Trending News

सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला भारत एशिया में तीसरा सबसे ताकतवर देश, 2026 में पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हुआ, चीन पहले स्थान पर अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश में ‘सहकारिता विजन 2047’ का किया शुभारंभ, सहकारी संस्थाओं को वित्तीय और डिजिटल सहायता देने पर जोर NCDC-LINAC ने डेयरी सहकारी समितियों के बेहतर प्रबंधन के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, चार राज्यों के 23 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा ICA की शंघाई बैठक में किसानों को कार्बन क्रेडिट से सीधा आर्थिक लाभ दिलाने में सहकारी समितियों की भूमिका पर चर्चा हुई सुबह दिल्ली की हवा 'खराब' स्तर पर, कनॉट प्लेस में AQI 224 रहा सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला भारत एशिया में तीसरा सबसे ताकतवर देश, 2026 में पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हुआ, चीन पहले स्थान पर अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश में ‘सहकारिता विजन 2047’ का किया शुभारंभ, सहकारी संस्थाओं को वित्तीय और डिजिटल सहायता देने पर जोर NCDC-LINAC ने डेयरी सहकारी समितियों के बेहतर प्रबंधन के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, चार राज्यों के 23 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा ICA की शंघाई बैठक में किसानों को कार्बन क्रेडिट से सीधा आर्थिक लाभ दिलाने में सहकारी समितियों की भूमिका पर चर्चा हुई सुबह दिल्ली की हवा 'खराब' स्तर पर, कनॉट प्लेस में AQI 224 रहा सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला

भारत की नवनीत कौर और दीपिका सहरावत को मैदानी गोल करने के मौके भुनाने होंगे

दीपिका सहरावत और नवनीत कौर ने ललरेमसियामी और इशिका ने भारत को बराबर पेनल्टी कॉर्नर दिलाए हैं लेकिन चिंता की बात यह है कि इनमें से कोई भी शुरू के तीनों मैचों में एक भी मैदानी गोल नहीं कर पाई

सलीमा टेटे की अगुआई में अपने शुरू के तीनों मैच जीत कर  अजेय भारत सबसे पहले  भोपाल में चल रही मध्य प्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी भोपाल, 2026 के सेमीफाइनल में स्थान बना चुका है। भारत के सबसे उत्साहवर्द्धक बात यह है कि नवोदित स्ट्राइकर मुमताज खान और ऑलराउंडर ड्रैग फ्लिकर दीपिका सहरावत ने उसके लिए तीन तीन और स्ट्राइकर नवनीत कौर व आक्रामक सेंटर हाफ सुनीलिता टोपो ने दो दो और नवोदित पूजा साहू ने एक गोल किया है। बेशक दोनों ऑलराउंडर स्ट्राइकर -ड्रैग फ्लिकर दीपिका सहरावत और पेनल्टी कॉर्नर हिटर नवनीत कौर भारत के आक्रमण की सबसे मजबूत कड़ी हैं। नवनीत और दीपिका सहरावत अब ललरेमसियामी, मुमताज खान और इशिका के साथ मिलकर भारत को बराबर पेनल्टी कॉर्नर भी खूब दिला रही हैं। भारत के लिए दीपिका सहरावत ने हैट्रिक और नवनीत कौर ने दो पेनल्टी स्ट्रोक पर दो गोल सबसे कमजोर थाईलैंड के खिलाफ ही दागे हैं। भारत को खिताब बरकरार रखना है दीपिका सहरावत और नवनीत कौर को मैदानी गोल के मौके भुनाने के साथ पेनल्टी कॉर्नर पर रणनीति बदल कर और ज्यादा गोल करने होगे।  भारत अब मंगलवार को 11 नई खिलाड़ियों के साथ आई एशिया की नंबर 1 टीम चीन से और बुधवार को जापान  से भिड़ेगा।

दीपिका सहरावत और नवनीत कौर ने ललरेमसियामी और इशिका ने भारत को बराबर पेनल्टी कॉर्नर दिलाए हैं लेकिन चिंता की बात यह है कि इनमें से कोई भी शुरू के तीनों मैचों में एक भी मैदानी गोल नहीं कर पाई। सबसे अहम बात जिस पर चीफ कोच शुएर्ड मराइन को गौर करना होगा वह यह कि चाहे भारत के पूर्व राइट आउट सीआर कुमार को कोच बनाकर उतरने वाली मलयेशिया हो,लगभग पूरी एकदम नई टीम के साथ उतरने वाली भारत की तरह तीन बार खिताब जीतने वाली दक्षिण कोरिया और यहां तक की सबसे कमजोर थाईलैंड तक सभी  दीपिका सहरावत के पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक और नवनीत कौर के पेनल्टी कॉर्नर पर हिट को रोकने के लिए खास रणनीति बना तैयार हो कर आई हैं। खासतौर पर इन तीनों टीमों की गोलरक्षकों और रशर ने दीपिका और नवनीत कौर के फ्लिक और पेनल्टी कॉर्नर शॉट को रोकने के लिए पूरी तैयारी की है।

दीपिका सहरावत ने डी मे पहुंच कर शॉट लगाने की हड़बड़ी में गोल करने से चूक रही है। भारत अब मंगलवार को चीन और बुधवार को आखिरी राउंड रॉबिन लीग मैच में फिलहाल दूसरे स्थान पर चल रही जापान से भिड़ेगी और इसी मैच से शीर्ष पर रहने वाली टीम का फैसला होगा। भारत को लगातार तीसरी और कुल चौथी बार भोपाल में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में खिताबी ‘चौका’ जड़ना है तो जरूरी है दीपिका के साथ नवनीत कौर पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करने के साथ मैदानी गोल के हर मौके को भुनाए। भारत को शुरू के तीन मैचों में अब तक करीब तीन दर्जन पेनल्टी कॉर्नर मिले हैं और इनमें वह एक तिहाई से भी कम को ही गोल में बदल पाया है। भारत को दीपिका और नवनीत कौर का इस तरह मौके चूकना सेमीफाइनल और फाइनल में महंगा पड़ सकता है।

भारत ने इस टूर्नामेंट में पहले घोषित टीम में आक्रामक मिडफील्डर नेहा गोयल को टीम में रखा था लेकिन शुरू के तीनों मैच में उनका नाम मैच शीट में नहीं दिखा और उनकी जगह ब्यूटी डुंगडुंग बेशक खेलती नहीं आई लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाई। चीफ कोच शुएर्ड मराइन के मार्गदर्शन में भारत ने महिला नेशंस कप और जापान में 2026 एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीता और 2026 महिला हॉकी विश्व कप में पांचवां स्थान पाया और अब मौजूदा महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाई किया है। महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत ने करीब दर्जन भर अपनी अनुभवी खिलाड़ियों को उतारा है हालांकि बेहतर होता इसमें वह जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में शिरकत करने वाली खिलाड़ियों को ज्यादा मौके देते तो बेहतर है। बेशक इस बाबत भारत के चीफ कोच शुएर्ड मराइन के जेहन कोई रणनीति जरूर होगी।

YuvaSahakar Desk