Trending News

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने UP PCS प्री परीक्षा 2025 रद्द की, अब दोबारा आयोजित होगी केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाई ,लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी भारत थॉमस कप और उबेर कप फाइनल्स 2028 की मेजबानी करेगा KRIBHCO की फिल्म ‘बदला मौसम, बदले हम’ को FAI से जलवायु अनुकूल कृषि जागरूकता के लिए मिला प्रथम पुरस्कार कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित वॉट्सएप में अब 14 दिन आगे तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे भारत को बिएनाले आर्टे 2026 का अवार्ड मिला इलाहाबाद हाई कोर्ट ने UP PCS प्री परीक्षा 2025 रद्द की, अब दोबारा आयोजित होगी केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाई ,लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी भारत थॉमस कप और उबेर कप फाइनल्स 2028 की मेजबानी करेगा KRIBHCO की फिल्म ‘बदला मौसम, बदले हम’ को FAI से जलवायु अनुकूल कृषि जागरूकता के लिए मिला प्रथम पुरस्कार कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित वॉट्सएप में अब 14 दिन आगे तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे भारत को बिएनाले आर्टे 2026 का अवार्ड मिला

हॉकी इंडिया के चुनाव पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक ही कराए जाएं : सुप्रीम कोर्ट

फिलहाल हॉकी इंडिया के मौजूदा महासचिव भोलानाथ सिंह और मौजूदा अध्यक्ष पूर्व कप्तान व हॉकी ओलंपियन दिलीप तिर्की के बीच रिश्ते खासे कड़वे हैं

माननीय सुप्रीम कोर्ट  ने शनिवार को हॉकी इंडिया द्वारा दायर विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी, सी) संख्या 40972–40974 (वर्ष 2026) का निपटारा कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के  जस्टिस  के.वी. विश्वनाथन और जस्टिस  अरुण पल्ली  की बेंच ने यह अनुमति दी। इससे माननीय सुप्रीम कोर्ट ने हॉकी इंडिया के चुनावों का रास्ता साफ कर दिया। हॉकी इंडिया के चुनाव अब तय कार्यक्रम के मुताबिक 5 दिसंबर, 2026 को ही होंगे। हॉकी इंडिया के ये चुनाव  इसके 2026–2030 के कार्यकाल के लिए होने हैं।

हॉकी इंडिया ने कटक स्थित माननीय उड़ीसा हाई कोर्ट  के छह नवंबर,2026 और 18नवंबर 2026 के उन आदेशों को चुनौती दी थी, जिनके तहत हॉकी इंडिया की चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने इन दोनों आदेशों को खारिज कर लंबित रिट याचिका का भी निपटारा  कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि हॉकी इंडिया के चुनाव पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक ही कराए जाएं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हॉकी के हितों को नुकसान नहीं होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हॉकी इंडिया के चुनाव न होने के गंभीर नतीजे हो सकते हैं, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ (एफआईएच)  द्वारा हॉकी इंडिया की मान्यता रद्द किया जाना तक शामिल है।

फिलहाल हॉकी इंडिया के मौजूदा महासचिव भोलानाथ सिंह और मौजूदा अध्यक्ष पूर्व कप्तान व हॉकी ओलंपियन दिलीप तिर्की के बीच रिश्ते खासे कड़वे हैं। हॉकी इंडिया को चलाने वाले महासचिव भोला नाथ सिंह और अध्यक्ष दिलीप तिर्की के बीच संवाद तक बंद है। दिलीप तिर्की न ही यहां मध्यप्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी 2026 भोपाल और इससे पहले इसी महीने के शुरू में जालंधर और मोहाली में सम्पन्न पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में कहीं नहीं दिखे थे। हॉकी इंडिया में अब दो खेमे बने नजर आ रहे हैं और इनमें एक ओर इसके महासचिव  भोलानाथ सिंह और उनका खेमा  है और दूसरी ओर दिलीप तिर्की एकदम अलग थलग पड़े नजर आ रहे हैं।

YuvaSahakar Desk