Trending News

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने UP PCS प्री परीक्षा 2025 रद्द की, अब दोबारा आयोजित होगी केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाई ,लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी भारत थॉमस कप और उबेर कप फाइनल्स 2028 की मेजबानी करेगा KRIBHCO की फिल्म ‘बदला मौसम, बदले हम’ को FAI से जलवायु अनुकूल कृषि जागरूकता के लिए मिला प्रथम पुरस्कार कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित वॉट्सएप में अब 14 दिन आगे तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे भारत को बिएनाले आर्टे 2026 का अवार्ड मिला इलाहाबाद हाई कोर्ट ने UP PCS प्री परीक्षा 2025 रद्द की, अब दोबारा आयोजित होगी केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाई ,लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी भारत थॉमस कप और उबेर कप फाइनल्स 2028 की मेजबानी करेगा KRIBHCO की फिल्म ‘बदला मौसम, बदले हम’ को FAI से जलवायु अनुकूल कृषि जागरूकता के लिए मिला प्रथम पुरस्कार कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित वॉट्सएप में अब 14 दिन आगे तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे भारत को बिएनाले आर्टे 2026 का अवार्ड मिला

भारत की यूथ पुरुष टीम पहले एफआईएच यूथ हॉकी 5 विश्व कप 2026 में पहला मैच बांग्लादेश से खेलेगी

भारत की यूथ पुरुष और महिला हॉकी टीमें 9 से 12 दिसंबर तक काहिरा (मिस्र) में होने वाले पहले पुरुष और महिला एफआईएच यूथ हॉकी 5 विश्व कप 2026 में शिरकत करेंगी।

भोपाल। भारत की यूथ पुरुष और महिला हॉकी टीमें 9 से 12 दिसंबर तक काहिरा (मिस्र) में होने वाले पहले पुरुष और महिला एफआईएच यूथ हॉकी 5 विश्व कप 2026 में शिरकत करेंगी। भारत की पुरुष यूथ हॉकी टीम ने इस साल जुलाई में मस्कट (ओमान) में हुई यूथ हॉकी 5 एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण और महिला यूथ हॉकी टीम ने रजत पदक जीत कर एफआईएच यूथ हॉकी 5 विश्व कप 2026 के लिए क्वॉलिफाई किया था।

दुनिया की कई प्रमुख उदीयमान खिलाड़ियों से सज्जित भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमें इस चैंपियनशिप में अपना जलवा दिखाने को तैयार है। भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज बांग्लादेश के खिलाफ पूल बी में 9 दिसंबर को मैच खेल कर करेगी। वहीं भारत की यूथ महिला टीम अपना पहला मैच 9 दिसंबर के ब्राजील से खेलेगी।

भारत की यूथ टीम को पहले एफआईएच यूथ हॉकी 5 विश्व कप 2026 में पूल बी में बांग्लादेश, स्विटजरलैंड और चिली के साथ रखा गया। वहीं भारत की महिला यूथ टीम को पूल ए में मिस्र,  ब्राजील, कजाकिस्तान के साथ रखा गया है। पहले एफआईएच यूथ पुरुष और महिला हॉकी 5 विश्व कप 2026 में दुनिया की शीर्ष टीमों के नौजवान खिलाड़ी तेज रफ्तार हॉकी 5 में काहिरा में अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना हॉकी कौशल दिखाने को बेताब हैं। इसके सेमीफाइनल 11 दिसंबर को और फाइनल 13 दिसंबर को होगे।

पुरुष वर्ग में भारतीय टीम के पूल बी मैच

9 दिसंबर: भारत बनाम बांग्लादेश, शाम चार बजे से।
10 दिसंबर: भारत बनाम स्विटजरलैंड, दोपहर 12.40 बजे से।
10 दिसंबर: भारत बनाम चिली, रात आठ बजे से।

महिला वर्ग में भारत के मैच
9 दिसंबर: भारत बनाम ब्राजील, दोपहर 12 बजे से।
9 दिसंबर: भारत बनाम मिस्र, रात 11 बजे।
10 दिसंबर: भारत बनाम कजाकिस्तान, शाम चार बजे।

YuvaSahakar Team