Trending News

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने UP PCS प्री परीक्षा 2025 रद्द की, अब दोबारा आयोजित होगी केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाई ,लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी भारत थॉमस कप और उबेर कप फाइनल्स 2028 की मेजबानी करेगा KRIBHCO की फिल्म ‘बदला मौसम, बदले हम’ को FAI से जलवायु अनुकूल कृषि जागरूकता के लिए मिला प्रथम पुरस्कार कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित वॉट्सएप में अब 14 दिन आगे तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे भारत को बिएनाले आर्टे 2026 का अवार्ड मिला इलाहाबाद हाई कोर्ट ने UP PCS प्री परीक्षा 2025 रद्द की, अब दोबारा आयोजित होगी केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाई ,लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी भारत थॉमस कप और उबेर कप फाइनल्स 2028 की मेजबानी करेगा KRIBHCO की फिल्म ‘बदला मौसम, बदले हम’ को FAI से जलवायु अनुकूल कृषि जागरूकता के लिए मिला प्रथम पुरस्कार कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित वॉट्सएप में अब 14 दिन आगे तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे भारत को बिएनाले आर्टे 2026 का अवार्ड मिला

गुजरात के 18 हजार गांवों में खुलेंगे महिलाओं द्वारा संचालित अमूल मिल्क पार्लर

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राज्य के 18 हजार गांवों में महिलाओं द्वारा संचालित अमूल मिल्क पार्लर स्थापित करने की योजना की घोषणा की है

Published: 11:05am, 13 Oct 2026

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राज्य के 18 हजार गांवों में महिलाओं द्वारा संचालित अमूल मिल्क पार्लर स्थापित करने की योजना की घोषणा की है। इस पहल से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को डेयरी व्यवसाय के माध्यम से रोजगार और आय के नए अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस योजना को लागू करने के लिए गुजरात आजीविका संवर्धन कंपनी (GLPC) और अमूल के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को अमूल के स्थापित बाजार नेटवर्क से जोड़कर स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने नवरात्रि से पहले राजकोट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस पहल की घोषणा की। कार्यक्रम में महिलाओं को अमूल मिल्क पार्लर के आवंटन पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। डेयरी क्षेत्र से जुड़े समूहों को कुल 40 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी गई।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बताया कि गुजरात में अब तक 8.5 लाख से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में काम कर रही है।

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को डेयरी कारोबार से जोड़कर उनकी आय बढ़ाना, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर विकसित करना और स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक भागीदारी को मजबूत करना है।

Jitendra