Trending News

दिल्ली में हवा 'बहुत खराब', अक्षरधाम मंदिर के आसपास 327 AQI पहला निजी PSLV लॉन्च के लिए तैयार: PSLV-N1 अगले साल मार्च तक उड़ान भरेगा FIFA महिला फुटबॉल विश्व कप 2031 की मेजबानी पहली बार करेंगे अमेरिका , मेक्सिको, कोस्टा रिका और जमैका महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर इफको के प्रबंध निदेशक के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन (IFA) के बोर्ड सदस्य नियुक्त दिल्ली में हवा 'बहुत खराब', अक्षरधाम मंदिर के आसपास 327 AQI पहला निजी PSLV लॉन्च के लिए तैयार: PSLV-N1 अगले साल मार्च तक उड़ान भरेगा FIFA महिला फुटबॉल विश्व कप 2031 की मेजबानी पहली बार करेंगे अमेरिका , मेक्सिको, कोस्टा रिका और जमैका महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर इफको के प्रबंध निदेशक के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन (IFA) के बोर्ड सदस्य नियुक्त

फसल अवशेष प्रबंधन के लिए पंजाब को 286 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  पंजाब के तरनतारन जिले के बूह हवेलियां गांव में किसान चौपाल में भाग लिया। उन्होंने किसानों की समस्याएं और सुझाव सुने तथा पिछले छह वर्षों से पराली नहीं जलाने वाले किसानों और पंचायतों की सराहना की

Published: 08:00am, 26 Nov 2026

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  पंजाब के तरनतारन जिले के बूह हवेलियां गांव में किसान चौपाल में भाग लिया। उन्होंने किसानों की समस्याएं और सुझाव सुने तथा पिछले छह वर्षों से पराली नहीं जलाने वाले किसानों और पंचायतों की सराहना की।

मिट्टी की उर्वरता बचाने पर जोर

केंद्रीय मंत्री ने हरित क्रांति में पंजाब के किसानों के योगदान को याद करते हुए कहा कि रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों के अत्यधिक इस्तेमाल और पराली जलाने से मिट्टी की सेहत प्रभावित हो रही है। उन्होंने हैप्पी सीडर और सीधी बुवाई जैसी आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने वाले किसानों की प्रशंसा की।

फसल अवशेष प्रबंधन के लिए 286 करोड़ रुपये

चौहान ने बताया कि केंद्र सरकार इस वर्ष पंजाब को फसल अवशेष प्रबंधन (CRM) के लिए करीब 286 करोड़ रुपये उपलब्ध करा रही है। उन्होंने राज्य सरकार से कृषि मशीनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उनकी मरम्मत की उचित व्यवस्था करने को कहा।

फसल बीमा योजना लागू करने की अपील
केंद्रीय मंत्री ने पंजाब में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू नहीं होने पर निराशा जताई। उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं और बाढ़ से प्रभावित किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए योजना लागू करने की आवश्यकता बताई।

फसल विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय

चौहान ने कृषि लागत घटाने, उत्पादन बढ़ाने तथा पशुपालन, मत्स्य पालन और मुर्गी पालन के साथ एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने धान, गेहूं, दलहन और कपास की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

Jitendra