Trending News

दिल्ली में हवा 'बहुत खराब', अक्षरधाम मंदिर के आसपास 327 AQI पहला निजी PSLV लॉन्च के लिए तैयार: PSLV-N1 अगले साल मार्च तक उड़ान भरेगा FIFA महिला फुटबॉल विश्व कप 2031 की मेजबानी पहली बार करेंगे अमेरिका , मेक्सिको, कोस्टा रिका और जमैका महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर इफको के प्रबंध निदेशक के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन (IFA) के बोर्ड सदस्य नियुक्त दिल्ली में हवा 'बहुत खराब', अक्षरधाम मंदिर के आसपास 327 AQI पहला निजी PSLV लॉन्च के लिए तैयार: PSLV-N1 अगले साल मार्च तक उड़ान भरेगा FIFA महिला फुटबॉल विश्व कप 2031 की मेजबानी पहली बार करेंगे अमेरिका , मेक्सिको, कोस्टा रिका और जमैका महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर इफको के प्रबंध निदेशक के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन (IFA) के बोर्ड सदस्य नियुक्त

केंद्र सरकार ने रवींद्र कुमार अग्रवाल को FCI का CMD नियुक्त किया

वह अशुतोष अग्निहोत्री, आईएएस (AAM:1999) का स्थान लेंगे, जिन्हें पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है

Published: 12:37pm, 31 Dec 2025

केंद्र सरकार ने सोमवार को एक आदेश जारी कर रवींद्र कुमार अग्रवाल, आईएएस (केएल:1997) को भारतीय खाद्य निगम (FCI) का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) नियुक्त किया है। वर्तमान में वह सहकारिता मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव तथा केंद्रीय सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार (CRCS) के पद पर कार्यरत हैं।

अग्रवाल की यह नियुक्ति भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव के रैंक और वेतनमान में की गई है। वह अशुतोष अग्निहोत्री, आईएएस (AAM:1999) का स्थान लेंगे, जिन्हें पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

सरकारी आदेश के अनुसार, रवींद्र कुमार अग्रवाल की एफसीआई के सीएमडी के रूप में नियुक्ति उनके वर्तमान रैंक और वेतन को प्रभावित किए बिना की गई है। वह फिलहाल केंद्रीय सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार (CRCS) के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

नई नियुक्ति के बाद यह उम्मीद की जा रही है कि केंद्रीय सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार के पद पर शीघ्र ही किसी नए अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी।

Diksha