Trending News

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने UP PCS प्री परीक्षा 2025 रद्द की, अब दोबारा आयोजित होगी केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाई ,लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी भारत थॉमस कप और उबेर कप फाइनल्स 2028 की मेजबानी करेगा KRIBHCO की फिल्म ‘बदला मौसम, बदले हम’ को FAI से जलवायु अनुकूल कृषि जागरूकता के लिए मिला प्रथम पुरस्कार कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित वॉट्सएप में अब 14 दिन आगे तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे भारत को बिएनाले आर्टे 2026 का अवार्ड मिला इलाहाबाद हाई कोर्ट ने UP PCS प्री परीक्षा 2025 रद्द की, अब दोबारा आयोजित होगी केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाई ,लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी भारत थॉमस कप और उबेर कप फाइनल्स 2028 की मेजबानी करेगा KRIBHCO की फिल्म ‘बदला मौसम, बदले हम’ को FAI से जलवायु अनुकूल कृषि जागरूकता के लिए मिला प्रथम पुरस्कार कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित वॉट्सएप में अब 14 दिन आगे तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे भारत को बिएनाले आर्टे 2026 का अवार्ड मिला

नगर सहकारी बैंक में आयकर विभाग की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश स्थित नगर सहकारी बैंक में आयकर विभाग की कार्रवाई की खबर सामने आई है, लखनऊ और गोरखपुर से आई आयकर विभाग की संयुक्त टीम बैंक के वित्तीय रिकॉर्ड, दस्तावेजों और लेनदेन से जुड़े अभिलेखों की जांच कर रही है

Nagar Cooperative Bank Under Income Tax Scrutiny Amid Suspected Financial Irregularities


Published: 14:54pm, 09 Oct 2026

उत्तर प्रदेश स्थित नगर सहकारी बैंक में आयकर विभाग की कार्रवाई की खबर सामने आई है। लखनऊ और गोरखपुर से आई आयकर विभाग की संयुक्त टीम बैंक के वित्तीय रिकॉर्ड, दस्तावेजों और लेनदेन से जुड़े अभिलेखों की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि बैंक के कुछ वित्तीय लेनदेन में कथित अनियमितताओं की आशंका के चलते यह कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, आयकर विभाग की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में जांच के वास्तविक कारणों और इसके दायरे को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

जांच टीम बैंक के विभिन्न वित्तीय दस्तावेजों और रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि जांच के दौरान अब तक किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता सामने आई है या नहीं। इसके अतिरिक्त, यह जानकारी भी उपलब्ध नहीं है कि आयकर विभाग ने बैंक के किसी विशेष खाते, शाखा अथवा वित्तीय लेनदेन को जांच के लिए चिह्नित किया है या नहीं।

इस पूरे मामले पर बैंक का आधिकारिक पक्ष जानने के लिए इंडियन कोऑपरेटिव ने नगर सहकारी बैंक के सचिव एवं महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। हालांकि, फोन कॉल का जवाब नहीं मिलने के कारण बैंक की प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी।

फिलहाल, आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार है। जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही कथित अनियमितताओं की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी

Jitendra