Trending News

देव दीपावली पर 2100 ड्रोन से जगमगाएगा काशी का आसमान, 24 नवंबर को आयोजन भारत ICC क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा 2029 में, पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 9 से 28 अक्टूबर तक होगी KRIBHCO की PM-PRANAM संगोष्ठी के तहत देशभर में किसान जागरूकता कार्यक्रम, संतुलित उर्वरक उपयोग और टिकाऊ खेती को दिया जा रहा बढ़ावा NAFSCOB चुनाव में हरियाणा के भारत भूषण जुयाल अध्यक्ष और गुजरात के अजयभाई पटेल उपाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार, निर्विरोध चुने जाने की संभावना अमित शाह ने मल्टी-स्टेट सहकारी समितियों की निगरानी मजबूत करने के लिए लखनऊ, चेन्नई और कोलकाता में CRCS के नए क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की पहल की देव दीपावली पर 2100 ड्रोन से जगमगाएगा काशी का आसमान, 24 नवंबर को आयोजन भारत ICC क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा 2029 में, पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 9 से 28 अक्टूबर तक होगी KRIBHCO की PM-PRANAM संगोष्ठी के तहत देशभर में किसान जागरूकता कार्यक्रम, संतुलित उर्वरक उपयोग और टिकाऊ खेती को दिया जा रहा बढ़ावा NAFSCOB चुनाव में हरियाणा के भारत भूषण जुयाल अध्यक्ष और गुजरात के अजयभाई पटेल उपाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार, निर्विरोध चुने जाने की संभावना अमित शाह ने मल्टी-स्टेट सहकारी समितियों की निगरानी मजबूत करने के लिए लखनऊ, चेन्नई और कोलकाता में CRCS के नए क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की पहल की

एनसीडीसी और नाबार्ड की भूमिका मजबूत बनाने पर केंद्र की पहल

नई दिल्ली। देश के सहकारी बैंकिंग क्षेत्र को मजबूत बनाने, ऋण प्रवाह बढ़ाने और नियामकीय प्रक्रियाओं को सरल बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने पहल तेज की है। इसी क्रम में  उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई

Published: 13:28pm, 17 Nov 2026

देश के सहकारी बैंकिंग क्षेत्र को मजबूत बनाने, ऋण प्रवाह बढ़ाने और नियामकीय प्रक्रियाओं को सरल बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने पहल तेज की है। इसी क्रम में  उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसकी संयुक्त अध्यक्षता सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी और वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव संजय लोहिया ने की।

बैठक में सहकारी बैंकिंग, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) और राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) से जुड़े नीतिगत, नियामकीय और परिचालन संबंधी मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।चर्चा का प्रमुख उद्देश्य सहकारी वित्तीय संस्थानों की कार्यक्षमता बढ़ाना, वित्तीय संसाधनों तक उनकी पहुंच आसान बनाना और सहकारी क्षेत्र के लिए अनुकूल नीतिगत वातावरण तैयार करना रहा।

अधिकारियों ने सहकारी बैंकिंग में नियामकीय सुधार, बैंकिंग परिचालन, ऋण विस्तार, निवेश अवसरों और संस्थागत सुदृढ़ीकरण जैसे विषयों पर चर्चा की। विशेष रूप से सहकारी संस्थाओं को अधिक ऋण उपलब्ध कराने और नियामकीय आवश्यकताओं को तर्कसंगत बनाने पर जोर दिया गया।

बैठक में इस बात पर भी विचार किया गया कि सहकारी संस्थाओं की वित्तीय क्षमता बढ़ाने के साथ उनकी परिचालन दक्षता और दीर्घकालिक स्थिरता कैसे सुनिश्चित की जाए। वित्तीय समावेशन को व्यापक बनाने तथा सहकारी संगठनों की संस्थागत क्षमता मजबूत करने को भी प्राथमिकता दी गई।

इस पहल से सहकारी वित्तीय संस्थानों और सरकारी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने तथा सहकारी क्षेत्र में निवेश और ऋण वितरण के नए अवसर विकसित होने की उम्मीद है।बैठक में सहकारिता मंत्रालय के अपर सचिव पंकज कुमार बंसल, संयुक्त सचिव रमन कुमार, वित्तीय सेवा विभाग की निदेशक श्वेता राव बी. सहित दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। यह बैठक सहकारी बैंकिंग के आधुनिकीकरण और सहकारी संस्थाओं को अधिक सक्षम वित्तीय व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Jitendra