Trending News

सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला भारत एशिया में तीसरा सबसे ताकतवर देश, 2026 में पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हुआ, चीन पहले स्थान पर अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश में ‘सहकारिता विजन 2047’ का किया शुभारंभ, सहकारी संस्थाओं को वित्तीय और डिजिटल सहायता देने पर जोर NCDC-LINAC ने डेयरी सहकारी समितियों के बेहतर प्रबंधन के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, चार राज्यों के 23 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा ICA की शंघाई बैठक में किसानों को कार्बन क्रेडिट से सीधा आर्थिक लाभ दिलाने में सहकारी समितियों की भूमिका पर चर्चा हुई सुबह दिल्ली की हवा 'खराब' स्तर पर, कनॉट प्लेस में AQI 224 रहा सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला भारत एशिया में तीसरा सबसे ताकतवर देश, 2026 में पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हुआ, चीन पहले स्थान पर अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश में ‘सहकारिता विजन 2047’ का किया शुभारंभ, सहकारी संस्थाओं को वित्तीय और डिजिटल सहायता देने पर जोर NCDC-LINAC ने डेयरी सहकारी समितियों के बेहतर प्रबंधन के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, चार राज्यों के 23 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा ICA की शंघाई बैठक में किसानों को कार्बन क्रेडिट से सीधा आर्थिक लाभ दिलाने में सहकारी समितियों की भूमिका पर चर्चा हुई सुबह दिल्ली की हवा 'खराब' स्तर पर, कनॉट प्लेस में AQI 224 रहा सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला

भारत को दुनिया की स्किल कैपिटल बनाने का लक्ष्य- पीएम मोदी

लखनऊ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में आयोजित पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में कहा कि 21वीं सदी का भारत कौशल और हुनर को सम्मान देकर ही आगे बढ़ सकता है, उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। देश अब दुनिया की ‘स्किल कैपिटल’ बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है

Published: 13:02pm, 23 Nov 2026

लखनऊ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में आयोजित पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में कहा कि 21वीं सदी का भारत कौशल और हुनर को सम्मान देकर ही आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। देश अब दुनिया की ‘स्किल कैपिटल’ बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने ‘श्रमेव जयते’ की भावना के तहत कौशल विकास को प्राथमिकता दी है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में व्यावसायिक शिक्षा को विशेष महत्व दिया गया है। उन्होंने आईआईटी और आईटीआई के विद्यार्थियों को देश की समान रूप से महत्वपूर्ण ताकत बताते हुए कहा कि केवल डिग्री नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल भी आर्थिक प्रगति का आधार है।

मोदी ने बताया कि वर्ष 2014 के बाद एक दशक में देश में लगभग 5,000 नए आईटीआई स्थापित किए गए हैं। आईटीआई में विद्यार्थियों की संख्या पांच लाख से अधिक बढ़ी है, जबकि छात्राओं की संख्या ढाई गुना से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि बदलती औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप आईटीआई में 30 से अधिक आधुनिक ट्रेड शुरू किए गए हैं। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, ड्रोन टेक्नोलॉजी, ग्रीन हाइड्रोजन, औद्योगिक रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिक वाहन और सेमीकंडक्टर तकनीक शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने बताया कि पीएम-सेतु योजना के तहत 60,000 करोड़ रुपये का निवेश आईटीआई के आधुनिकीकरण, प्रशिक्षकों के कौशल उन्नयन और उद्योगों के साथ प्रशिक्षण संस्थानों का सीधा संपर्क स्थापित करने के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में भी कुशल कामगारों की मांग बनी रहेगी। सौर ऊर्जा, विनिर्माण, निर्माण और खेल उद्योग जैसे क्षेत्रों में रोजगार की व्यापक संभावनाएं विकसित हो रही हैं। मोदी ने घोषणा की कि वर्ल्डस्किल्स एशिया प्रतियोगिता 2027 का आयोजन ग्रेटर नोएडा में होगा, जिसमें एशियाई देशों के युवा भाग लेंगे। प्रधानमंत्री ने युवाओं से बड़े सपने देखने, लगातार नए कौशल सीखने और अपनी क्षमताओं से देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

Jitendra