Trending News

अक्टूबर में थोक महंगाई बढ़कर 12.29 फीसदी, ईंधन की कीमतों ने बढ़ाया दबाव बदरीनाथ धाम में आज दर्शन का आखिरी दिन, रात 9:37 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट पंजाब में पराली जलाने के 5972 मामले दर्ज, अब तक 40.55 लाख का जुर्माना PM मोदी आज से दो दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ASEAN-ईस्ट एशिया समिट में लेंगे हिस्सा RBI से मंजूरी के बाद कोकण मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक जल्द RTGS और NEFT सेवाएं शुरू करेगा IITF 2026 में NCOL ने भारत ऑर्गेनिक्स के उत्पादों का विशेष स्टॉल लगाया, 14 से 27 नवंबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में कर सकेंगे खरीदारी अक्टूबर में थोक महंगाई बढ़कर 12.29 फीसदी, ईंधन की कीमतों ने बढ़ाया दबाव बदरीनाथ धाम में आज दर्शन का आखिरी दिन, रात 9:37 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट पंजाब में पराली जलाने के 5972 मामले दर्ज, अब तक 40.55 लाख का जुर्माना PM मोदी आज से दो दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ASEAN-ईस्ट एशिया समिट में लेंगे हिस्सा RBI से मंजूरी के बाद कोकण मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक जल्द RTGS और NEFT सेवाएं शुरू करेगा IITF 2026 में NCOL ने भारत ऑर्गेनिक्स के उत्पादों का विशेष स्टॉल लगाया, 14 से 27 नवंबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में कर सकेंगे खरीदारी

जय शाह लगातार दूसरी बार बने आईसीसी अध्यक्ष, निर्विरोध चुने गए

आईसीसी अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल दो बरस का होगा। इस दौरान आईसीसी दक्षिण अफ्रीका में 2027 में पुरुष वन डे क्रिकेट विश्व कप आयोजित करने के साथ 2028 में लॉस एंजेल्स ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी में मदद करेगा। 38 बरस के जय शाह अकेले ही आईसीसी के अध्यक्ष पद की दौड़ में थे और वह निर्विरोध चुने गए।

नई दिल्ली। जय शाह लगातार दूसरी बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष चुने गए हैं। आईसीसी अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल दो बरस का होगा। इस दौरान आईसीसी दक्षिण अफ्रीका में 2027 में पुरुष वन डे क्रिकेट विश्व कप आयोजित करने के साथ 2028 में लॉस एंजेल्स ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी में मदद करेगा। 38 बरस के जय शाह अकेले ही आईसीसी के अध्यक्ष पद की दौड़ में थे और वह निर्विरोध चुने गए। आईसीसी अध्यक्ष के रूप में उनके नाम का प्रस्ताव इस हफ्ते के आखिर में बाली में हुई बैठक में आईसीसी के निदेशकों ने रखा था। वे पहली बार अगस्त 2024 में आईसीसी के अध्यक्ष चुने गए थे और इस पद पर चुने गए सबसे युवा व्यक्ति हैं।

इससे पहले जय शाह आईसीसी की दमदार वित्तीय और वाणिज्यिक समिति के प्रमुख रहे। आईसीसी की बाली में हुए बैठक में इस बात की पुष्टि की गई कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2031 तक नौ टीमों का ही टूर्नामेंट रहेगी और बांग्लादेश एवं अमेरिका ओलंपिक की मुख्य स्पर्द्धा के लिए टी20 क्रिकेट क्वॉलिफायर्स की मेजबानी करेंगे। 2027 के आईसीसी वन डे क्रिकेट विश्व कप के क्वॉलिफायर में बदलाव कर इसमें सुपर सिक्स चरण को खत्म कर दिया गया है।

भारत के गृह मंत्री अमित शाह के बेटे और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व सचिव रहे जय शाह ने कहा, ‘ आईसीसी अध्यक्ष के रूप में काम करना सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है। मैं दुनिया भर में क्रिकेट के हितों के लिए इसके सभी सदस्यों के साथ मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध हूं। हम क्रिकेट के इतिहास के बेहद अहम और रोमांचक दौर में प्रवेश कर रहे हैं। लॉस एंजेल्स ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी, क्रिकेट को इसके नए दर्शकों तक पहुंचाने और क्रिकेटरों के साथ इसके प्रशंसकों की नई पीढ़ी को प्रेरित करना का शानदार मौका है। मेरा हमेशा से यह मानना रहा कि क्रिकेट की सबसे बड़ी लोगों को साथ लाने की इसकी क्षमता है। बोर्ड और अपने सदस्यों के सहयोग के साथ मिलकर हमारा ध्यान अपनी महत्वाकांक्षाओं को हकीकत में बदलने पर होगा। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारी प्रगति आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्थायी विरासत बने।’

आईसीसी के उपाध्यक्ष और जिम्बाब्वे क्रिकेट के प्रमुख तवेनगवा मुखुलानी ने कहा, ‘जय शाह ने मजबूत नेतृत्व क्षमता दिखाने के साथ एक सांझा सोच के साथ सभी सदस्यों को एकजुट करने की प्रतिबद्धता दिखाई है। उनकी सोच यह है कि क्रिकेट की ताकत सभी सदस्यों का सामूहिक योगदान और यह पक्का करने में आईसीसी में लिए गए फैसले वैश्विक क्रिकेट के हित में हों।’

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रिचर्ड थॉम्पसन ने कहा, ‘जय शाह का आईसीसी अध्यक्ष बनना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के अहम वक्त पर बेहद अहम है। क्रिकेट बहुत तेजी से बदल रही है। ऐसे में जरूरी है कि हम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कैलंडर को मजबूत करें। हम द्विपक्षीय क्रिकेट की अहमियत और प्रतिस्पर्द्धा बरकरार रखें। साथ हम यह भी पक्का करें कि हमारे सभी आयोजनों के केंद्र में क्रिकेट ही रहे। आने वाले वर्षों में क्रिकेट की परंपराओं, नए दर्शकों के साथ बदलते व्यावसायिक हालात से मिलने वालों मौकों के बीच संतुलन बनाना बेहद अहम होगा। भविष्य के क्रिकेट के लिए एक मजबूत दिशा तय करने के मकसद से सदस्यों को साथ लाने में आईसीसी की अहम भूमिका रहेगी।’

YuvaSahakar Team