Trending News

संविधान दिवस: प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं, बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों को किया नमन सुखी परिवार योजना: हिमाचल की 3.50 लाख महिलाओं को हर माह 1500, पात्रों को दो मीटरों पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली अमूल ने डॉ. वर्गीज कुरियन की 105वीं जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित पहली BIMSTEC अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप भारत में शुरू संविधान दिवस: प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं, बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों को किया नमन सुखी परिवार योजना: हिमाचल की 3.50 लाख महिलाओं को हर माह 1500, पात्रों को दो मीटरों पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली अमूल ने डॉ. वर्गीज कुरियन की 105वीं जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित पहली BIMSTEC अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप भारत में शुरू

देश में खाद्यान्न उत्पादन का नया रिकॉर्ड, 3785.38 लाख टन हुई पैदावार

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2025-26 की प्रमुख कृषि फसलों के अंतिम उत्पादन अनुमान और वर्ष 2026-27 के खरीफ सीजन के प्रथम अग्रिम अनुमान जारी किए। देश में वर्ष 2025-26 में खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 3785.38 लाख टन रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 208.06 लाख टन अधिक है।

India Leads Global Production of Five Crops, Kharif Output Estimated at 1671.43 Lakh Tonnes


Published: 16:16pm, 26 Nov 2026

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2025-26 की प्रमुख कृषि फसलों के अंतिम उत्पादन अनुमान और वर्ष 2026-27 के खरीफ सीजन के प्रथम अग्रिम अनुमान जारी किए। देश में वर्ष 2025-26 में खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 3785.38 लाख टन रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 208.06 लाख टन अधिक है।

कृषि मंत्री ने बताया कि भारत चावल, दलहन, जूट, श्री अन्न और मसालों के उत्पादन में विश्व में पहले स्थान पर है। वहीं गेहूं, कपास, मूंगफली, फल-सब्जियों और गन्ने के उत्पादन में दूसरे स्थान पर है। भारतीय चावल के निर्यात में भी पांच प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

प्रमुख फसलों के उत्पादन में वृद्धि

वर्ष 2025-26 में चावल का उत्पादन 1551.54 लाख टन और गेहूं का उत्पादन 1220.64 लाख टन रहा। मक्का उत्पादन 550.25 लाख टन, दलहन 272.40 लाख टन और तिलहन उत्पादन रिकॉर्ड 432.55 लाख टन दर्ज किया गया। मूंग, मूंगफली और सरसों के उत्पादन ने भी नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

मौसमी चुनौतियों के बावजूद बेहतर खरीफ उत्पादन का अनुमान

अल नीनो, मानसून में देरी और सूखे जैसी चुनौतियों के बावजूद वर्ष 2026-27 में खरीफ खाद्यान्न उत्पादन 1671.43 लाख टन रहने का अनुमान है, जो पिछले पांच वर्षों के औसत से 97.67 लाख टन अधिक है। खरीफ दलहन उत्पादन 71.32 लाख टन और तिलहन उत्पादन 239.47 लाख टन रहने की उम्मीद है।

कृषि मंत्री ने कहा कि चावल और गेहूं में पर्याप्त उत्पादन के बाद सरकार अब फसल विविधीकरण तथा दलहन और तिलहन में आत्मनिर्भरता हासिल करने पर विशेष ध्यान दे रही है। उत्पादन अनुमान डिजिटल क्रॉप सर्वे, रिमोट सेंसिंग और वैज्ञानिक सत्यापन के आधार पर तैयार किए गए हैं।

Jitendra