Trending News

एनसीयूआई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव 9 दिसंबर से, 10 दिसंबर को होगा मतदान रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम DU का 103वां दीक्षांत समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि PM मोदी आज पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का करेंगे उद्घाटन न्यूजीलैंड में IDF वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 का शुभारंभ, भारत सहित दुनियाभर के डेयरी क्षेत्र के प्रतिनिधि हुए शामिल UPTET शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी को एग्जाम: 25 नवंबर से आवेदन शुरू एनसीयूआई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव 9 दिसंबर से, 10 दिसंबर को होगा मतदान रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम DU का 103वां दीक्षांत समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि PM मोदी आज पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का करेंगे उद्घाटन न्यूजीलैंड में IDF वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 का शुभारंभ, भारत सहित दुनियाभर के डेयरी क्षेत्र के प्रतिनिधि हुए शामिल UPTET शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी को एग्जाम: 25 नवंबर से आवेदन शुरू

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने तीसरा मैच ड्रॉ खेल कर भी न्यूजीलैंड से सीरीज 1-0 से जीती

तीन मैचों की यह हॉकी सीरीज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों के सौ बरस का जश्न मनाने के लिए आयोजित की गई। 1926 में हॉकी के जादूगर दद्दा ध्यानचंद की अगुआई में भारतीय सेना की हॉकी टीम न्यूजीलैंड में उसके खिलाफ हॉकी मैच खेलने गई थी। भारत के लिए सीरीज के तीनों मैचों में कप्तान संजय राणा ने एक एक गोल किया।

नई दिल्ली। ड्रैग फ्लिकर कप्तान संजय राणा की अगुआई में भारत की नौजवान खिलाड़ियों से सज्जित पुरुष हॉकी टीम ने मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉयड एल्समोर हॉकी स्टेडियम में भारत-न्यूज़ीलैंड खेल एकता शताब्दी कार्यक्रम के मौके पर आयोजित तीन मैचों की हॉकी सीरीज का तीसरा मैच भी दो दो गोल से ड्रॉ खेलने के बावजूद सीरीज 1-0 से जीत ली। रविवार को भारत के लिए
संजय और कार्ति सेल्वम ने एक गोल किया। डायलन थॉमस और बेंजी कुल्हन ने एक एक गोल किया।

भारत ने न्यूजीलैंड से 19 नवंबर को पहला मैच 3-2 से जीतने के बाद 21 नवंबर को दूसरा मैच भी दो दो गोल से ड्रॉ खेला था। भारत के लिए इस सीरीज में तीनों मैचों में कप्तान ड्रैग फ्लिकर संजय राणा ने एक एक गोल किया।

डायलन थॉमस ने आक्रामक अंदाज में आगाज करने वाली न्यूजीलैंड की टीम को तीसरे व आखिरी मैच में नौवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर 1-0 की बढ़त दिला दी। कप्तान संजय राणा ने दूसरे क्वॉर्टर के पहले ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर बढ़िया ड्रैग फ्लिक से गोल कर भारत को एक एक गोल की बराबरी दिला दी। कार्ति सेल्वम ने दो मिनट बाद मैदानी गोल कर भारत करे 2-1 से आगे कर दिया। न्यूजीलैंड ने चौथे और आखिरी क्वॉर्टर में बराबरी पाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। बेंजी कुल्हन ने खेल खत्म होने से पांच मिनट पहले मैदानी गोल कर भारत को दो दो गोल की बराबरी दिला दी। आखिर के पांच मिनट में कोई भी टीम और गोल नहीं कर पाई और मैच दो दो गोल से ड्रॉ समाप्त हुआ।

तीन मैचों की यह हॉकी सीरीज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों के सौ बरस का जश्न मनाने के लिए आयोजित की गई। 1926 में हॉकी के जादूगर दद्दा ध्यानचंद की अगुआई में भारतीय सेना की हॉकी टीम न्यूजीलैंड में उसके खिलाफ हॉकी मैच खेलने गई थी।

YuvaSahakar Team