Trending News

दिल्ली में हवा 'बहुत खराब', अक्षरधाम मंदिर के आसपास 327 AQI पहला निजी PSLV लॉन्च के लिए तैयार: PSLV-N1 अगले साल मार्च तक उड़ान भरेगा FIFA महिला फुटबॉल विश्व कप 2031 की मेजबानी पहली बार करेंगे अमेरिका , मेक्सिको, कोस्टा रिका और जमैका महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर इफको के प्रबंध निदेशक के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन (IFA) के बोर्ड सदस्य नियुक्त दिल्ली में हवा 'बहुत खराब', अक्षरधाम मंदिर के आसपास 327 AQI पहला निजी PSLV लॉन्च के लिए तैयार: PSLV-N1 अगले साल मार्च तक उड़ान भरेगा FIFA महिला फुटबॉल विश्व कप 2031 की मेजबानी पहली बार करेंगे अमेरिका , मेक्सिको, कोस्टा रिका और जमैका महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर इफको के प्रबंध निदेशक के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन (IFA) के बोर्ड सदस्य नियुक्त

NCDC की सहायता से मछली पकड़ने वाले जहाज का सफल परीक्षण

सहकारी मत्स्य क्षेत्र के आधुनिकीकरण की दिशा में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, एनसीडीसी की सहायता से श्री भीमराव एम.एस.एस.एम. लिमिटेड के गहरे समुद्र में मछली पकड़ने वाले जहाज का समुद्री परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा हुआ

Published: 12:48pm, 25 Nov 2026

सहकारी मत्स्य क्षेत्र के आधुनिकीकरण की दिशा में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। एनसीडीसी की सहायता से श्री भीमराव एम.एस.एस.एम. लिमिटेड के गहरे समुद्र में मछली पकड़ने वाले जहाज (Deep-Sea Fishing Vessel) का समुद्री परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा हुआ।
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के तहत समर्थित इस पहल का उद्देश्य मत्स्य सहकारी समितियों के सदस्यों को आधुनिक बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

मछुआरों के लिए खुलेंगे आय के नए अवसर

आधुनिक जहाज के संचालन से मछली पकड़ने की क्षमता और कार्यकुशलता में सुधार होने की उम्मीद है। इसके माध्यम से सहकारी समिति के सदस्य गहरे समुद्र में मत्स्य आखेट की संभावनाओं का लाभ उठा सकेंगे। इससे मछुआरों की आय बढ़ाने और उनके लिए आजीविका के स्थायी अवसर विकसित करने में मदद मिलेगी।

मत्स्य सहकारिता में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा

यह पहल मछुआरों को आधुनिक मत्स्य तकनीक अपनाने और अपनी परिचालन क्षमता बढ़ाने में भी सहायक होगी। संस्थागत वित्तीय सहायता और सरकारी योजनाओं के माध्यम से मत्स्य सहकारी समितियों को अपने बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण का अवसर मिल रहा है।

जहाज का सफल समुद्री परीक्षण सहकारी समिति के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह परियोजना दर्शाती है कि एनसीडीसी की वित्तीय सहायता और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के समन्वय से मत्स्य सहकारिता को मजबूत किया जा सकता है। इस पहल से मत्स्य क्षेत्र में आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने, सहकारी संस्थाओं की आर्थिक क्षमता विकसित करने और मछुआरा समुदाय की आजीविका को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Jitendra