Trending News

सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला भारत एशिया में तीसरा सबसे ताकतवर देश, 2026 में पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हुआ, चीन पहले स्थान पर अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश में ‘सहकारिता विजन 2047’ का किया शुभारंभ, सहकारी संस्थाओं को वित्तीय और डिजिटल सहायता देने पर जोर NCDC-LINAC ने डेयरी सहकारी समितियों के बेहतर प्रबंधन के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, चार राज्यों के 23 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा ICA की शंघाई बैठक में किसानों को कार्बन क्रेडिट से सीधा आर्थिक लाभ दिलाने में सहकारी समितियों की भूमिका पर चर्चा हुई सुबह दिल्ली की हवा 'खराब' स्तर पर, कनॉट प्लेस में AQI 224 रहा सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला भारत एशिया में तीसरा सबसे ताकतवर देश, 2026 में पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हुआ, चीन पहले स्थान पर अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश में ‘सहकारिता विजन 2047’ का किया शुभारंभ, सहकारी संस्थाओं को वित्तीय और डिजिटल सहायता देने पर जोर NCDC-LINAC ने डेयरी सहकारी समितियों के बेहतर प्रबंधन के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, चार राज्यों के 23 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा ICA की शंघाई बैठक में किसानों को कार्बन क्रेडिट से सीधा आर्थिक लाभ दिलाने में सहकारी समितियों की भूमिका पर चर्चा हुई सुबह दिल्ली की हवा 'खराब' स्तर पर, कनॉट प्लेस में AQI 224 रहा सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला

UP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी, 29 नवंबर तक दर्ज करें आपत्ति

उम्मीदवारों को उत्तरकुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 22 नवंबर से 29 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक का समय दिया गया है

Published: 12:28pm, 23 Nov 2026

उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मास्टर सेट की उत्तरकुंजी चेक कर सकते हैं और अपने जवाबों का मिलान कर सकते हैं।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के अनुसार, परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 21 नवंबर 2026 को वेबसाइट पर अपलोड की गई थी। यह लिखित परीक्षा 19 और 20 नवंबर 2026 को आयोजित हुई थी। उम्मीदवारों को उत्तरकुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 22 नवंबर से 29 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक का समय दिया गया है।

आयोग ने प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया है। उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि आपत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी। डाक, ईमेल या किसी अन्य ऑफलाइन माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर आयोग विचार नहीं करेगा। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ऐसे चेक करें असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की आंसर की

प्रोविजनल आंसर की चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in या सीधे https://www.upessc.net/ap042026qc/Login.aspx पर जाएं। इसके बाद लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करें। लॉगिन करने के बाद मास्टर सेट की आंसर की उपलब्ध होगी। इसकी मदद से उम्मीदवार अपने प्रश्नों और दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

आपत्ति दर्ज कराने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

उम्मीदवारों को आंसर की चेक करते समय अपने प्रश्नपत्र के सेट का विशेष ध्यान रखना चाहिए, ताकि मास्टर सेट से सवालों का मिलान करने में कोई गलती न हो। यदि किसी प्रश्न या उसके उत्तर में त्रुटि दिखाई देती है तो आपत्ति दर्ज करते समय उसके समर्थन में प्रमाणिक दस्तावेज और मानक पुस्तकों के संदर्भ देना जरूरी है।

आयोग सभी प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा करेगा। इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी और भर्ती प्रक्रिया की आगे की कार्रवाई की जाएगी।

YuvaSahakar Desk