Trending News

दिल्ली में हवा 'बहुत खराब', अक्षरधाम मंदिर के आसपास 327 AQI पहला निजी PSLV लॉन्च के लिए तैयार: PSLV-N1 अगले साल मार्च तक उड़ान भरेगा FIFA महिला फुटबॉल विश्व कप 2031 की मेजबानी पहली बार करेंगे अमेरिका , मेक्सिको, कोस्टा रिका और जमैका महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर इफको के प्रबंध निदेशक के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन (IFA) के बोर्ड सदस्य नियुक्त दिल्ली में हवा 'बहुत खराब', अक्षरधाम मंदिर के आसपास 327 AQI पहला निजी PSLV लॉन्च के लिए तैयार: PSLV-N1 अगले साल मार्च तक उड़ान भरेगा FIFA महिला फुटबॉल विश्व कप 2031 की मेजबानी पहली बार करेंगे अमेरिका , मेक्सिको, कोस्टा रिका और जमैका महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर इफको के प्रबंध निदेशक के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन (IFA) के बोर्ड सदस्य नियुक्त

NDDB और केरल पशु एवं पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के बीच पशुपालन व डेयरी सहयोग के लिए एमओयू

यह एमओयू केरल के माननीय राज्यपाल एवं केवीएएसयू के कुलाधिपति श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, केरल सरकार की माननीय पशुपालन, डेयरी विकास, दुग्ध सहकारिता एवं चिड़ियाघर मंत्री श्रीमती जे. चिंचू रानी तथा केवीएएसयू के कुलपति प्रो. डॉ. के.एस. अनिल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ

Published: 12:23pm, 18 Dec 2025

नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) ने केरल पशु एवं पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय (केवीएएसयू), पूकोड, वायनाड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

यह एमओयू केरल के माननीय राज्यपाल एवं केवीएएसयू के कुलाधिपति श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, केरल सरकार की माननीय पशुपालन, डेयरी विकास, दुग्ध सहकारिता एवं चिड़ियाघर मंत्री श्रीमती जे. चिंचू रानी तथा केवीएएसयू के कुलपति प्रो. डॉ. के.एस. अनिल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस समझौते का उद्देश्य पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र में सहयोग को सुदृढ़ करना है। इसके तहत संयुक्त अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं क्षेत्र-उन्मुख नवाचारों को बढ़ावा दिया जाएगा। सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में डेयरी माइक्रोबायोलॉजी, दुग्ध उत्पाद एवं प्रक्रिया विकास, गाय एवं भैंस की उत्पादकता में वृद्धि तथा विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और डेयरी सहकारी संस्थाओं के लिए क्षमता निर्माण शामिल हैं।

Diksha