Trending News

देव दीपावली पर 2100 ड्रोन से जगमगाएगा काशी का आसमान, 24 नवंबर को आयोजन भारत ICC क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा 2029 में, पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 9 से 28 अक्टूबर तक होगी KRIBHCO की PM-PRANAM संगोष्ठी के तहत देशभर में किसान जागरूकता कार्यक्रम, संतुलित उर्वरक उपयोग और टिकाऊ खेती को दिया जा रहा बढ़ावा NAFSCOB चुनाव में हरियाणा के भारत भूषण जुयाल अध्यक्ष और गुजरात के अजयभाई पटेल उपाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार, निर्विरोध चुने जाने की संभावना अमित शाह ने मल्टी-स्टेट सहकारी समितियों की निगरानी मजबूत करने के लिए लखनऊ, चेन्नई और कोलकाता में CRCS के नए क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की पहल की देव दीपावली पर 2100 ड्रोन से जगमगाएगा काशी का आसमान, 24 नवंबर को आयोजन भारत ICC क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा 2029 में, पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 9 से 28 अक्टूबर तक होगी KRIBHCO की PM-PRANAM संगोष्ठी के तहत देशभर में किसान जागरूकता कार्यक्रम, संतुलित उर्वरक उपयोग और टिकाऊ खेती को दिया जा रहा बढ़ावा NAFSCOB चुनाव में हरियाणा के भारत भूषण जुयाल अध्यक्ष और गुजरात के अजयभाई पटेल उपाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार, निर्विरोध चुने जाने की संभावना अमित शाह ने मल्टी-स्टेट सहकारी समितियों की निगरानी मजबूत करने के लिए लखनऊ, चेन्नई और कोलकाता में CRCS के नए क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की पहल की

वैश्विक नारियल उद्योग के विकास पर कोच्चि में जुटेंगे कई देशों के प्रतिनिधि

वैश्विक नारियल उद्योग के सतत विकास, उत्पादन क्षमता बढ़ाने और नारियल उत्पादक देशों के बीच आर्थिक एवं तकनीकी सहयोग मजबूत करने के उद्देश्य से भारत अंतरराष्ट्रीय नारियल समुदाय (आईसीसी) के 62वें सत्र और मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करेगा

Published: 15:59pm, 16 Nov 2026

 वैश्विक नारियल उद्योग के सतत विकास, उत्पादन क्षमता बढ़ाने और नारियल उत्पादक देशों के बीच आर्थिक एवं तकनीकी सहयोग मजबूत करने के उद्देश्य से भारत अंतरराष्ट्रीय नारियल समुदाय (आईसीसी) के 62वें सत्र और मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करेगा। चार दिवसीय आयोजन 17 से 20 नवंबर 2026 तक केरल के कोच्चि में होगा।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के नारियल विकास बोर्ड और इंडोनेशिया के जकार्ता स्थित अंतरराष्ट्रीय नारियल समुदाय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस सम्मेलन में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के सदस्य देशों के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक, शोधकर्ता और उद्योग प्रतिनिधि भाग लेंगे।

नारियल उत्पादक देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर

सम्मेलन का उद्घाटन 17 नवंबर को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर करेंगे। कृषि सचिव आतिश चंद्र अध्यक्षीय संबोधन देंगे। मार्शल द्वीपसमूह, किरिबाती और समोआ के मंत्री एवं वरिष्ठ प्रतिनिधि भी अपने विचार रखेंगे।

वर्ष 1969 में संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक आयोग, एशिया-प्रशांत (यूएन-एस्कैप) के तत्वावधान में स्थापित आईसीसी नारियल उत्पादक देशों का अंतर-सरकारी संगठन है।

बैठक में वैश्विक नारियल क्षेत्र की चुनौतियों, टिकाऊ उत्पादन, अनुसंधान, तकनीकी नवाचार और व्यावसायिक अवसरों पर विचार-विमर्श होगा। सदस्य देश अपने अनुभव और सफल कार्यप्रणालियां साझा करेंगे।

उत्कृष्ट किसानों, वैज्ञानिकों और उद्यमियों को सम्मान

उद्घाटन समारोह में नारियल क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए तीन श्रेणियों में आईसीसी सम्मान प्रदान किए जाएंगे। इनमें सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय नारियल किसान, उत्कृष्ट वैज्ञानिक एवं शोधकर्ता तथा सर्वश्रेष्ठ नारियल उद्यमी शामिल हैं।

यह सम्मेलन नारियल उत्पादक देशों के बीच साझेदारी मजबूत करने, नई तकनीकों के आदान-प्रदान और वैश्विक नारियल उद्योग के दीर्घकालिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

Jitendra