लिक लगाया और इस पर नूर जैनुल ने गेंद को रोकना चाहा लेकिन वहीं डी में मंडराती सुनीलिता टोपो ने तीसरे क्वॉर्टर के तीसरे मिनट में लपक कर गेंद को गोल में डालकर भारत की बढ़त 5-1 कर दी। मलेशिया की नूरामिराह जुल्कफली  ने मैच के 52 वें मिनट में बेहतरीन मैदानी गोल कर स्कोर 2-5 कर दिया। इशिका ने मैच में 11 वें आखिरी पेनल्टी कॉर्नर पर नवनीत कौर के शॉट पर लौटती गेंद पर खेल खत्म होने से तीन मिनट पहले गोल कर भारत को 6-2 से जीत दिला दी।

चीन ने जापान को सेमीफाइनल मे हराया

हीयांग झांग के आखिरी क्षण में मिले दूसरे और आखिर पेनल्टी कॉर्नर पर जापान की गोलरक्षक यू कूडो के पैर से लगकर लौटती गेंद को ने गोल में डालकर 11 एकदम नई खिलाड़ियों के साथ उतरी चीन ने पहले सेमीफाइनल 1-0 से जीत कर सभी के चौंका दिया। चीन ने इस जीत के साथ जापान से राउंड रॉबिन लीग मैच में मिली 1-3 की हार का हिसाब चुकता कर दिया। दोनों टीमों को सेमीफाइनल में दो दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन चीन ने जापान की सेमीफाइनल के आखिरी में थकान का लाभ उठा कर मैच जीत लिया। मैच की चीन को मैदानी गोल करने के कई आसान मौके और दो पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करने के मौके गंवाने का खामियाजा भुगतना पड़ा।

दक्षिण कोरिया को पांचवां स्थान

सोयिुन जून के दो और सियुनजई पार्क और मिहयांग पार्क के एक एक मैदानी गोल की बदौलत दक्षिण कोरिया ने सबसे कमजोर थाईलैंड को 4-1 से हरा कर पांचवां स्थान पाया। पराजित थाईलैंड की ओर से इकलौता गोल कुंजिरा इनपा ने पेनल्टी स्ट्रोक पर दागा। राउंड रॉबिन लीग में दक्षिण कोरिया ने सियुनजई पार्क के पेनल्टी कॉर्नर इकलौते गोल से 1-0 से हराया था।

YuvaSahakar Team