सहकारी समितियों के माध्यम से होगा भूमि विकास
राज्य सरकार के अधिकारियों के अनुसार, पश्चिमी जिलों में अपेक्षाकृत कम उपजाऊ भूमि होने के कारण यह मॉडल किसानों के लिए आकर्षक विकल्प साबित हो सकता है। सहकारी समितियों के माध्यम से एकत्रित जमीन पर पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम जैसी सरकारी एजेंसियां निर्धारित शुल्क लेकर सड़क, बिजली, पानी और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित करेंगी।
इसके बाद सहकारी समितियां इच्छुक कंपनियों को जमीन बेच सकेंगी। विकसित भूमि का 20 से 25 प्रतिशत हिस्सा मूल भूमि मालिकों को वापस किया जाएगा। इससे किसान औद्योगिक विकास में भागीदार बनेंगे और उन्हें भविष्य में जमीन के बढ़ते व्यावसायिक मूल्य का लाभ मिल सकेगा।
उपजाऊ कृषि भूमि वाले जिलों में सतर्कता
सरकार पूर्व बर्धमान, हुगली, हावड़ा और उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना जैसे जिलों में इस मॉडल को लागू करने से पहले सावधानी बरतना चाहती है। इन क्षेत्रों में अधिक जनसंख्या घनत्व, छोटी जोत और उपजाऊ कृषि भूमि के कारण किसानों की रुचि कम हो सकती है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार अगले तीन महीनों में 8,000 से 10,000 एकड़ जमीन सीधे खरीदकर औद्योगिक लैंड बैंक विकसित करने की योजना बना रही है।


