Trending News

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने UP PCS प्री परीक्षा 2025 रद्द की, अब दोबारा आयोजित होगी केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाई ,लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी भारत थॉमस कप और उबेर कप फाइनल्स 2028 की मेजबानी करेगा KRIBHCO की फिल्म ‘बदला मौसम, बदले हम’ को FAI से जलवायु अनुकूल कृषि जागरूकता के लिए मिला प्रथम पुरस्कार कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित वॉट्सएप में अब 14 दिन आगे तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे भारत को बिएनाले आर्टे 2026 का अवार्ड मिला इलाहाबाद हाई कोर्ट ने UP PCS प्री परीक्षा 2025 रद्द की, अब दोबारा आयोजित होगी केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाई ,लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी भारत थॉमस कप और उबेर कप फाइनल्स 2028 की मेजबानी करेगा KRIBHCO की फिल्म ‘बदला मौसम, बदले हम’ को FAI से जलवायु अनुकूल कृषि जागरूकता के लिए मिला प्रथम पुरस्कार कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित वॉट्सएप में अब 14 दिन आगे तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे भारत को बिएनाले आर्टे 2026 का अवार्ड मिला

अफ्रीकी देशों में चावल निर्यात के लिए NCEL ने तेज किए प्रयास

राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (NCEL) पश्चिम अफ्रीकी देश कोटे डी आइवर (Côte d’Ivoire) में भारतीय चावल के निर्यात का विस्तार करने की संभावनाएं तलाश रही है

Published: 11:21am, 13 Oct 2026

राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (NCEL) पश्चिम अफ्रीकी देश कोटे डी आइवर (Côte d’Ivoire) में भारतीय चावल के निर्यात का विस्तार करने की संभावनाएं तलाश रही है। इस दिशा में आबिदजान स्थित भारतीय दूतावास ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए NCEL और वहां के प्रमुख चावल आयातकों एवं वितरकों के बीच व्यावसायिक संवाद आयोजित किया।

भारतीय दूतावास ने व्यापार, प्रौद्योगिकी और पर्यटन यानी तीन ‘टी’ (Trade, Technology and Tourism) पर केंद्रित अपनी रणनीति के तहत इस बैठक का आयोजन किया। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय चावल के लिए नए अंतरराष्ट्रीय बाजार तलाशना और दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत बनाना है।

बैठक के दौरान NCEL के प्रतिनिधियों और कोटे डी आइवर के प्रमुख चावल आयातकों एवं वितरकों ने भारतीय चावल की निर्यात संभावनाओं, स्थानीय बाजार की मांग और व्यापार विस्तार के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

इसके साथ ही दोनों देशों के व्यवसायों के बीच मजबूत बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) संबंध स्थापित करने और भविष्य में व्यापारिक सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि NCEL की स्थापना भारतीय सहकारी संस्थाओं के माध्यम से निर्यात को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई है। संस्था देश के सहकारी उत्पादकों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने और कृषि उत्पादों के निर्यात के नए अवसर विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है।

इस पहल से भारतीय सहकारी क्षेत्र की वैश्विक कृषि व्यापार में भागीदारी बढ़ने की संभावनाएं हैं। साथ ही घरेलू सहकारी उत्पादकों को विदेशी खरीदारों से जुड़ने और किसानों के लिए नए व्यावसायिक अवसर विकसित करने में सहायता मिल सकती है।

Jitendra