Trending News

दिल्ली में हवा 'बहुत खराब', अक्षरधाम मंदिर के आसपास 327 AQI पहला निजी PSLV लॉन्च के लिए तैयार: PSLV-N1 अगले साल मार्च तक उड़ान भरेगा FIFA महिला फुटबॉल विश्व कप 2031 की मेजबानी पहली बार करेंगे अमेरिका , मेक्सिको, कोस्टा रिका और जमैका महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर इफको के प्रबंध निदेशक के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन (IFA) के बोर्ड सदस्य नियुक्त दिल्ली में हवा 'बहुत खराब', अक्षरधाम मंदिर के आसपास 327 AQI पहला निजी PSLV लॉन्च के लिए तैयार: PSLV-N1 अगले साल मार्च तक उड़ान भरेगा FIFA महिला फुटबॉल विश्व कप 2031 की मेजबानी पहली बार करेंगे अमेरिका , मेक्सिको, कोस्टा रिका और जमैका महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर इफको के प्रबंध निदेशक के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन (IFA) के बोर्ड सदस्य नियुक्त

NDDB में ‘नए श्रम संहिताओं’ पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

सत्र के दौरान चार प्रमुख श्रम संहिताओं—वेतन संहिता, औद्योगिक संबंध संहिता, व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य स्थितियां संहिता तथा सामाजिक सुरक्षा संहिता पर विस्तार से चर्चा की गई

Published: 11:41am, 23 Dec 2025

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) द्वारा हाल ही में ‘नई श्रम संहिताओं’ (New Labour Codes) पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का संचालन केंद्रीय श्रम प्रवर्तन अधिकारी फारुखुसैन शेख द्वारा किया गया। कार्यशाला में एनडीडीबी के कर्मचारियों के साथ-साथ संविदा श्रमिकों ने भी भाग लिया।

सत्र के दौरान चार प्रमुख श्रम संहिताओं – वेतन संहिता, औद्योगिक संबंध संहिता, व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य स्थितियां संहिता तथा सामाजिक सुरक्षा संहिता पर विस्तार से चर्चा की गई। शेख ने नई श्रम संहिताओं के प्रमुख प्रावधानों और उनके व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि नई श्रम संहिताओं का उद्देश्य भारत की श्रम व्यवस्था को आधुनिक बनाना, नियामकीय जटिलताओं को कम करना तथा श्रमिकों के रोजगार और कल्याण को बेहतर बनाना है।

Diksha