Trending News

एनसीयूआई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव 9 दिसंबर से, 10 दिसंबर को होगा मतदान रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम DU का 103वां दीक्षांत समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि PM मोदी आज पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का करेंगे उद्घाटन न्यूजीलैंड में IDF वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 का शुभारंभ, भारत सहित दुनियाभर के डेयरी क्षेत्र के प्रतिनिधि हुए शामिल UPTET शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी को एग्जाम: 25 नवंबर से आवेदन शुरू एनसीयूआई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव 9 दिसंबर से, 10 दिसंबर को होगा मतदान रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम DU का 103वां दीक्षांत समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि PM मोदी आज पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का करेंगे उद्घाटन न्यूजीलैंड में IDF वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 का शुभारंभ, भारत सहित दुनियाभर के डेयरी क्षेत्र के प्रतिनिधि हुए शामिल UPTET शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी को एग्जाम: 25 नवंबर से आवेदन शुरू

युवाओं के कौशल विकास के लिए योगी सरकार का डिजिटल अभियान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत गोरखपुर मंडल के 50 हजार छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट वितरित किए, रामगढ़ताल स्थित चंपा देवी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि टैबलेट केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए चलता-फिरता विश्वविद्यालय है

Published: 08:30am, 22 Nov 2026

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत गोरखपुर मंडल के 50 हजार छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट वितरित किए। रामगढ़ताल स्थित चंपा देवी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि टैबलेट केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए चलता-फिरता विश्वविद्यालय है।
चार जिलों के 50 हजार विद्यार्थियों को लाभ

योजना के तहत गोरखपुर के 35 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट दिए गए। वहीं देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के पांच-पांच हजार विद्यार्थियों को डिजिटल उपकरण उपलब्ध कराए गए। मुख्यमंत्री ने बताया कि टैबलेट में 18 हजार से अधिक मुफ्त पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं। इसके लिए सरकार ने इंफोसिस के साथ समझौता किया है। इन उपकरणों से विद्यार्थी ऑनलाइन शिक्षा, कौशल विकास, छात्रवृत्ति और रोजगार संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

46% युवाओं को पहली बार मिला डिजिटल उपकरण

मुख्यमंत्री के अनुसार, योजना के प्रभाव का आकलन आईआईएम लखनऊ से कराया गया था। अध्ययन में सामने आया कि शुरुआती चरण के 60 लाख लाभार्थियों में 46% युवाओं को पहली बार डिजिटल उपकरण मिला था। योजना का प्रभाव लगभग तीन करोड़ लोगों तक पहुंचने का अनुमान है। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से बचने और तकनीक का रचनात्मक इस्तेमाल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों का उपयोग शिक्षा और भविष्य निर्माण के लिए होना चाहिए। सरकार की इस पहल से विशेष रूप से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा तथा रोजगार संबंधी संसाधनों तक पहुंच बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Jitendra