नई दिल्ली। दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक शुभमन गिल की अगुआई में भारत अब मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ बृहस्पतिवार से बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन में दो टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीरीज के पहले टेस्ट में जीत के साथ उसके खिलाफ अपना रिकॉर्ड बेहतर करने उतरेगा। भारत ने अब तक न्यूजीलैंड से उसके घर में खेले 25 टेस्ट में मात्र पांच ही जीते हैं और दस हारे और दस ड्रॉ रहे हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत अपने घर में 2024 में न्यूजीलैंड तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 0-3 से हार गया था। भारत के मौजूदा चीफ कोच गौतम गंभीर और नए कप्तान शुभमन गिल अब मेजबान न्यूजीलैंड से दो टेस्ट की सीरीज जीत उससे 2024 की हार का हिसाब चुकता करने के मकसद से उतरेगी। भारत इससे पहले 2020 में अपने न्यूजीलैंड के आखिरी टेस्ट दौरे पर दो टेस्ट की सीरीज भी 0-2से हार गया था।
भारत के कप्तान शुभमन गिल ने वेलिंगटन में पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड में में उसके तेज गेंदबाजों की मुफीद पिचों के मद्देनजर साफ किया कि वह चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरेंगे। गिल ने साफ किया कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्टयूटीसी) के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत के लिए न्यूजीलैंड से दो टेस्ट मैचों की सीरीज जीतना बेहद अहम है। शुभमन गिल ने 2026 में तीन टेस्ट मैच खेले हैं और इनमें एक शतक और एक अर्द्धशतक जड़ा है। भारत के लिए मौजूदा न्यूजीलैंड दौरे पर अच्छी बात यह है उसने मेजबान टीम से पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज 3-2से तथा पांच वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज 3-1 से जीतती है। शुभमन गिल अब अतीत में मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कमजोर रिकॉर्ड की कहानी बदल कर जीत का नया अध्याय लिखने को बेताब है।
भारत के कप्तान शुभमन गिल के पास जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, अंशुल काम्बोज,गुरनूर बराड़ और नीतिश रेड्डी के रूप में आधा दर्जन सीम, स्विंग , रफ्तार और उछाल से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले तेज गेंदबाज हैं। भारत के कप्तान शुभमन गिल और चीफ कोच गौतम गंभीर के लिए सबसे बड़ी पहेली बतौर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ आकाशदीप,अंशुल, गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्णा में किन्हीं दो चुनने की है। उम्मीद यही है कि अपनी बल्लेबाजी को जरूरी संतु़लन देने के लिए भारत के बुमराह और सिराज के साथ आकाशदीप और ऑलराउंडर नीतिश रेड्डी को ही उतारने की उम्मीद है। भारत के लिए टेस्ट में स्पिन ऑलराउंडर के रूप में रवींद्र जडेजा की भूमिका खासी अहम रहने वाली है। नीतिश रेड्डी के साथ रवींद्र जडेजा को एकादश में शामिल करने से सातवें नंबर तक बल्लेबाज टीम को जरूरी संतुलन देंगे। आकाशदीप के साथ अंशुल काम्बोज के बीच भारत की एकादश में जगह पाने के लिए इसलिए कड़ा मुकाबला होगा क्योंकि दोनों ही गेंद को सीम और स्विंग कराने के साथ जरूरत पड़ने पर बल्ले से निचले क्रम उपयोगी पारियां खेल सकते हैं। देवदत्त पड्डीकल के हाल ही के बल्ले से दमदार प्रदर्शन और भारत ए के लिए यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड के खिलाफ दो शतक जड़ कर साई सुदर्शन की बजाय भारत की एकादश में जगह पाने के दमदार दावेदार है।
न्यूजीलैंड को मिचेल सेंटनर के हाथ की चोट से भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज से बाहर होने से झटका है और उनकी जगह बतौर स्पिन ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स के साथ डीन फॉक्सक्रॉफ्ट का मेजबान टीम की एकादश में जगह पाने का दावा प्रबल है। न्यूजीलैंड अपने मैट हेनरी, काइल जैमिसन, नाथन स्मिथ और जैकब डफी जैसे तेज गेंदबाजों की चौकड़ी से बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन की तेज पिच पर भारतीय बल्लेबाजों का इम्तिहान लेने की कोशिश करेगा। भारत की पारी का आगाज यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल के करने की उम्मीद है। ऐस में देवदत्त पड्डीकल तीसरे, कप्तान शुभमन गिल चौथे, ऋषभ पंत के पांचवें , रवींद्र जडेजा के छठे, नीतिश रेड्डी के सातवें नंबर और इनके बाद आकाशदीप आठवें और भारत यदि दूसरे स्पिन ऑलराउंडर को एकादश में शामिल करना चाहता तो फिर वह वाशिंगटन सुंदर को एकादश में शामिल कर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को एकादश में शामिल कर सकता है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के बल्लेबाजों को शुरू के करीब 20 ओवर तक जब तक गेंद काफी सीम और स्विंग होती है संभल कर बल्लेबाजी करने की जरूरत होगी। भारत के शीर्ष क्रम में केएल राहुल और यशस्वी की सलामी जोड़ी के साथ कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान केएल राहुल जैसे विश्वास के साथ खेलने में सक्षम बल्लेबाज हैं। अब चोट से पूरी तरह उबर चुके विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत में अकेले अपने दम ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर मैच की तस्वीर पलटने का दम रखने वाले बल्लेबाज हैं। 2020 में न्यूजीलैंड का दौरा करने वाली टीम में ऋषभ पंत भी शामिल थे और वह वहां के नम मौसम में खेलने की स्थिति से वाकिफ है।
ऋषभ पंत ने अब तक 52 टेस्ट मैच खेल कर आठ शतकों और 21 अर्द्ध शतकों सहित करीब पौन चार हजार रन बनाए हैं। ऋषभ पंत की आक्रामक बल्लेबाजी उनकी सबसे बड़ी ताकत होने के साथ सबसे कमजोरी भी है। बावजूद इसके ऋषभ पंत ने खास तौर पर विदेशी धरती पर जिस तरह जोखिम उठाकर खेलते हुए भारत को टेस्ट क्रिकेट में जिस तरह कई यादगार टेस्ट जीत दिलाई हैं उसके चलते भारतीय टीम प्रबंधन का बतौर टेस्ट बल्लेबाज उन पर भरोसा बरकरार है।
न्यूजीलैंड की टीम में खालिस बल्लेबाज के रूप में हाल ही के सबसे कामयाब डेवॉन कॉनवे व विल यंग के साथ कप्तान टॉम लैथम, डैरल मिचेल, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, ऑलराउंडर काइल जेमिसन पर निर्भर करेगी। वेलिंगटन की पिच पर गेंद शुरू के दो दिन खासी स्विंग और सीम होगी लेकिन आखिर के तीन दिन गेंद के पुराने पड़ने पर ऐसे तेज गेंदबाज की जरूरत होगी जो की अपनी लंबाई का इस्तेमाल कर पिच पर गेंद को पर्याप्त उछाल सके और ऐसे में गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्ण में कोई एक बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।
बृहस्पतिवार : भारत बनाम न्यूजीलैंड (पहला क्रिकेट टेस्ट), भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े तीन बजे से।


