Trending News

अक्टूबर में थोक महंगाई बढ़कर 12.29 फीसदी, ईंधन की कीमतों ने बढ़ाया दबाव बदरीनाथ धाम में आज दर्शन का आखिरी दिन, रात 9:37 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट पंजाब में पराली जलाने के 5972 मामले दर्ज, अब तक 40.55 लाख का जुर्माना PM मोदी आज से दो दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ASEAN-ईस्ट एशिया समिट में लेंगे हिस्सा RBI से मंजूरी के बाद कोकण मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक जल्द RTGS और NEFT सेवाएं शुरू करेगा IITF 2026 में NCOL ने भारत ऑर्गेनिक्स के उत्पादों का विशेष स्टॉल लगाया, 14 से 27 नवंबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में कर सकेंगे खरीदारी अक्टूबर में थोक महंगाई बढ़कर 12.29 फीसदी, ईंधन की कीमतों ने बढ़ाया दबाव बदरीनाथ धाम में आज दर्शन का आखिरी दिन, रात 9:37 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट पंजाब में पराली जलाने के 5972 मामले दर्ज, अब तक 40.55 लाख का जुर्माना PM मोदी आज से दो दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ASEAN-ईस्ट एशिया समिट में लेंगे हिस्सा RBI से मंजूरी के बाद कोकण मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक जल्द RTGS और NEFT सेवाएं शुरू करेगा IITF 2026 में NCOL ने भारत ऑर्गेनिक्स के उत्पादों का विशेष स्टॉल लगाया, 14 से 27 नवंबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में कर सकेंगे खरीदारी

जेईई मेन में 7.86 लाख अभ्यर्थियों का पंजीकरण

देश के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश की तैयारी कर रहे लाखों विद्यार्थियों के लिए जेईई मेन 2027 के पहले सत्र की आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अनुसार, अभ्यर्थियों के पास बिना विलंब शुल्क आवेदन करने के लिए अब केवल छह दिन शेष हैं

Published: 13:13pm, 16 Nov 2026

देश के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश की तैयारी कर रहे लाखों विद्यार्थियों के लिए जेईई मेन 2027 के पहले सत्र की आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अनुसार, अभ्यर्थियों के पास बिना विलंब शुल्क आवेदन करने के लिए अब केवल छह दिन शेष हैं। नियमित आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवंबर निर्धारित की गई है, जबकि विलंब शुल्क के साथ 26 नवंबर तक आवेदन किया जा सकेगा।

एनटीए के आंकड़ों के अनुसार, अब तक 7,86,687 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 5,94,259 विद्यार्थियों ने परीक्षा शुल्क जमा किया है, जबकि 1,92,428 अभ्यर्थियों का भुगतान लंबित है। ऐसे विद्यार्थियों को निर्धारित समयसीमा में शुल्क जमा करना आवश्यक होगा, अन्यथा उनका आवेदन अधूरा रह सकता है।
इस वर्ष आवेदन प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए ‘मेरी पहचान’ प्रणाली के माध्यम से लॉगिन अनिवार्य किया गया है। अभ्यर्थी डिजिलॉकर, ई-प्रमाण या जनपरिचय का उपयोग कर सकेंगे। आधार कार्ड नहीं रखने वाले अनिवासी भारतीय अभ्यर्थियों को वैध भारतीय पासपोर्ट से पंजीकरण की सुविधा भी दी गई है।

जेईई मेन का पहला सत्र 20 से 28 जनवरी 2027 के बीच निर्धारित परीक्षा तिथियों पर आयोजित होगा। आवेदन में सुधार के लिए 27 से 29 नवंबर तक ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध रहेगी। पात्रता नियमों के अनुसार, वर्ष 2025 और 2026 में बारहवीं उत्तीर्ण कर चुके तथा 2027 में परीक्षा देने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है।

जेईई मेन के परिणाम राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों और अन्य केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों में प्रवेश का आधार बनेंगे। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थियों को जेईई एडवांस्ड में शामिल होना होगा। एनटीए ने अभ्यर्थियों को अंतिम समय की तकनीकी परेशानियों से बचने के लिए आवेदन, दस्तावेज अपलोड और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया समय रहते पूरी करने की सलाह दी है।

Jitendra