Trending News

देव दीपावली पर 2100 ड्रोन से जगमगाएगा काशी का आसमान, 24 नवंबर को आयोजन भारत ICC क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा 2029 में, पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 9 से 28 अक्टूबर तक होगी KRIBHCO की PM-PRANAM संगोष्ठी के तहत देशभर में किसान जागरूकता कार्यक्रम, संतुलित उर्वरक उपयोग और टिकाऊ खेती को दिया जा रहा बढ़ावा NAFSCOB चुनाव में हरियाणा के भारत भूषण जुयाल अध्यक्ष और गुजरात के अजयभाई पटेल उपाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार, निर्विरोध चुने जाने की संभावना अमित शाह ने मल्टी-स्टेट सहकारी समितियों की निगरानी मजबूत करने के लिए लखनऊ, चेन्नई और कोलकाता में CRCS के नए क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की पहल की देव दीपावली पर 2100 ड्रोन से जगमगाएगा काशी का आसमान, 24 नवंबर को आयोजन भारत ICC क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा 2029 में, पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 9 से 28 अक्टूबर तक होगी KRIBHCO की PM-PRANAM संगोष्ठी के तहत देशभर में किसान जागरूकता कार्यक्रम, संतुलित उर्वरक उपयोग और टिकाऊ खेती को दिया जा रहा बढ़ावा NAFSCOB चुनाव में हरियाणा के भारत भूषण जुयाल अध्यक्ष और गुजरात के अजयभाई पटेल उपाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार, निर्विरोध चुने जाने की संभावना अमित शाह ने मल्टी-स्टेट सहकारी समितियों की निगरानी मजबूत करने के लिए लखनऊ, चेन्नई और कोलकाता में CRCS के नए क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की पहल की

क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2027 में आईआईटी दिल्ली भारत में शीर्ष पर

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2027 में भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों का प्रदर्शन बेहतर हुआ है, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली देश में पहले और वैश्विक स्तर पर 194वें स्थान पर रहा

Published: 11:30am, 17 Nov 2026

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2027 में भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों का प्रदर्शन बेहतर हुआ है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली देश में पहले और वैश्विक स्तर पर 194वें स्थान पर रहा। आईआईटी खड़गपुर को 224वां और दिल्ली विश्वविद्यालय को 237वां स्थान मिला है। इस रैंकिंग में विश्वविद्यालयों के पर्यावरणीय प्रभाव, सामाजिक उत्तरदायित्व और संस्थागत प्रशासन का मूल्यांकन किया जाता है।

रैंकिंग के अनुसार, इस वर्ष भारत के 99 उच्च शिक्षा संस्थान शामिल हुए, जबकि 2026 में इनकी संख्या 103 थी। इनमें आठ संस्थानों ने पहली बार जगह बनाई। पिछले वर्ष शामिल संस्थानों में 38 की रैंकिंग सुधरी, 19 की स्थिति स्थिर रही और 34 की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई। सर्वाधिक प्रतिनिधित्व वाले पांच देशों में भारत के प्रदर्शन में सबसे अधिक सुधार हुआ है।

वैश्विक शीर्ष 500 में भारतीय संस्थानों की संख्या 2023 के पांच से बढ़कर 2027 में 13 हो गई है। वहीं शीर्ष 1,000 में भारत के 42 विश्वविद्यालय शामिल हैं। इस मामले में भारत और चीन संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। अमेरिका के 128 और ब्रिटेन के 84 विश्वविद्यालय शीर्ष 1,000 में हैं।

अन्य उपलब्धियों में वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पहली बार शीर्ष 300 और मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन शीर्ष 400 में पहुंची है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने भी शीर्ष 500 में वापसी की है।

क्यूएस की मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेसिका टर्नर के अनुसार, भारतीय संस्थानों का औसत स्कोर 2023 के 26.9 से बढ़कर 2027 में 55 हो गया है। हालांकि शिक्षा के सामाजिक प्रभाव, स्वास्थ्य और संस्थागत प्रशासन में सुधार की आवश्यकता बनी हुई है।

यह रैंकिंग दर्शाती है कि भारतीय विश्वविद्यालयों में टिकाऊ विकास के प्रति प्रतिबद्धता बढ़ रही है, लेकिन वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने के लिए अनुसंधान, पर्यावरण प्रबंधन और प्रशासनिक गुणवत्ता को और मजबूत करना होगा

Jitendra