Trending News

दिल्ली में हवा 'बहुत खराब', अक्षरधाम मंदिर के आसपास 327 AQI पहला निजी PSLV लॉन्च के लिए तैयार: PSLV-N1 अगले साल मार्च तक उड़ान भरेगा FIFA महिला फुटबॉल विश्व कप 2031 की मेजबानी पहली बार करेंगे अमेरिका , मेक्सिको, कोस्टा रिका और जमैका महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर इफको के प्रबंध निदेशक के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन (IFA) के बोर्ड सदस्य नियुक्त दिल्ली में हवा 'बहुत खराब', अक्षरधाम मंदिर के आसपास 327 AQI पहला निजी PSLV लॉन्च के लिए तैयार: PSLV-N1 अगले साल मार्च तक उड़ान भरेगा FIFA महिला फुटबॉल विश्व कप 2031 की मेजबानी पहली बार करेंगे अमेरिका , मेक्सिको, कोस्टा रिका और जमैका महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर इफको के प्रबंध निदेशक के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन (IFA) के बोर्ड सदस्य नियुक्त

NDDB और ICAR-NSRI के बीच सोयाबीन पर सहयोग बढ़ाने का समझौता

इस साझेदारी के माध्यम से दोनों संस्थान अपने संसाधन, अनुभव और ज्ञान साझा करेंगे

Published: 11:09am, 30 Dec 2025

किसानों को बेहतर तकनीक, उन्नत बीज और व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) ने आईसीएआर–नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट (ICAR–NSRI) इंदौर के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) किया है। इस सहयोग का उद्देश्य सोयाबीन की खेती को अधिक उत्पादक, टिकाऊ और लाभकारी बनाना है।

समझौते के तहत दोनों संस्थान मिलकर किसानों के खेतों पर शोध और प्रदर्शन करेंगे ताकि नई तकनीकों और बेहतर कृषि पद्धतियों को सीधे जमीन पर परखा जा सके। ICAR–NSRI राष्ट्रीय व्यवस्था के जरिए एनडीडीबी को सोयाबीन के ब्रीडर बीज उपलब्ध कराएगा और सहकारी किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिससे उनके कौशल और जानकारी में बढ़ोतरी हो सके।

इस साझेदारी के माध्यम से दोनों संस्थान अपने संसाधन, अनुभव और ज्ञान साझा करेंगे। किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण, फील्ड डेमोंस्ट्रेशन और विस्तार सेवाएं दी जाएंगी।

Diksha