Trending News

दिल्ली में हवा 'बहुत खराब', अक्षरधाम मंदिर के आसपास 327 AQI पहला निजी PSLV लॉन्च के लिए तैयार: PSLV-N1 अगले साल मार्च तक उड़ान भरेगा FIFA महिला फुटबॉल विश्व कप 2031 की मेजबानी पहली बार करेंगे अमेरिका , मेक्सिको, कोस्टा रिका और जमैका महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर इफको के प्रबंध निदेशक के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन (IFA) के बोर्ड सदस्य नियुक्त दिल्ली में हवा 'बहुत खराब', अक्षरधाम मंदिर के आसपास 327 AQI पहला निजी PSLV लॉन्च के लिए तैयार: PSLV-N1 अगले साल मार्च तक उड़ान भरेगा FIFA महिला फुटबॉल विश्व कप 2031 की मेजबानी पहली बार करेंगे अमेरिका , मेक्सिको, कोस्टा रिका और जमैका महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर इफको के प्रबंध निदेशक के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन (IFA) के बोर्ड सदस्य नियुक्त

वैभव व अभिषेक की विस्फोटक सलामी जोड़ी पर है भारत ए फाइनल में पहुंचाने का दारोमदार

वैभव पर सेमीफाइनल में लगाम लगाना श्रीलंका ए के गेंदबाजों के लिए चुनौती होगी, तेज गेंदबाज हर्षित राणा व प्रिंस यादव का महंगा होना भारत ए की चिंता

15 बरस के वैभव सूर्यवंशी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ मात्र 52 गेंदों में 28 छक्कों और सात चौकों की मदद से लिस्ट ए क्रिकेट  का सबसे तेज दोहरा शतक  जड़ भारत ए को मंगलवार रात  दोहा में वन डे एशिया कप राइजिंग स्टार्स क्रिकेट टूर्नामेंट के  ग्रुप बी मैच में सात विकेट से जीत दिला दी। भारत ग्रुप बी में तीन मैचों में दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गया। वैभव सूर्यवंशी के इस विलक्षण दोहरे शतक की गूंज भारत ही नहीं दुनिया भर में सुनाई दी। वैभव की इस पारी को देख भारत ए के कप्तान तिलक वर्मा के साथ देश के हर क्रिकेट समीक्षक की जुबां से बरबस यही निकल रहा है कि विलक्षण वैभव सूर्यवंशी। पाकिस्तान और दुनिया के सबसे विलक्षण और हारी बाजी पलट कर जीत दिलाने के ख्यात जावेद मियांदाद, शोएब अख्तर और बासित अली जैसे दिक्कत यू टयूब पर उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। मंगलवार को यूएई के खिलाफ दोहरा शतक जड़ने वाले   भारत ए के  वैभव सूर्यवंशी और  उनके सलामी जोड़ीदार अभिषेक शर्मा  अब बृहस्पतिवार को श्रीलंका ए के खिलाफ सेमीफाइनल में पहले ही पॉवरप्ले में बेशक शुरू से ही दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। भारत ए की चिंता खासतौर पर उसके तेज गेंदबाज हर्षित राणा और प्रिंस यादव के सात सात विकेट चटकाने के बावजूद खासा महंगा साबित होना रहा है। भारत ए को श्रीलंका ए के खिलाफ सेमीफाइनल में सही गेंदबाजी संयोजन के साथ उतरना होगा।

श्रीलंका ए ने ग्रुप में अपने तीनों मैच जीत अजेय रह सेमीफाइनल में भारत ए से भिड़ने का हक पाया।  भारत ए को श्रीलंका ए के खिलाफ बृहस्पतिवार को जीत के साथ फाइनल में पहुंचाने का दारोमदार बेशक वैभव सूर्यवंशी और उनके बाएं हाथ के सीनियर साथी अभिषेक शर्मा की विस्फोटक सलामी जोड़ी पर रहेगा। इस टूर्नामेंट में भारत ए के लिए जहां वैभव सूर्यवंशी ने इस टूर्नामेंट में दोहरा शतक जड़ अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का डंका बजाया है वहीं उसके कप्तान तिलक वर्मा ने दो और विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने एक शतक जड़ा  है। तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र के शतकों से भारत ए ने पहले मैच में नेपाल को 306 रन और वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक दोहरे शतक की मदद से तीसरे मैच में  यूएई को सात विकेट से हराया। कप्तान तिलक वर्मा के शतक के बावजूद भारत ए को इकलौती 48 रन से हार अपने दूसरे मैच में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ए के खिलाफ झेलनी पड़ी थी।  श्रीलंका ए के बल्लेबाजों के लिए सबसे चुनौती सेमीफाइनल में खासतौर पर वैभव सूर्यवंशी पर लगाम लगाने की मुश्किल चुनौती होगी।

भारत ए की बल्लेबाजी केवल पाकिस्तान ए के खिलाफ ही नाम रही जिसमें उसे हार झेलनी पड़ी। वैभव सूर्यवंशी ने  दोहरे शतक जड़ने के बाद ठीक ही कहा कि शुरू के दो मैचों में तेज आगाज को बड़ी पारी में न बदलने ने ही उन्हें यूएई के खिलाफ बड़ी पारी खेलने को प्रेरित किया। मौजूदा टूर्नामेंट में भारत ए की ओर से -वैभव सूर्यवंशी (कुल 241 रन) ने दोहरा शतक तथा कप्तान तिलक वर्मा(कुल 207 रन) ने दो शतक और कुमार कुशाग्र (कुल 127 रन, एक शतक)- चार शतक जड़े गए हैं । वहीं सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (कुल 91 रन) ने छह छक्को व छह चौकों की मदद से 70 रन एक तेज पारी खेली है। यूएई के खिलाफ मैच में इसीलिए भारत ए के कप्तान तिलक वर्मा ने खुद बल्लेबाजी न करने उतर कर रिंकू सिंह  को बल्लेबाजी के लिए भेजा। कप्तान तिलक वर्मा (107 रन,149 गेंद, एक छक्का, सात चौके) ने  ही इस टूर्नामेंट में अपना दूसरा शतक बेशक पाकिस्तान ए के खिलाफ जड़ा लेकिन खासतौर पर वह अपनी पारी के शुरू में जिस तरह जूझते और धीमी बल्लेबाजी करते नजर आए उससे ही भारत ए को हार झेलनी पड़ी। श्रीलंका ए के लिए चार चार विकेट चटकाने वाले ऑफ स्पिन रविंदु फर्नांडो और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज समुदिता के लिए भारत ए के विस्फोटक बल्लेबाजों पर लगाम लगाना बेहद मुश्किल चुनौती होगा।

श्रीलंका ए की बल्लेबाजी उसके लिए मौजूदा टूर्नामेंट में दो अर्द्ध शतक सहित रन बनाने में शीर्ष पर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज निशान मधुष्का (कुल 145रन),  एक एक अर्द्बशतक जड़ने वाले सलामी बल्लेबाज लसित क्रूसपुले (144 रन) के साथ कप्तान पवन रत्नायके (कुल 125रन) पर ही निर्भर करेगी। भारत ए  अपने अनुभवी तेज गेंदबाज सात सात विकेट चटकाने वाले हर्षित राणा और प्रिंस यादव के साथ अरशद (चार विकेट) और सूर्यांश शेडगे (तीन) विकेट के साथ खासतौर पर बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज अहमद से खासतौर पर श्रीलंका ए के शीर्ष बल्लेबाजों को सस्ते में आउट करने की आस करेगा।

मेरी बड़ी पारी खेलने की योजना कारगर रही : वैभव सूर्यवंशी
भारत के विस्फोटक बल्लेबाज मैन ऑफ द‘ मैच वैभव सूर्यवंशी ने कहा,‘ शुरू के दो मैचों में बढ़िया आगाज कर जमने के बाद आउट हो गया। जब मैं मंगलवार को मैं यूएई के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए उतरा तो मैंने  महसूस  किया गेंदबाज पिच से गेंदबाजों को मदद नहीं मिल रही हे। ऐसे मैंने खुद पर भरोसा किया। मुझे लगा कि हमने शुरू के पांच ओवरों में सौ रन पूरे कर लिए। मेरी बड़ी पारी खेलने की योजना कारगर रही। बिहार की कप्तानी करने में मजा आया। बिहार की टीम खासा बढ़िया खेल रही है। मैं सीनियर खिलाड़ियों क साथ खेल चुका हं और उनके साथ मैदान पर रहना मजेदार रहा। संभवत: अभी बहुत ज्यादा जश्न न मनाया जाए क्योंकि हमें उम्मीद है कि हम  अब पहले बुधवार को सेमीफाइनल जीतेंगे और फिर इसी लय को फाइनल में भी भी जारी रख कर खेलेंगे।

वैभव ने बल्ले से दनादन कर हौसले पस्त कर दिए : तिलक वर्मा
भारत ए के कप्तान तिलक वर्मा ने कहा, ‘वैभव के इस दोहरे शतक को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। उन्होंने यूएई बल्ले से दे दनादन कर यूएई के गेंदबाजों के हौसले पस्त कर दिए।  वैभव को इस तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते देखना बड़ा मजेदार था। बेशक हर कोई जानता है कि वैभव छक्के उड़ा सकते हैं। जब वह अपनी पूरी लय में थे तो हर कोई बस यही कह रहा और मारो,और मारो। हर कोई उनकी बल्लेबाजी का लुत्फ उठा रहा था, जब गेंद चार रन के लिए मैदान से बाहर जारी थी तो तब कोई देख तक नहीं रहा था ।हर तरफ बस यही मांग उठ रही थी छक्का मारो। उनकी यह पारी बेहतरीन थी और इसे देखना एक शानदार अहसास था, वाकई एक बेहतरीन पारी।
बृहस्पतिवार (सेमीफाइनल) : भारत ए वि श्रीलंका ए(दोहा, दोपहर साढ़े तीन बजे से) भारतीय समयानुसार।

YuvaSahakar Desk