Trending News

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने UP PCS प्री परीक्षा 2025 रद्द की, अब दोबारा आयोजित होगी केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाई ,लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी भारत थॉमस कप और उबेर कप फाइनल्स 2028 की मेजबानी करेगा KRIBHCO की फिल्म ‘बदला मौसम, बदले हम’ को FAI से जलवायु अनुकूल कृषि जागरूकता के लिए मिला प्रथम पुरस्कार कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित वॉट्सएप में अब 14 दिन आगे तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे भारत को बिएनाले आर्टे 2026 का अवार्ड मिला इलाहाबाद हाई कोर्ट ने UP PCS प्री परीक्षा 2025 रद्द की, अब दोबारा आयोजित होगी केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाई ,लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी भारत थॉमस कप और उबेर कप फाइनल्स 2028 की मेजबानी करेगा KRIBHCO की फिल्म ‘बदला मौसम, बदले हम’ को FAI से जलवायु अनुकूल कृषि जागरूकता के लिए मिला प्रथम पुरस्कार कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित वॉट्सएप में अब 14 दिन आगे तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे भारत को बिएनाले आर्टे 2026 का अवार्ड मिला

छात्रों के विरोध के बावजूद NLSIU के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे CJI सूर्यकांत

नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU), बेंगलुरु ने पुष्टि की है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत 17 अक्टूबर को आयोजित 34वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे

Published: 12:53pm, 08 Oct 2026

नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU), बेंगलुरु ने पुष्टि की है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत 17 अक्टूबर को आयोजित 34वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। वह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के रूप में समारोह की अध्यक्षता करेंगे। प्रसिद्ध रंगमंच कलाकार अरुंधति नाग मुख्य अतिथि होंगी और विद्यार्थियों को दीक्षांत संबोधन देंगी।

विश्वविद्यालय का यह फैसला छात्रों और पूर्व विद्यार्थियों के विरोध के बाद सामने आया है। अगस्त में 2026 बैच के 165 विद्यार्थियों, अन्य बैचों के 409 छात्रों और 128 पूर्व विद्यार्थियों ने मुख्य न्यायाधीश को दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि बनाए जाने का विरोध किया था।

इससे पहले हैदराबाद स्थित NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ में भी मुख्य न्यायाधीश की भागीदारी को लेकर विरोध हुआ था। यह विवाद बेरोजगार युवाओं और छात्र आंदोलनों पर उनकी टिप्पणियों से जुड़ा था। NLSIU के विद्यार्थियों ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा की प्रस्तावित उपस्थिति पर भी आपत्ति जताई थी। विरोध के बीच विश्वविद्यालय ने 27 अगस्त को अपरिहार्य परिस्थितियों का हवाला देते हुए दीक्षांत समारोह रद्द करने की घोषणा की थी। हालांकि, सितंबर में विश्वविद्यालय ने अपना फैसला वापस लेते हुए 17 अक्टूबर को समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया।

उस समय मुख्य न्यायाधीश की उपस्थिति को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। अब विश्वविद्यालय की आधिकारिक पुष्टि से यह अनिश्चितता समाप्त हो गई है। समारोह बेंगलुरु के ज्ञान ज्योति सभागार में आयोजित होगा, जहां विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।

Jitendra