Trending News

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने UP PCS प्री परीक्षा 2025 रद्द की, अब दोबारा आयोजित होगी केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाई ,लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी भारत थॉमस कप और उबेर कप फाइनल्स 2028 की मेजबानी करेगा KRIBHCO की फिल्म ‘बदला मौसम, बदले हम’ को FAI से जलवायु अनुकूल कृषि जागरूकता के लिए मिला प्रथम पुरस्कार कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित वॉट्सएप में अब 14 दिन आगे तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे भारत को बिएनाले आर्टे 2026 का अवार्ड मिला इलाहाबाद हाई कोर्ट ने UP PCS प्री परीक्षा 2025 रद्द की, अब दोबारा आयोजित होगी केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाई ,लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी भारत थॉमस कप और उबेर कप फाइनल्स 2028 की मेजबानी करेगा KRIBHCO की फिल्म ‘बदला मौसम, बदले हम’ को FAI से जलवायु अनुकूल कृषि जागरूकता के लिए मिला प्रथम पुरस्कार कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित वॉट्सएप में अब 14 दिन आगे तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे भारत को बिएनाले आर्टे 2026 का अवार्ड मिला

सहकारी बैंकों समेत सभी रेगुलेटेड संस्थाओं को RBI की नई एडवाइजरी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अर्बन को-ऑपरेटिव बैंकों (UCBs) और रूरल को-ऑपरेटिव बैंकों (RCBs) सहित सभी रेगुलेटेड संस्थाओं को केंद्र सरकार की ओर से शाहजाद भट्टी नेटवर्क (SBN) को आतंकवादी संगठन घोषित किए जाने संबंधी अधिसूचना पर अमल करने को कहा है।

Shahzad Bhatti Network Added to UAPA Schedule, RBI Alerts Regulated Entities


Published: 11:50am, 25 Sep 2026

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अर्बन को-ऑपरेटिव बैंकों (UCBs) और रूरल को-ऑपरेटिव बैंकों (RCBs) सहित सभी रेगुलेटेड संस्थाओं को केंद्र सरकार की ओर से शाहजाद भट्टी नेटवर्क (SBN) को आतंकवादी संगठन घोषित किए जाने संबंधी अधिसूचना पर अमल करने को कहा है। गृह मंत्रालय ने 16 सितंबर 2026 को SBN को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 यानी UAPA की पहली अनुसूची में 46वीं प्रविष्टि के रूप में शामिल किया है।

RBI ने अपने निर्देश में कहा है कि बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थाओं को KYC से जुड़े मौजूदा नियमों तथा UAPA के तहत निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करना होगा। यह निर्देश केवल सहकारी बैंकों तक सीमित नहीं है। इसके दायरे में कमर्शियल बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक, पेमेंट बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, NBFC और अन्य RBI रेगुलेटेड संस्थाएं भी आती हैं।

रेगुलेटेड संस्थाओं को अपने ग्राहकों और खातों की नियमित जांच करनी होगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किसी खाते या ग्राहक का विवरण UAPA के तहत सूचीबद्ध व्यक्ति या संस्था से मेल तो नहीं खाता। ऐसे मामलों में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संबंधित खाते, वित्तीय संपत्ति या आर्थिक संसाधनों की जानकारी सक्षम एजेंसियों को देनी होगी। RBI के मौजूदा UAPA अनुपालन ढांचे में संदिग्ध या मेल खाते मामलों की जानकारी FIU-IND और संबंधित सरकारी अधिकारियों तक पहुंचाने की व्यवस्था शामिल है।

RBI ने बैंकों से कहा है कि वे UAPA की अनुसूची में होने वाले भविष्य के संशोधनों पर भी लगातार नजर रखें और उसके अनुरूप अपनी निगरानी तथा अनुपालन व्यवस्था को अपडेट करें। इस कदम का उद्देश्य सूचीबद्ध संगठनों या व्यक्तियों को बैंकिंग और वित्तीय प्रणाली के जरिए धन या अन्य आर्थिक संसाधनों तक पहुंच से रोकना है।

Jitendra