Trending News

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने UP PCS प्री परीक्षा 2025 रद्द की, अब दोबारा आयोजित होगी केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाई ,लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी भारत थॉमस कप और उबेर कप फाइनल्स 2028 की मेजबानी करेगा KRIBHCO की फिल्म ‘बदला मौसम, बदले हम’ को FAI से जलवायु अनुकूल कृषि जागरूकता के लिए मिला प्रथम पुरस्कार कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित वॉट्सएप में अब 14 दिन आगे तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे भारत को बिएनाले आर्टे 2026 का अवार्ड मिला इलाहाबाद हाई कोर्ट ने UP PCS प्री परीक्षा 2025 रद्द की, अब दोबारा आयोजित होगी केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाई ,लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी भारत थॉमस कप और उबेर कप फाइनल्स 2028 की मेजबानी करेगा KRIBHCO की फिल्म ‘बदला मौसम, बदले हम’ को FAI से जलवायु अनुकूल कृषि जागरूकता के लिए मिला प्रथम पुरस्कार कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित वॉट्सएप में अब 14 दिन आगे तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे भारत को बिएनाले आर्टे 2026 का अवार्ड मिला

दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले मेट्रो पर सुरक्षा अलर्ट, 57 स्टेशनों के गेट आज रात 9 बजे से अनिश्चतकालीन होंगे बंद

दिल्ली में 10 अक्टूबर को CJP के द्वारा प्रोटेस्ट बुलाया गया है। इससे पहले दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। ऐसे में प्रदर्शन को देखते हुए कल दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद किए जा सकते हैं

Published: 12:25pm, 09 Oct 2026

दिल्ली में 10 अक्टूबर को CJP के द्वारा प्रोटेस्ट बुलाया गया है। इससे पहले दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। ऐसे में प्रदर्शन को देखते हुए कल दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद किए जा सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर डीएमआरसी को लेटर लिखा है और हालात को काबू में रखने के लिए 57 मेट्रो स्टेशन बंद रखने का प्रस्ताव दिया है। बता दें कि दिल्ली मेट्रो में कुल 303 मेट्रो स्टेशन हैं, जो लगभग पूरी दिल्ली में यातायात को कवर करते हैं। दिल्ली मेट्रो के कुल नेटवर्क की लंबाई 416 किलोमीटर है, जिसमें कुल 12 लाइन को शामिल किया गया है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त, (ट्रांसपोर्ट रेंज)रजनीश गुप्ता ने 8 अक्टूबर 2026 को DMRC के प्रबंध निदेशक को भेजे पत्र में प्रतिबंध 9 अक्टूबर रात 9 बजे से लागू करने और 10 अक्टूबर को स्थिति सामान्य होने तक जारी रखने की सिफारिश की है। पुलिस के अनुसार, जंतर-मंतर और नई दिल्ली जिले के आसपास प्रदर्शनकारियों की भीड़ जुटने से संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

सूची में मध्य दिल्ली के प्रमुख प्रशासनिक और व्यावसायिक क्षेत्रों के अलावा दक्षिण, उत्तर, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के स्टेशन शामिल हैं। राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, नई दिल्ली, मंडी हाउस, आईटीओ, कश्मीरी गेट और जंतर-मंतर के आसपास इस्तेमाल होने वाले स्टेशन भी इसमें शामिल हैं।

यात्रियों को स्टेशन के प्रवेश-निकास और ट्रेन सेवाओं में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। संभावित भीड़ को संवेदनशील क्षेत्रों तक पहुंचने से रोकना इस कदम का मुख्य उद्देश्य बताया गया है।

57 स्टेशन बंद

मध्य दिल्ली और प्रमुख केंद्रीय स्टेशन- जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, नई दिल्ली, सेवा तीर्थ (उद्योग भवन), मंडी हाउस, बाराखंबा रोड, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, आर.के. आश्रम मार्ग, झंडेवालान, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, शिवाजी स्टेडियम, आईएनए — दोनों मेट्रो लाइनों पर ।
दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली -हौज खास, जोर बाग, अर्जनगढ़, सराय काले खां-निजामुद्दीन, लाजपत नगर, जंगपुरा, आश्रम, कालिंदी कुंज, जसोला, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, ओखला विहार
पुरानी दिल्ली और अन्य केंद्रीय स्टेशन – चावड़ी बाजार, जामा मस्जिद, करोल बाग, राजेंद्र प्लेस
उत्तर दिल्ली – विश्वविद्यालय, विधानसभा, सिविल लाइंस, कश्मीरी गेट, इंद्रलोक, जीटीबी नगर, कन्हैया नगर, नेताजी सुभाष प्लेस, आजादपुर, आदर्श नगर, जहांगीरपुरी, हैदरपुर बादली मोड़, मजलिस पार्क, शालीमार बाग |
पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली -सीलमपुर, मौजपुर, जाफराबाद, वेलकम, यमुना विहार, खजूरी खास, शाहदरा
रोहिणी क्षेत्र – रिठाला, रोहिणी पूर्व, रोहिणी पश्चिम

यात्रियों के लिए सलाह

10 अक्टूबर को नई दिल्ली, जंतर-मंतर या सूचीबद्ध इलाकों की ओर जाने वाले यात्रियों को यात्रा से पहले DMRC की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या स्टेशन पर उपलब्ध सूचना से सेवाओं की स्थिति जांचनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक स्टेशन, बस या परिवहन के अन्य साधनों की योजना बनाएं। पुलिस पत्र में दिल्ली मेट्रो पुलिस कंट्रोल रूम के संपर्क नंबर 22183903, 8745001709 और 6828400576 दिए गए हैं।

Jitendra